What's Hot
- बिजली विभाग की लापरवाही से गई ग्रामीण की जान? सुरक्षित बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर माकपा चलाएगी अभियान
- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन पर जोर देने के लिए तेल पीएसयू अधिकारी दिल्ली में बैठक करेंगे – भारतीय पीएसयू
- टीवी इंडस्ट्री में बड़ा झटका! गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक्ट्रेस ने पहली बार बताया तलाक की वजह – |
- धमतरी का ‘नगरी’ बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब: 250 किसानों ने थामा वैज्ञानिक खेती का हाथ, 250 टन पैदावार का लक्ष्य
- अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल ने दुग्दा परिचालन की समीक्षा की, 20 मेगावाट सौर संयंत्र का निरीक्षण किया – भारतीय पीएसयू
- बीईएमएल को मध्य पूर्व से 5.35 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निर्यात ऑर्डर मिला, वैश्विक उपस्थिति मजबूत हुई – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
मुंबई. शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने आगामी एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि पहलगाम हमले के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ खेल में शामिल होना “भावनाओं का मजाक” है. इस कदम को एक “ब्लॉकबस्टर मैच” बताते हुए ठाकरे ने पूछा कि सरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एशिया कप में खेलने से हटने के लिए क्यों नहीं कह रही है. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि “पैसा और मनोरंजन” आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वालों से अधिक महत्वपूर्ण हैं. एशियाई क्रिकेट परिषद ने शनिवार को घोषणा…
भोपाल. मालेगांव बम विस्फोट मामले में बरी की गईं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रविवार को कहा कि अदालत का फैसला हिन्दुत्व की जीत और ‘भगवा आतंकवाद’ कहने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है. अदालत के फैसले के बाद पहली बार भोपाल पहुंचीं ठाकुर ने यहां राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”यह हिन्दुत्व और धर्म की विजय है, भगवा की विजय है. हमारे शास्त्रों में कहा गया है सत्यमेव जयते, यह सिद्ध हुआ है. भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह काले हुए हैं.” भोपाल की पूर्व…
ढाका. बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने रविवार को 2024 के छात्र आंदोलन के ”हिंसक दमन” से संबंधित मानवता के खिलाफ अपराधों पर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अनुपस्थिति में मुकदमा शुरू किया. अंतरिम सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम ने अपनी शुरुआती दलीलों में हसीना को ”सभी अपराधों का केंद्र” बताया तथा अधिकतम सजा का अनुरोध किया. अभियोजन पक्ष ने हसीना के दो शीर्ष सहयोगियों – पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल मामून को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है. हसीना और कमाल पर उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चल रहा…
तिरुवनंतपुरम. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पृथ्वीराज अभिनीत मलयाली फिल्म ‘आदु जीवितम’ (द गोट लाइफ) को पूरी तरह से नजरअंदाज किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सिने प्रेमियों की ओर से संदेह जताए जाने के बीच केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर यही सवाल उठाया. फेसबुक पर एक पोस्ट में शिवनकुट्टी ने कहा, “मुझे शाहरुख खान पसंद हैं. लेकिन मेरी राय में, ‘आदु जीवितम’ में पृथ्वीराज का अभिनय सर्वश्रेष्ठ है.” उन्होंने निर्णायक मंडल के निर्णय में राजनीतिक झुकाव का संदेह जताते हुए पोस्ट में पूछा, “फिल्म को पूरी तरह से नजरअंदाज…
नयी दिल्ली. भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आकर्षक स्थल है और पिछले तीन साल से सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत की अर्थव्यवस्था को ‘मृत’ बताना ‘बिल्कुल गलत’ है. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और मद्रास स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के निदेशक एन आर भानुमूर्ति ने रविवार को यह कहा. उन्होंने बताया कि दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के उलट, भारतीय अर्थव्यवस्था काफी हद तक घरेलू कारकों पर आधारित है. विशाल घरेलू बाजार और बढ़ते डिजिटल बाजार के साथ, अनिश्चित वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण वृद्धि के मोर्चे पर जोखिम सीमित है.उल्लेखनीय है कि भारत पर…
नयी दिल्ली. महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने रविवार को विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में 53 किग्रा भार वर्ग में बिना किसी परेशानी के भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली जबकि वैष्णवी पाटिल (65 किग्रा) और मनीषा भानवाला (62 किग्रा) ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ क्वालीफाई किया. अंतिम 20 साल की उम्र में सीनियर विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश की पूजा और गुजरात की हिनाबेन को बिना एक भी अंक गंवाए हराया और विजेता बनीं. अंतिम ने 2022 में देश की पहली अंडर-20 विश्व चैंपियन बनकर सुर्खियां बटोरी…
रायपुर/भोपाल. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर-जबलपुर दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने रायपुर से जबलपुर तक इस एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ होगा. इस मौके पर साय के साथ राज्य विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी के विधायक मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह बहुत…
नयी दिल्ली. एयर इंडिया ने रविवार को तकनीकी खराबी के कारण सिंगापुर से चेन्नई जाने वाली अपनी उड़ान रद्द कर दी. उड़ान संख्या एआई349 को एयरबस ए321 से संचालित किया जाना था. एयरलाइन ने रविवार को एक बयान में कहा कि सिंगापुर से चेन्नई जाने वाली उड़ान संख्या एआई349 को प्रस्थान से पहले मिले एक रखरखाव कार्य के कारण रद्द कर दिया गया है, जिसके सुधार के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी. एयर इंडिया ने कहा, “यात्रियों को जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, और…
दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी). गाजा पट्टी में रविवार को खाने की तलाश में एक राशन वितरण स्थल पर जुटे फलस्तीनियों पर इजराइल के सैनिकों ने गोलियां बरसा दीं जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. अस्पताल के अधिकारियों और प्रत्यक्षर्दिशयों ने यह जानकारी दी. भीड़ के साथ के राशन वितरण स्थल पर गए यूसुफ आबेद ने बताया कि लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी गईं. उन्होंने बताया कि उनके आसपास खून से लथपथ तीन लोग जमीन पर पड़े थे. उन्होंने कहा, ”भीषण गोलीबारी की वजह से मैं उनकी मदद नहीं कर सका.” दक्षिणी गाजा के नासेर अस्पताल…
लंदन. मोहम्मद सिराज ने आठ ओवर के शानदार स्पैल में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप को चलता कर पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को यहां भारत का पलड़ा थोड़ा भारी किया लेकिन हैरी ब्रुक ने 30 गेंद में 38 रन की आक्रामक पारी से मैच को बराबरी पर ला दिया है. श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहे इंग्लैंड ने जीत के लिए रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बना लिये. टीम को जीत के लिए और…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
