What's Hot
- विजाग स्टील का सेल के साथ विलय: एसईए महासचिव केवीडी प्रसाद ने 100 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की – भारतीय पीएसयू
- सूर्य नारायण पाणिग्रही ने एनटीपीसी – भारतीय पीएसयू के कार्यकारी निदेशक (एचआर) का पदभार संभाला
- भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती भजन संध्या के साथ मनाई गई, अनूप जलोटा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया – Indian PSU
- सामान खोने का झंझट खत्म! सैमसंग लाया Galaxy SmartTag 3, पहली बार मिला iOS सपोर्ट, 790 दिनों तक चलेगी बैटरी – राष्ट्रवाणी
- Drishyam 3 के आते ही ‘हनुमान अंश’ का बड़ा दांव, Box Office पर दूसरी पारी के लिए तैयार फिल्म; क्या है मास्टरप्लान? – राष्ट्रवाणी
- Drishyam 3 के खौफ से ‘उड़ता तीर’ ने बदला रास्ता, कब रिलीज होगी Ayushmann Khurrana की फिल्म? – राष्ट्रवाणी
- पंचम दा का संगीत, जया बच्चन की रोमांटिक शरारत; 53 साल से रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है Lata Mangeshkar का कल्ट गाना – राष्ट्रवाणी
- प्रभारी अधीक्षिका की मनमानी से तंग आईं छात्राएं, सूरजपुर कलेक्टोरेट में शिकायत, वार्डन पर प्रताड़ित करने का आरोप – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
7 नवम्बर को नागाबुड़ा से गरियाबंद तक निकलेगी एकता पदयात्रा सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि व आत्मनिर्भर भारत शपथ का आयोजन गरियाबंद, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कलेक्टर श्री बी एस उइके एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चन्द्राकर ने नागाबुड़ा, कोकड़ी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 7 नवम्बर को पदयात्रा सुबह 9 बजे नागाबुड़ा से प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय गरियाबंद तक लगभग 9 किलोमीटर चलेगा। पदयात्रा से पहले स्थानीय…
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने जा रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत रूसी तेल खरीद में ”पूरी तरह से” कटौती कर रहा है, जबकि चीन ”काफी हद तक” कटौती करेगा.शनिवार को मलेशिया जाते समय विशेष विमान ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि भारत रूसी तेल खरीद में ”पूरी तरह से कटौती” कर रहा है. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात के दौरान रूसी तेल का मुद्दा उठाने के बारे में पूछे गए…
रायपुर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से शुरू किए गए “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” को अस्थायी रूप से आज स्थगित कर दिया है। महासंघ के अनुसार, यह फैसला कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में हुई सार्थक चर्चा के बाद लिया गया। ड्राइवर महासंघ के सदस्यों ने बताया कि आज (26 अक्टूबर 2025) कलेक्ट्रेट रायपुर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि 6 या 7 नवंबर को शासन के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। तब तक आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और माओवादी समस्या के उन्मूलन के लिए उठाये गए कदमों के कारण इस वर्ष त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण में कहा कि छठ पूजा भक्ति, स्नेह और परंपरा का संगम है और यह भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है. मोदी ने कहा, ”छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है. छठ के घाटों…
रायपुर। आज कांकेर जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, नक्सलियों का सरेंडर हमारी “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का सार्थक प्रमाण है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास और बदलाव की नई बयार बह रही है।सीएम ने कहा, माओवाद की झूठी विचारधारा से भटके युवा भी अब यह समझने लगे हैं कि बंदूक नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है। हमारी सरकार इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान…
काठमांडू. नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सितंबर में पदभार संभालने के बाद तीसरी बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. रविवार को सरकार में दो नये मंत्रियों को शामिल किया गया. राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की सलाह के बाद एक विशेष समारोह में बबलू गुप्ता और सुधा गौतम को पद की शपथ दिलाई. गुप्ता को युवा एवं खेल विभाग, जबकि गौतम को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या विभाग दिया गया है. मंत्रिमंडल में अब 10 मंत्री हैं. नेपाल में आठ और नौ सितंबर को दो दिन तक चले ‘जेन जेड’ के आंदोलन के बाद…
मुंबई/नयी दिल्ली. अभिनेता सतीश शाह को रविवार को परिवार के सदस्यों, मित्रों और फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग के सहर्किमयों ने अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी. उनका दोपहर में विले पार्ले के श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया. शाह की अंतिम यात्रा में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह, प्रशंसक और फिल्म उद्योग के अन्य लोग शामिल हुए. रत्ना पाठक ने ”साराभाई वर्सेस साराभाई” में सतीश शाह के साथ काम किया था. सतीश शाह का शनिवार को 74 वर्ष की आयु में गुर्दे की बीमारी के कारण निधन हो गया था. उनके परिवार में पत्नी मधु शाह हैं…
नवी मुंबई. भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप मैच को रविवार को यहां बारिश के खलल के कारण 43 ओवर का कर दिया गया.मैच अब भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होगा. खेलने से जुड़े संशोधित नियमों के अनुसार अब नौ ओवर का पावर प्ले होगा जबकि प्रत्येक गेंदबाज अधिकतम नौ ओवर फेंक सकता है.पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को 21 माओवादियों ने अधिकारियों को 18 हथियार सौंपने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इन माओवादियों ने बस्तर रेंज पुलिस द्वारा शुरू की गई ‘पूना मार्गेम: पुर्नएकीकरण के माध्यम से पुनर्वास’ पहल के तहत हथियार डाले. उन्होंने कहा, ” इन 21 लोगों में संभागीय समिति सचिव मुकेश भी शामिल है. इनमें 13 महिला वाम चरमपंथी हैं. इन 21 लोगों में संभागीय समिति के चार सदस्य, क्षेत्र समिति के नौ सदस्य और आठ निचले स्तर के सदस्य हैं. ये सभी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी वैश्विक स्थिरता और वृद्धि के लिए एक शक्तिशाली आधार के रूप में उभर रही है. मोदी ने भारत-आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि यह समूह नयी दिल्ली की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ है. उन्होंने कहा, ”भारत ने हमेशा ‘आसियान केंद्रीयता’ और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर आसियान के नजरिये का पूरा समर्थन किया है.” मोदी ने कहा, ”अनिश्चितता के इस दौर में भी, भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने लगातार प्रगति की…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
