लेखक: atulpradhan

भिलाई नगर। दीपावली के शुभ अवसर पर बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज चितरंजन महापात्रा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर इंचार्ज महापात्रा ने भी सारे एंसिलरी उद्योगों को अपनी ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दीं।काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह मुलाकात हुई। एंसिलरी उद्योगों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। डायरेक्टर इंचार्ज महापात्रा ने आस्वस्त किया कि एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि भिलाई की एंसिलरी बहुत ही…

Read More

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को यह भरोसा दिलाया है कि 31 मार्च 2026 से पहले ‘नक्सलवाद’ पूरी तरह खत्म हो जाएगा। माओवाद के खात्मे पर अब प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री ‘शाह’ का हाई ‘कॉन्फिडेंस’ साफ झलक रहा है। अभी तो डेड लाइन करीब आने में पांच माह बचे हैं, लेकिन अभी से ही नक्सलियों में ‘सरेंडर’ करने की होड़ मच गई है। माओवादियों की केंद्रीय कमेटी और जोनल कमेटी के सदस्यों के अलावा सीनियर ऑपरेटिव, सुरक्षा बलों के समक्ष हथियार डाल रहे हैं। पिछले कई दिनों से सुरक्षा बलों एवं राज्यों के विशेष दस्तों को…

Read More

रायपुर : आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से स्वस्थ हो रहा महासमुंद जिला 10 लाख से अधिक हितग्राही बने आयुष्मान कार्डधारी, 27 हजार वरिष्ठजन को मिला वय वंदन कार्ड का लाभ रायपुर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर महासमुंद जिला जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो रहा है। शासन की मंशानुरूप आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण, कैशलेस और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 257 जन आरोग्य मंदिरों के…

Read More

तोक्यो. जापान की संसद ने मंगलवार को अति रूढि.वादी साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना.इस घटनाक्रम से एक दिन पहले 64 वर्षीय ताकाइची की संघर्षरत ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ ने एक नए सहयोगी दल के साथ गठबंधन समझौता किया, जिससे उनके सत्तारू­ढ़ गठबंधन के और अधिक दक्षिणपंथी होने की उम्मीद है. ताकाइची ने शिगेरु इशिबा का स्थान लिया, जिससे जुलाई में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की करारी चुनावी हार के बाद तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया. प्रधानमंत्री के रूप में केवल एक वर्ष तक सेवा देने वाले इशिबा ने मंगलवार को…

Read More

न्यूयॉर्क. अमेरिका में एच-1बी वीजा आवेदनों पर ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाया गया एक लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क ऐसे आवेदकों पर लागू नहीं होगा, जो अपने ‘स्टेटस’ में बदलाव कराना चाहते हैं या फिर प्रवास की अवधि ब­ढ़वाना चाहते हैं. नए दिशानिर्देशों में यह जानकारी दी गई है. अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) द्वारा सोमवार को जारी दिशानिर्देशों में ‘कुछ गैर-आप्रवासी कामगारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 19 सितंबर के आदेश में दी गई छूट को स्पष्ट किया गया है. ट्रंप की घोषणा के तहत नए एच1-बी वीजा के लिए शुल्क ब­ढ़कर…

Read More

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचे. उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. शहीद जवानों का बलिदान हमें कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की सतत प्रेरणा देता रहेगा – राज्यपाल रमेन डेकाराज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी…

Read More

किरयात गत. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को इजराइल में नागरिक और सैन्य सहयोग के लिए खोले गए एक नए केंद्र का दौरा किया. उन्होंने इसे गाजा के लिए अमेरिका सर्मिथत युद्धविराम योजना को पटरी पर रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया. अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों के साथ इजराइल के दौरे पर आए वेंस ने कहा कि नाजुक युद्धविराम ‘मेरी उम्मीद से बेहतर’ आगे ब­ढ़ रहा है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि ”हम उस स्थिति से आगे ब­ढ़ रहे हैं जहां हमने सोचा था कि हम इस समय होंगे.” वेंस, विटकॉफ और अन्य हिंसा की घटनाओं और दीर्घकालिक…

Read More

रायपुर. दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे. यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की. मुख्यमंत्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर घर में उजियारा और हर जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैलाए. उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे. कार्यक्रम…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली पर शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार को ‘अंधेरे पर प्रकाश की जीत का शाश्वत उदाहरण’ बताया. ट्रंप ने सोमवार को एक बयान में कहा, “आज, मैं ‘रोशनी के पर्व’ दिवाली मना रहे हर अमेरिकी को शुभकामनाएं देता हूं.” अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, “कई अमेरिकियों के लिए दिवाली, अंधेरे पर प्रकाश की जीत का एक शाश्वत उदाहरण है. यह समुदाय को जश्न मनाने, उम्मीद से ताकत हासिल करने और नयी चीजों को पूरे जोश से अपनाने और परिवारों व दोस्तों को एक साथ लाने का भी समय है.” उन्होंने कहा, “लाखों नागरिक…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन महाविद्यालयों की स्थापना फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), नगरनार (जिला-बस्तर) तथा किलेपाल (जिला-बस्तर) में की जाएगी. मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर एवं बस्तर जैसे जनजाति बहुल एवं भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा…

Read More