लेखक: atulpradhan

रायपुर बिलासपुर से नागपुर के बीच दौड़ रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए रेलवे ने फिर से 16 कोच के साथ चलाना शुरु कर दिया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हर दिन इस ट्रेन में 800 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे है. बता दें कि 11 दिसंबर 2022 को जब नागपुर के लिए वंदेभारत का परिचालन शुरू हुआ था तब इसमें 16 कोच थे, लेकिन इसमें टिकट महंगा होने के कारण कुछ समय बाद ही यात्रियों की संख्या कम होने लगी. इसके बाद रेलवे…

Read More

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के EX CM भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड के बीच फिर मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में 28 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है. इसके चलते 1 नवंबर तक कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है.छत्तीसगढ़ में बारिश का नया सिस्टम होगा एक्टिवमौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं अक्टूबर के आखरी सप्ताह में भी रात की ठंड गायब हो गई है. बंगाल की खाड़ी में दबाव के क्षेत्र बनने के आसार अगले चार दिन बारिश की संभावना है.इन जिलों में बारिश के…

Read More

बेमेतरा। शहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि एक रईसजादे की तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने अलग-अलग स्थानों पर पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार बेमेतरा जिला अस्पताल में जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात तब हुआ जब डिफेंडर कार तेज रफ्तार में शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर…

Read More

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने असीमित रेंज वाली अद्वितीय परमाणु ऊर्जा संचालित ‘बुरेवे्त्निनक’ क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की रविवार को घोषणा की और सशस्त्र बलों को इसकी तैनाती के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने का आदेश दिया.पुतिन ने ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ और अन्य सैन्य कमांडरों के साथ अपनी बैठक में उल्लेख किया कि हाल में परमाणु शक्तियों के अभ्यास के दौरान ‘बुरेवे्त्निनक’ क्रूज मिसाइल 15 घंटे तक हवा में रही और उसने सफल परीक्षणों के दौरान 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की. इस बैठक का टेलीविजन का प्रसारण किया गया. रूस के सशस्त्र बलों के सर्वोच्च…

Read More

कुआलालंपुर. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी नेता शी चिनफिंग के बीच बैठक से पहले रविवार को अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होता दिखाई दिया. चीनी सरकार ने संकेत दिया कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच आपसी समझ बन गई है. दोनों देशों में यह वार्ता चीन द्वारा उन्नत तकनीकों के लिए आवश्यक दुर्लभ मृदा तत्वों के निर्यात को सीमित करने और ट्रंप द्वारा चीनी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी के बाद हुई है. इस संघर्ष से दुनिया भर में आर्थिक विकास कमज.ोर होने की आशंका है. चीन के शीर्ष व्यापार…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक संयुक्त निगरानी और निरीक्षण तंत्र स्थापित करने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की. इस बीच पाकिस्तान ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता आतंकवाद के बारे में उसकी मुख्य चिंता का समाधान करने में विफल रही तो युद्ध अब भी एक विकल्प है. इस महीने के शुरू में झड़पों में दर्जनों सैनिक, नागरिक और आतंकवादी मारे गए थे, जिससे युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. लेकिन 19 अक्टूबर को दोहा में कतर और तुर्किये की मदद से दोनों पक्षों के बीच हुई…

Read More

पेरिस. पेरिस के प्रसिद्ध लुव्र संग्रहालय से शाही आभूषणों की चोरी के मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. पेरिस की अभियोजक ने रविवार को यह जानकारी दी. अभियोजक ने कहा कि जांचकर्ताओं ने शनिवार शाम ये गिरफ्तारियां कीं. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक हवाई अड्डे से देश छोड़ने की तैयारी कर रहा था. फ्रांसीसी मीडिया ‘बीएफएम टीवी’ और ‘ले पेरिसियन’ अखबार ने पहले खबर दी थी कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है.पेरिस की अभियोजक लॉरे बेकुआ ने गिरफ्तारियों की संख्या की पुष्टि नहीं की और यह भी नहीं…

Read More

काहिरा. हमास ने गाजा पट्टी में इजराइली बंधकों के शवों की तलाश का दायरा रविवार को ब­ढ़ा दिया. इससे एक दिन पहले मिस्र ने शवों को निकालने में मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम और भारी उपकरण तैनात किए थे. अमेरिका की मध्यस्थता में 10 अक्टूबर को हुए युद्ध-विराम समझौते के तहत उम्मीद की जा रही है हमास जल्द से जल्द सभी इजराइली बंधकों के शव लौटा देगा. इजराइल ने प्रत्येक बंधक के बदले 15 फलस्तीनियों के शव लौटाने पर सहमति जताई है. इजराइल अब तक 195 फलस्तीनियों के शव वापस भेज चुका है, जबकि हमास ने 18 बंधकों…

Read More

चेंगदू. शाइना मणिमुथु और दीक्षा सुधाकर ने रविवार को यहां अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में अपना अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा. अंडर-15 बालिका एकल फाइनल में शाइना ने जापान की चिहारू तोमिता को 21-14, 22-20 से हराया, जबकि दीक्षा ने हमवतन लक्ष्य राजेश को 21-16, 21-9 से हराकर अंडर-17 बालिका एकल का खिताब जीता. इस तरह से भारतीय दल ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों के साथ महाद्वीपीय स्पर्धा का समापन किया जो चैंपियनशिप में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.…

Read More