Author: atulpradhan

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान बस्तर क्षेत्र के 130 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी 2024 से 16 जून 2025 तक केवल बस्तर संभाग में ही कुल 130 स्वास्थ्य संस्थाओं को एनक्यूएएस के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जिनमें एक जिला अस्पताल, 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 113 उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, 65 अन्य संस्थाओं का प्रमाणीकरण कार्य प्रक्रियाधीन है. उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित जिलों-कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा-के 14 संस्थानों…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर दुख जताया और कहा कि वह आखिरी समय तक बेबाकी और निडरता से सत्ता को सच का आईना दिखाते रहे. मलिक का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पूर्व राज्यपाल व किसान हितैषी नेता सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. वे बेबाक.ी और निडरता से सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाते रहे. शोकाकुल परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और फिलीपीन अपनी मर्जी से मित्र और नियति से साझेदार हैं. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की, जब दोनों देशों ने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाते हुए अपने सशस्त्र बलों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी और फिलीपीन के राष्ट्रपति र्फिडनेंड आर मार्कोस जूनियर के बीच यहां संपन्न द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की. इससे एक दिन पहले दोनों देशों की नौसेनाओं ने फिलीपीन तट पर संयुक्त अभ्यास…

Read More

मुंबई. एक स्थानीय हिंदू संगठन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को पत्र लिखकर आठ अगस्त को रिलीज होने वाली मराठी फिल्म ‘खालिद का शिवाजी’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. संगठन का दावा है कि इसमें मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया गया है. पुणे स्थित संगठन ‘हिंदू महासंघ’ ने सीबीएफसी और फिल्म के निर्माताओं के समक्ष अपनी आपत्तियां प्रस्तुत की हैं. ‘हिंदू महासंघ’ के अध्यक्ष आनंद दवे ने एक बयान में कहा, ”फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया गया है. निर्माताओं ने उन्हें…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा लगाया गया प्रेशर बम फटने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिले में पिछले 48 घंटों में यह इस तरह की दूसरी घटना है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजे हुई जब प्रमोद काकेम नामक व्यक्ति उसूर थाना क्षेत्र के गुंजेपरती गांव के पास एक जलाशय में नहाने गया था. उन्होंने बताया कि इल्मिडी थाना क्षेत्र का निवासी काकेम गुंजेपरती में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि वह अनजाने में…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर शुल्क बढ़ाने की धमकी दिए जाने को लेकर मंगलवार को सरकार पर कटाक्ष किया और प्रसिद्ध गायक मुकेश के मशहूर गाने ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ का उल्लेख किया तथा आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ”झप्पी कूटनीति” (हग्लोमैसी) पूरी तरह विफल हो चुकी है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप की धमकी पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया को ”कमजोर” बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर खुद प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए. ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि वह…

Read More

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और वह अगले 24 घंटों में इस दक्षिण एशियाई देश पर शुल्क को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे. ट्रंप ने ‘सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”भारत के बारे में लोग जो कहना पसंद नहीं करते, वह यह है कि वह सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है. उसका शुल्क किसी भी देश से ज्यादा है. हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं.” उन्होंने कहा, ”भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है.…

Read More

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 308 अंक टूट गया. वहीं एनएसई निफ्टी में 73 अंक की गिरावट आई. भारतीय रिजर्व बैंक की बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले बैंक और तेल एवं गैस शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 308.47 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,710.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसमें 464.32 अंक की गिरावट आई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 73.20 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट…

Read More

गुवाहाटी: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की सेवानिवृत्त अधिकारी सेवाली देवी शर्मा से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। यहां एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने असम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष-सह-निदेशक शर्मा से जुड़े कम से कम आठ परिसरों पर छापे मारे हैं। धन शोधन का यह मामला असम के मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ के निर्देश पर राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से उपजा है। शर्मा पर पहले पुलिस ने 5.7 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति…

Read More

ब्रह्मपुर: ‘टीपी सदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड’ (टीपीएसओडीएल) ने अपनी ड्रोन-आधारित सर्वेक्षण और निरीक्षण सेवाओं का विस्तार रायगड़ा और जेपोर र्सिकल तक किया है, जिसका उद्देश्य बिजली वितरण विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा को बढ़ाना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जेपोर और रायगड़ा र्सिकल का कुल क्षेत्रफल 31,195 वर्ग किमी है, जो कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, रायगड़ा और गजपति जिलों को कवर करता है। अधिकारी ने कहा, “यह कदम स्मार्ट प्रौद्योगिकियों को परिचालन में एकीकृत करने की एक व्यापक रणनीति है, विशेष रूप से दक्षिणी ओडिशा के भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और दूरदराज के क्षेत्रों में। प्रशिक्षित कर्मचारियों की देखरेख में…

Read More