Author: atulpradhan

धर्मस्थल. कर्नाटक के धर्मस्थल कस्बे में शवों को कथित तौर पर सामूहिक रूप से दफनाए जाने से जुड़े मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अज्ञात शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए एक नये स्थान पर सोमवार को कई कंकाल बरामद किए. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रणब मोहंती की देखरेख में एसआईटी ने 11वें स्थल पर उत्खनन कार्य रोक दिया और बंगलेगुड्डे नामक स्थान पर खुदाई शुरू की, जहां पहले जांच नहीं हुई थी. सूत्रों ने बताया कि लगभग 100 फुट ऊंचाई वाले भूभाग पर स्थित इस नये स्थल…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है. यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत देगा. उन्होंने कहा कि इस मूल्य कटौती से पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन जैसी जीवनरक्षक…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ (शुल्क) और बढ.ाने की धमकी दिए जाने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि कई बार गले मिलने के बावजूद प्रधानमंत्री के इस दोस्त ने एक और झटका दिया है. ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद का हवाला देते हुए भारत पर टैरिफ और बढ.ाने की धमकी दी है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि शुल्क कब और कितना बढ.ाने की योजना है. अमेरिका ने पिछले दिनों भारत पर 25 फीसदी शुल्क और रूसी तेल खरीद पर जुर्माना लगाने की घोषणा…

Read More

नयी दिल्ली/पुणे. कांग्रेस नेता और पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत और उसकी अर्थव्यवस्था पर टिप्पणियां ”अपमानजनक तथा अस्वीकार्य” हैं. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह अमेरिकी नेता की ”धमकी भरी रणनीति” के आगे न झुके और किसी आधे-अधूरे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर न करे. शर्मा ने एक बयान कहा कि भारत को अपनी संप्रभुता और सर्वोच्च राष्ट्रीय हितों को बनाए रखना चाहिए तथा अमेरिका के साथ किसी भी समझौते पर संसद के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को विश्वास में लिया जाना चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा,…

Read More

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज गौरेला जाते समय निर्माणाधीन रतनपुर से पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के निर्माण में गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने सड़क का काम हर हाल में समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा, ताकि राहगीरों को कोई परेशानी न हो. उप मुख्यमंत्री साव ने औचक निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की परेशानी है,…

Read More

नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि ”हम जटिल और अनिश्चित समय में जी रहे हैं” और हमारी सामूहिक इच्छा एक निष्पक्ष एवं प्रतिनिधि वैश्विक व्यवस्था देखने की है, न कि ”कुछ लोगों के प्रभुत्व वाली”. उन्होंने यहां बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव ‘सप्तसुर’ के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में कहा कि इस प्रयास को अकसर ‘राजनीतिक या आर्थिक पुनर्संतुलन’ के रूप में व्यक्त किया जाता है. बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 1997 में बैंकॉक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी. शुरुआत…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर अमेरिकी शुल्क में खासी बढ.ोतरी करने जा रहे हैं. ट्रंप ने भारत पर भारी मात्रा में रूस से तेल खरीदने और उसे बड़े मुनाफे पर बेचने का आरोप लगाया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत रूस से भारी मात्रा में तेल सिर्फ खरीद ही नहीं रहा है, बल्कि उस तेल के बड़े हिस्से को खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा भी कमा रहा है.” इसके साथ ही ट्रंप ने कहा, “उसे (भारत…

Read More

नयी दिल्ली. दक्षिण कोरियाई अभिनेता सॉन्ग यंग-क्यू रविवार को एक वाहन के अंदर मृत मिले. कुछ दिन पहले वह शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पकड़े गए थे. वह ‘बिग बेट’, ‘ह्वारांग’ और ‘हॉट स्टोव लीग’ जैसी लोकप्रिय कोरियाई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे. स्थानीय समाचार वेबसाइट कोरियाबू के अनुसार, अभिनेता (55) रविवार को ग्योंगगी प्रांत के योंगिन स्थित एक टाउनहाउस परिसर में एक कार में मृत मिले. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उनकी मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. अभिनेता को 19 जून को नशे में…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने धनाढ्य लोगों द्वारा सीधे उसका रुख कर आपराधिक मामलों में राहत मांगने के चलन पर सोमवार को नाराजगी जताई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके बेटे को उच्च न्यायालय जाने को कहा क्योंकि उनके मामलों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है. ये मामले छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले और अन्य मामलों से संबंधित हैं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने पिता-पुत्र से पूछा कि शीर्ष अदालत को प्राथमिकी, गिरफ्तारी व रिमांड तथा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के खिलाफ उनकी याचिकाओं पर विचार…

Read More

हुब्बली. हुब्बली की एक अदालत ने 2024 में कॉलेज परिसर में 23 वर्षीय छात्रा की हत्या करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी. प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पल्लवी बी आर ने आरोपी फैयाज की जमानत याचिका को खारिज कर दिया.कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमठ की बेटी नेहा हिरेमठ एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी. नेहा ने फैयाज के प्रस्ताव को कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया था जिसके बाद आरोपी ने बीवीबी कॉलेज परिसर में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी फैयाज (23) ने एमसीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और बीसीए पाठ्यक्रम…

Read More