What's Hot
- चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन पर जोर देने के लिए तेल पीएसयू अधिकारी दिल्ली में बैठक करेंगे – भारतीय पीएसयू
- टीवी इंडस्ट्री में बड़ा झटका! गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक्ट्रेस ने पहली बार बताया तलाक की वजह – |
- धमतरी का ‘नगरी’ बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब: 250 किसानों ने थामा वैज्ञानिक खेती का हाथ, 250 टन पैदावार का लक्ष्य
- अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल ने दुग्दा परिचालन की समीक्षा की, 20 मेगावाट सौर संयंत्र का निरीक्षण किया – भारतीय पीएसयू
- बीईएमएल को मध्य पूर्व से 5.35 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निर्यात ऑर्डर मिला, वैश्विक उपस्थिति मजबूत हुई – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी ने मानसून से पहले 44 महत्वपूर्ण जैक-अप रिग मूव्स पूरे किए, जिससे भारत की अपतटीय ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई – भारतीय पीएसयू
- एमसीएल के सीएमडी उदय अनंत काओले ने उपभोक्ताओं की बैठक में कोयले की गुणवत्ता, मात्रा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को बताया कि नयी वंदे भारत तथा अमृत भारत ट्रेनों को दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को दिए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों के पहले और अंतिम डिब्बों में व्हीलचेयर की सुविधा, अधिक स्थान वाले दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय आदि विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों के पहले और अंतिम डिब्बों में आसानी से चढ़ने और उतरने के लिए मॉड्यूलर रैम्प की व्यवस्था भी की गई है तथा…
केरल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों में दो ननों की गिरफ्तारी ‘गलतफहमी’ के कारण हुई है और उन्हें जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। चंद्रशेखर ने यह बयान भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीबीसीआई) के अध्यक्ष और त्रिचूर के आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ से मुलाकात के बाद दिया। भाजपा नेता ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार ननों की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी और उन्हें जमानत पर…
इंफाल: मणिपुर की लोकटक झील पर मछुआरा समुदाय के बच्चों के लिए स्थापित किया गया पूर्वोत्तर भारत का पहला तैरता प्राथमिक विद्यालय आठ साल बाद अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। मछुआरा समुदाय के पास अब इस स्कूल को चलाए रखने का कोई तरीका नहीं बचा है, जिसके कारण उन्होंने सरकारी मदद मांगी है। ‘लोकटक फ्लोंिटग एलीमेंट्री स्कूल’ की स्थापना 2017 में चम्पू खांगपोक के लंगोलसाबी लैकै में की गई थी, जो लगभग 330 निवासियों का एक तैरता हुआ गांव है। यह स्कूल फुमदी नामक मोटे एवं तैरते जलीय वनस्पति के ऊपर बनाया गया था, जो लोकटक…
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ के प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कदम उठाते हुए एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। यह प्रतिबंधात्मक आदेश शुक्रवार से ही लागू हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया जिले के अरंडिया बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर उन दोपहिया वाहन चालकों को भी पेट्रोल दिया जा रहा था जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप परिसर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता से संबंधित कोई सूचना-पट्ट भी नहीं लगाया गया था। अधिकारियों…
नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी झुग्गी को तब तक नहीं तोड़ा जाएगा जब तक उसमें रहने वालों को स्थायी मकान नहीं दे दिए जाते। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो उनकी सरकार सभी के लिए सम्मान और आवास सुनिश्चित करने के लिए नीतियों में संशोधन करेगी। गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सतत विकास पर आयोजित सेमिनार ‘ग्रोथ भी, ग्रीन भी’ में दिल्ली की सूरत बदलने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को अब बेहतर स्कूल, अस्पताल, सड़कें, पानी और सीवर…
नयी दिल्ली: खालिद जमील को शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया और इस तरह से वह पिछले 13 वर्षों में प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाले पहले भारतीय बन गए।पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान में इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी के प्रभारी 48 वर्षीय जमील को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति ने इस पद के लिए चुना। भारतीय टीम का कोच बनने की दौड़ में जमील के अलावा भारत के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन और और स्लोवाकिया के मुख्य कोच रह चुके स्टीफन टारकोविच शामिल थे।…
बेंगलुरु: बेंगलुरु में स्कूल के एक छात्र के अपहरण और फिर उसकी हत्या किए जाने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित रूप से भागने का प्रयास कर रहे गुरुमूर्ति (27) और गोपालकृष्ण (25) ने बिलवरदहल्ली रोड के पास पुलिस दल पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उनके पैरों में गोली मारी। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल पुलिस र्किमयों और आरोपियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस…
नयी दिल्ली: अमेरिका के भारत के सभी सामानों पर सात अगस्त से बिना किसी छूट के 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर बुरा असर पड़ सकता है। जीटीआरआई ने शुक्रवार को यह बात कही। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) द्वारा अमेरिका के कार्यकारी आदेश के विश्लेषण के अनुसार, 25 प्रतिशत शुल्क अब दवा और इलेक्ट्रॉनिक जैसे क्षेत्रों पर भी लागू होगा जिन्हें पहले अमेरिका द्वारा आयात शुल्क से छूट दी गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी किया है जिसमें विभिन्न देशों पर लगने वाली शुल्क…
फिल्म का नाम: सन ऑफ सरदार 2डायरेक्टर: विजय कुमार अरोड़ास्टार्स: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, दीपक डोभरिया, रवि किशन, चंकी पांडे, और भीलंबाई: 147 मिनटरेटिंग: 3.5/5 कहानी का सार:यह कहानी पहले जैसी नहीं है। इसमें भारत-पाकिस्तान के प्यार और कॉमेडी को दिखाया गया है। मुख्य कहानी पाकिस्तान से एक लड़की का भारत में आना और प्यार में फंसना है। फिल्म में नकली बाप और प्यार की मजेदार कहानी है। कहानी कमजोर है, लेकिन स्क्रीनप्ले अच्छा है और कलाकार अच्छा अभिनय करते हैं। मुख्य कलाकार और उनका काम: अजय देवगन (Jassi): मासूम और दिल से अच्छा लड़का निभाया। मृणाल ठाकुर (Rabya): खूबसूरत और आकर्षक…
New Rules: यूपीआई से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक…आज से क्या-क्या बदलेगा; यहां जानें हर सवाल का जवाब
New Rules: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी क्रम में आज यानी एक अगस्त से भी कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में यूपीआई में कई अहम बदलावों से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों और बैंकिग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं। ये बदलाव ऐसे हैं जो सीधे आपके रोजमर्रा के कामों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में आपको समय रहते ही इन अहम बलावों के बारे में जान लेना चाहिए और उसी हिसाब से अपनी योजना बनानी चाहिए। यूपीआई :…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
