Author: atulpradhan

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है. सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था, भक्ति…

Read More

IND vs ENG: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने शनिवार को अर्धशतकीय पारी के साथ धमाल मचा दिया। वह छठे या उससे निचले स्थान पर विदेशी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल पर खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक बेन डकेट 48 गेंदों…

Read More

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में विशेष अदालत के समक्ष अपनी गवाही में एक गवाह ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने उसे प्रताड़ित किया और मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए मजबूर किया। विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी ने बृहस्पतिवार को इस मामले के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया।न्यायाधीश ने कहा कि वह गवाह के एटीएस को दिए गए बयान पर भरोसा नहीं कर सकते, क्योंकि गवाह ने अदालत में बताया था कि वह बयान उसने अपनी मर्जी से नहीं दिया था। शुक्रवार को उपलब्ध कराए…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया पिछले लोकसभा चुनाव में करीब 100 सीट पर धांधली हुई है और अगर इनमें से 15 सीट पर भी धांधली नहीं हुई होती, तो नरेन्द्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री नहीं होते। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विधिक सम्मेलन में इस बात को फिर से दोहराया कि कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में हेरफेर के जो सबूत मिले हैं, वो “एटम बम” की तरह हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में इसका सबूत…

Read More

आंध्र प्रदेश: एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को ‘अन्नदाता सुखीभव’ योजना के तहत 47 लाख किसानों को 7-7 हजार रुपये की राशि वितरित की। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को प्रति वर्ष 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार द्वारा साझा किए गए एक वीडियो ंिलक के अनुसार, 3,174 करोड़ रुपये की राज्यव्यापी पहल का शुभारंभ करते हुए, मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से दो किसानों को चेक प्रदान किए और दारसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया। नायडू ने प्रकाशम जिले के दारसी मंडल के…

Read More

इंफाल: मणिपुर के दो आदिवासी संगठनों ने पिछले साल जिरीबाम जिले में मेइती समुदाय के छह लोगों की हत्या के सिलसिले में हमार समुदाय के दो लोगों की गिरफ्तारी पर शनिवार को ंिचता व्यक्त की और दावा किया कि गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इन जनजातीय संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और असम पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियां अनुचित थीं। चुराचांदपुर जिले की हमार महिला एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, “असम पुलिस और एनआईए द्वारा थांगलीनलाल हमार और लालरोसंग हमार की मनमानी गिरफ्तारी से हम बेहद ंिचतित हैं। उनके बच्चे…

Read More

हैदाराबाद: अगली बार जब आप हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर आएं और वहां आपको एक प्यारा सा पिल्ला स्वागत करता नजर आए या आपको उसे प्यार से सहलाने का मौका मिले तो हैरान मत होइएगा। हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाले ‘जीएमआर’ समूह ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘थेरेपी डॉग प्रोग्राम’ शुरू किया है। आरजीआईए के सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को शांति और आनंद देने वाला अनुभव प्रदान कराना है। उनका मानना है कि ‘टॉय पूडल’ (कुत्तों की प्रसिद्ध नस्ल) जैसे प्यारे से पिल्लों की उपस्थिति यात्रा…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संविधान से समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता को मिटाकर ‘वैचारिक तख्तापलट’ करने की कोशिश में हैं। उन्होंने कांग्रेस के विधि विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक विधिक सम्मेलन के लिए भेजे गए संदेश में यह भी कहा कि कांग्रेस संविधान को सुरक्षित रखने के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी का संदेश पढ़ा। सोनिया गांधी ने संदेश में कहा, ‘‘यह हमारे लोकतंत्र का नैतिक आधार है, जो न्याय,…

Read More

तिरुवनंतपुरम: केरल के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देने के निर्णय की शनिवार को कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि संघ परिवार के राजनीतिक एजेंडे के तहत इस फिल्म को पुरस्कार दिया जा रहा है। दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा जूरी प्रमुख और फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने शुक्रवार को की। इस वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘द केरल स्टोरी’ के लिए फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। इस फिम को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्रामी का भी पुरस्कार मिला है। यह फिल्म…

Read More

गोपेश्वर: त्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग के पास टीएचडीसी की विष्णुगढ़ जलविद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन होने से शनिवार को 12 मजदूर घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि भूस्खलन के समय परियोजना स्थल पर लगभग 300 मज़दूर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहाड़ से पत्थर लुढकने लगे तो मजदूर जान बचाने के लिए भागे। आठ मज़दूरों को मामूली चोटें आईं, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायल मज़दूरों को पीपलकोटी स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि…

Read More