लेखक: atulpradhan

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार सुबह एसीबी-इओडब्ल्यू ने मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई भी DMF घोटाले के तार से जुड़ी बताई जा रही है. अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं. मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, जब उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर ( लाइफ केयर) में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का…

Read More

नयी दिल्ली. आयकर विभाग ने बुधवार को आकलन वर्ष 2025-26 के लिए कंपनियों और ऑडिट की जरूरत वाले करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा ब­ढ़ाकर 10 दिसंबर कर दी. सामान्य तौर पर ऐसे करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होती है. आयकर विभाग के प्रशासकीय निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ”बोर्ड ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की निर्धारित तिथि को 31 अक्टूबर से ब­ढ़ाकर अब 10 दिसंबर, 2025 कर दिया है.” इसके अलावा, इन करदाताओं के लिए ऑडिट रिपोर्ट जमा…

Read More

गुवाहाटी. कप्तान लॉरा वोलवार्ट की 143 गेंद में 169 रन की जबरदस्त पारी से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में बुधवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 319 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन (44 रन पर चार विकेट) और लॉरेन बेल (55 रन पर दो विकेट) ने दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम को ध्वस्त किया लेकिन वोलवार्ट ने सुनिश्चित किया कि इंग्लैंड को विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करना होगा. वोलवार्ट ने ताजमिन ब्रिट्स (65 गेंद पर 45 रन) के साथ पहले विकेट के…

Read More

रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज फिर तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई. यह घटना छाल क्षेत्र के ग्राम ओरा नारा की है. बीते सालभर के भीतर इसी रेंज में हाथी शावक की पानी में डूबने से यह पांचवीं घटना है. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आज सुबह हाथी शावक के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत शावक की उम्र आठ माह बताई जा रही है. बता दें कि इलाके में 62 हाथियों का झुंड सक्रिय है.

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ की राजधानी रायपुर में अग्रवाल और सिंधी समाज के महापुरुषों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने को लेकर जोहर छत्तीसग­ढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम अग्रवाल महासभा रायपुर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल की शिकायत के आधार पर बघेल के खिलाफ सिटी कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका मकसद किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) के…

Read More

सूरजपुर छत्तीसगढ़ में सूरजपुर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने पति की हत्या मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को कठोर सजा सुनाई है. अवैध संबंध के शक गहराने पर आए दिन विवाद होने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है.   दरअसल, सूरजपुर थाना के ग्राम नमदगिरी में साल 2024 के 3 जनवरी को सुनील देवांगन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. जिसमें बताया गया था कि…

Read More

कांकेर उत्तर बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जंगलवार कॉलेज में सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपी। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच इस माह पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है और एनकाउंटर की जगह समर्पण को प्राथमिकता देते हुए नक्सलियों को साफ संदेश दिया गया था कि वो यदि आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटने को तैयार हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। ऐसा नहीं करने…

Read More

रायपुर  गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब कमज़ोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है. अगले 6 से 12 घंटों में यह गहरे दबाव में बदल सकता है. इसका प्रभाव आज छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा. बुधवार को चक्रवात के असर से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है. एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. साइक्लोन मोंथा से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज लेटेस्ट मौसम अपडेट के अनुसार मोंथा अब कमज़ोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है. तूफान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़…

Read More

रायपुर राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे। इसी प्रकार बिलासपुर जिला मुख्यालय में तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, बस्तर में…

Read More

सुकमा  सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के वीर K-9 डॉग “EGO” को आज दोरनपाल मुख्यालय में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 28 अक्टूबर 2025 को अपने सेवा काल के दौरान देश की सुरक्षा में अद्वितीय योगदान देने और कई जवानों की जान बचाने वाले “EGO” का निधन हो गया। उसकी विदाई के समय जवानों और अधिकारियों की आँखें नम थीं, हर कोई अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा था। IED की खोज और ट्रैकिंग में दिखाया अदम्य साहस“EGO” 74 बटालियन, सीआरपीएफ का एक अत्यंत दक्ष और साहसी के-9 था। अपने कार्यकाल में उसने कई महत्वपूर्ण अभियानों…

Read More