What's Hot
- अंबानी के गढ़ में अदाणी ग्रुप का मेगा प्लान! महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम जारी – राष्ट्रवाणी
- ‘करेंगे ₹1000000000000 का निवेश’, अनंत अंबानी का बड़ा एलान; जानिए इस राज्य में क्या बड़ा करने जा रही है रिलायंस? – राष्ट्रवाणी
- ‘फॉलोअर्स देखकर फिल्मों में रोल…’ Zoya Hussain का छलका दर्द, Hunkkaar में निभा रहीं शिवानी का किरदार – राष्ट्रवाणी
- कहीं वाटरकूलर बेकार तो कहीं शौचालय अधूरा… मैनपाट के स्कूलों में कलेक्टर का धावा – राष्ट्रवाणी
- ओडिशा से लखनऊ जा रहा था करोड़ों का गांजा, पेंडारी घाट पर पलटा ट्रक..अलीगढ़ UP का तस्कर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग – राष्ट्रवाणी
- भारत में कहां है बाटानगर, जिसे ‘चेकोस्लोवाकिया’ के लोगों ने बसाया; दिलचस्प है 96 साल पुरानी इस इंडस्ट्रियल सिटी की कहानी – राष्ट्रवाणी
- 7200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Vivo का नया 5G फोन, भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
मुंबई. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक चुनौतियों का संतोषजनक ढंग से सामना किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में आधार वर्ष 2011-12 पर आधारित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत तक पहुंच सकती है. नागेश्वरन ने यहां ‘भारत समुद्री सप्ताह’ (आईएमडब्ल्यू) में कहा कि साख (रेटिंग) निर्धारण करने वाली तीन वैश्विक एजेंसियों ने हाल ही में भारत की साख बढ़ाई है और यदि देश इसी राह पर आगे बढ़ता रहा तो वह जल्द ही ‘ए’ रेटिंग श्रेणी में आ सकता है. शिक्षाविद से…
दुबई. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अपने शानदार करियर में पहली बार आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया. इस 38 साल के दिग्गज ने सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और अंतिम वनडे में यादगार शतक (नाबाद 121) की बदौलत दो स्थान ऊपर चढ़कर इतिहास रच दिया. उनकी इस पारी से भारत ने नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की. दायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली (नाबाद 74) के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपने 33वीं वनडे शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और तीन…
बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अंबिकापुर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने पुरखों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए उच्चतम शिक्षा अर्जित की…
रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा 31 अक्टूबर को राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह का आयोजन माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 4थीं वाहिनी में किया जा रहा है. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल होंगे. समारोह सायं 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर गृहमंत्री श्री शर्मा मार्च पास्ट का अवलोकन करने के साथ परेड की सलामी लेंगे तथा सभी को एकता दिवस की शपथ भी दिलाएंगे.
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को धमकी दी कि भविष्य में उनके देश में कोई भी आतंकवादी हमला होने की स्थिति में वह अफगान तालिबान को ‘खत्म’ कर देंगे और उन्हें वापस गुफाओं में धकेल देंगे. शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के संबंध बेहद खराब हो गए हैं. इस्तांबुल में चार दिवसीय शांति वार्ता में पाकिस्तान की मुख्य मांग के संबंध में कोई नतीजा नहीं निकलने के तुरंत बाद आसिफ ने सोशल मीडिया पर यह चेतावनी जारी की. इस मुख्य मांग में कहा गया था कि तालिबान को पाकिस्तान में आतंकवाद के…
नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर बुधवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. यह फिल्म शुक्रवार को प्रर्दिशत होगी. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने बॉलीवुड फिल्म को दिए गए प्रमाणन पर रोक लगाने और समीक्षा का अनुरोध करने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि जब मामला रजिस्ट्री द्वारा सूचीबद्ध किया जाएगा तब इस पर सुनवाई की जाएगी. याचिका में परेश रावल अभिनीत फिल्म के निर्माताओं को यह निर्देश देने…
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने बुधवार को कहा कि लगातार सुधारों और आर्थिक मजबूती के कारण भारत आने वाले दशकों या संभवत? अगले कुछ वर्षों में ही ‘उभरते हुए बाजार’ से ‘उभर चुके बाजार’ का दर्जा हासिल कर सकता है. गुप्ता ने ‘बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट’ में कहा कि भारत के नीतिगत ढांचे लगातार विकसित हो रहे हैं और ये इस समय वैश्विक स्तर पर सबसे अच्छे ढाचों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि देश की विनिमय दर 1991 तक विनियमित थी और अब यह तेजी से बाजार संचालित हो रही है. इसके…
कैनबरा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ शानदार शॉट के साथ लय में वापसी करते दिखे, लेकिन खराब मौसम और बारिश के कारण बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द करना पड़ा. बारिश के कारण 9.4 ओवर के खेल के बाद जब दूसरी बार खेल रोका गया तब सूर्यकुमार 24 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद थे. उन्होंने शानदार लय में चल रहे उपकप्तान शुभमन गिल (20 गेंदों पर नाबाद 37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 62 रन की साझेदारी के साथ बड़े स्कोर की नींव तैयार कर दी थी.भारत ने खेल रोको…
रायपुर, राज्य सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ ने बस्तर अंचल में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। इन नीतियों के परिणामस्वरूप माओवाद की हिंसक विचारधारा में लिप्त युवाओं में विश्वास जागा है और वे मुख्यधारा में लौटकर विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीजापुर जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्ज़ीवन” अभियान के तहत आज सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से कुल ₹66 लाख के इनामी 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते…
रायपुर. युवा अपने लिए दिशा निर्धारित करें, मंजिल निर्धारित कर खुद को सीमाओं में न बांधे. उड़ने के लिए सारा आकाश खुला है. अपने जीवन और करियर में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने का प्रयास करें. बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को ही सफलता मिलती है. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अंतर-महाविद्यालयीन युवा उत्सव का शुभारंभ करते हुए ये बातें कहीं. 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों के 953 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं.…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
