What's Hot
- नेता उदाहरण के आधार पर नेतृत्व करें: कोलकाता कॉर्पोरेट कार्यालय ने स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सिजुआ खदानों का निरीक्षण किया, उच्च उत्पादन और तेज कोयला प्रेषण पर जोर दिया – भारतीय पीएसयू
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोयला मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की, पेंशन संशोधन के लिए संयुक्त अभ्यास का प्रस्ताव रखा – भारतीय पीएसयू
- TCIL ने FY26 के लिए सरकार को ₹43.86 करोड़ का लाभांश भुगतान किया – भारतीय PSU
- गोबरधन योजना शुरू की गई: ₹23,731 करोड़ बायोएनर्जी पुश ने सीबीजी उत्पादन में लगभग 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य रखा – भारतीय पीएसयू
- इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी विस्तार का लक्ष्य FY27 के अंत तक 18 MMTPA – भारतीय PSU
- Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- Vivo के दो 5G फोन अब नए RAM वैरिएंट में, एक में तो 9,020 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
कोलकाता. बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये यहां शनिवार को ईडन गार्डंस पर एक भव्य सम्मान समारोह में खास तौर से बनाये गए सोने की परत चढा बल्ला और गेंद प्रदान करेगा .भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की शिल्पकारों में से एक रिचा ने आठ पारियों में 133 . 52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाये . वह टीम के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों में से थी . भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के हस्ताक्षर वाला…
989 ग्रामीणों को मिला उपचार का लाभ रायपुर, कभी माओवाद की छाया में सिमटे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इन्द्रावती नदी पार बसे गांवों में अब विकास की नई सुबह दिखने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। बड़ी संख्या में माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद अब इन दुर्गम इलाकों में प्रशासन ने पहली बार सात गांवों में एक साथ मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया, जिसने ग्रामीणों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी। इस अभियान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शामिल रही। टीम ने…
रायपुर. उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे. राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार हिरेश सिन्हा जिला कांकेर को प्रदान किया.…
नई दिल्ली महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में फरार चल रहे सह-संस्थापक रवि उप्पल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे आरोपी कानून और जांच एजेंसियों के साथ खेल नहीं सकते। कोर्ट ने उप्पल की याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की, यह चौंकाने वाला मामला है, अदालत को अब कुछ करना ही होगा। उसे ढूंढ निकालो। दुबई से भी फरार हुआ आरोपीरवि उप्पल, जो लंबे समय से दुबई में रह रहा था, भारतीय एजेंसियों के प्रत्यर्पण प्रयासों के बीच वहां से भी फरार हो गया। अब उसकी मौजूदगी का कोई…
लुइसविले. अमेरिका में केंटुकी के लुइसविले में हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय एक विशाल मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. विमान दुर्घटना मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब विमान लुइसविले के मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूपीएस वर्ल्डपोर्ट से होनोलुलू के लिए रवाना हो रहा था. लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने बताया कि मंगलवार रात 200 से अधिक प्रतिक्रियाकर्मी घटनास्थल पर थे. उन्होंने बुधवार सुबह डब्ल्यूएलकेवाई-टीवी को बताया, ”हम इसके लिए अपने सभी उपलब्ध संसाधनों का…
FILE PHOTO- Salman Khan कोटा. यहां की एक उपभोक्ता अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एक पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक ऐसे उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए ह्लभ्रामकह्व अभियान चलाया जा रहा है जो जन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. शिकायतकर्ता भाजपा नेता व अधिवक्ता इंदर मोहन सिंह हनी ने मांग की कि ऐसी हानिकारक वस्तुओं के विज्ञापनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और लोगों को गुमराह करने और ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सलमान खान को मिले सरकारी पुरस्कार वापस लिए जाएं. शिकायत के आधार…
दुबई. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने आईसीसी पुरूष टी20 खिलाड़ियों की बुधवार को जारी रैंकिंग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों में शीर्ष स्थान कायम रखा है . अभिषेक बल्लेबाजों की रैंकिंग में 925 रेटिंग अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड के फिल साल्ट और भारत के तिलक वर्मा उनके बाद हैं . भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आठवें स्थान पर हैं . गेंदबाजों में चक्रवर्ती शीर्ष पर हैं जबकि आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दसवें स्थान पर आ गए हैं . वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे और अफगानिस्तान के राशिद खान…
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2047 तक पूर्ण विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का रजत जयंती समापन अद्भुत उत्साह, सांस्कृतिक भव्यता और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन स्थल में लोककला, परंपरा, विकास और गौरव का जीवंत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। इनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद अध्यक्ष, नगर निकाय प्रमुख एवं जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी…
रायपुर. राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने महतारी वंदन योजना और नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि लखपति दीदी आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक हैं. यह केवल आय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और समाज…
मनीला. मध्य फिलीपीन में कालमेगी तूफान के कारण 85 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 75 लापता हैं. अधिकतर लोगों की मौत भीषण बाढ़ में फंसने और तेज बहाव में बह जाने के कारण हुई है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि इनमें वे छह लोग भी शामिल हैं जो कालमेगी से प्रभावित प्रांतों को मानवीय सहायता पहुंचाने जा रहे फिलीपीन वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर के मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण मारे गये थे. यह हेलीकॉप्टर दक्षिणी अगूसन डेल सूर प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. हालांकि इसके कारणों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
