लेखक: atulpradhan

रायपुर. नि:स्वार्थ सेवा, जीवन बचाने की चिकित्सा क्षमता और मानवीय करुणा के कारण डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. कई बार रोगी की जान बचाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास की सीमा से ऊपर उठकर वे रोगी को मौत के मुँह से भी निकालकर ले आते हैं. कुछ ऐसे ही सेवा, समर्पण और करुणा की परिभाषा और मिसाल कायम करते हुए चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टरों ने न केवल महिला का जीवन सुरक्षित किया बल्कि महिला के जटिलताओं से भरे गर्भ को बचाते हुए उसे मातृत्व सुख का अहसास भी दिलाया. पं. नेहरू चिकित्सा…

Read More

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा मामले का मुख्य आरोपी विदेश में मिला है और खुफिया एजेंसियों एवं इंटरपोल की मदद से उसे भारत वापस लाने की कोशिश जारी है. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुख्य आरोपी, शारिक साटा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा की योजना बनायी थी. संभल में यह हिंसा पिछले साल 24 नवंबर में शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के बाद हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 29 पुलिसवाले घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक और…

Read More

रायपुर. लेकसिटी उदयपुर में पिछले दिनों आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सम्मिलित होकर राज्य केे पर्यटन संभावनाओं और योजनाओं पर केंद्र और अन्य राज्यों के मंत्रियों-अधिकारियों संग विचार-विमर्श किया. अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को वन स्टेट वन डेस्टिनेशन में शामिल करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट वॉटरफाल को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. इस संबंध में उन्होंने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. सम्मेलन में राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्री विभागीय सचिवों सहित सम्मिलित…

Read More

गांधीनगर. गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. राज्य में सत्तारूढ. भाजपा के सूत्रों ने यह जानकारी दी. राज्य सरकार ने सुबह ही घोषणा कर दी थी कि पटेल शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे. भाजपा के एक सूत्र ने कहा, ”पार्टी ने सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं. मुख्यमंत्री पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है.” आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिपरिषद विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न साढ.े 11 बजे होगा. गुजरात की मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री…

Read More

कंपाला. भारत ने बृहस्पतिवार को गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम) के सदस्य देशों से आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का आ”ान किया और कहा कि जो भी इसे किसी भी रूप में प्रायोजित करता है और न्यायोचित ठहराता है या इस पर पर्दा डालने का काम करता है, आतंकवाद उलटा उसे ही नुकसान पहुंचाएगा. यहां नाम की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की ओर से वक्तव्य देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि आतंकवाद एक ‘साझा खतरा’ है जिसका समाधान केवल गहन अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ”दशकों से भारत बर्बरतापूर्वक…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पिछले दो दिनों में छत्तीसग­ढ़ और महाराष्ट्र में 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. शाह ने नक्सलियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जो लोग आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं उनका स्वागत है, लेकिन जो लोग हथियार उठाए रहेंगे, उन्हें सुरक्षा बलों की कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. गृह मंत्री ने छत्तीसग­ढ़ के दो सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को नक्सल मुक्त घोषित किया. इसे एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए उन्होंने घोषणा की कि बृहस्पतिवार को छत्तीसग­ढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया.शाह ने बताया कि पिछले दो…

Read More

पुणे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ देश संरक्षणवादी नीतियां अपनाते हैं और कभी-कभी विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी छिपाते हैं, जबकि भारत ने इन बाधाओं को सफलतापूर्वक चुनौती दी है और साबित किया है कि यदि इरादे साफ हों तो कोई भी देश किसी भी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है. सिंह ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रौद्योगिकियों के आयात पर निर्भर नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि इसे इस क्षेत्र में वैश्विक नवाचार…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके ”मित्र” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा. ट्रंप ने साथ ही कहा कि यह कदम यूक्रेन पर आक्रमण रोकने के लिए रूस पर दबाव बढ.ाने की दिशा में एक ”बड़ा कदम” होगा. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद जारी रखना एक बड़ा मुद्दा बन गया है. इसका भारत और अमेरिका के संबंधों पर गंभीर प्रतिकूल असर पड़ा है. ट्रंप ने बुधवार को अपने ‘ओवल’ कार्यालय में पत्रकारों से…

Read More

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 22 सितंबर 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता कथा रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा की मौत की जांच अदालत की निगरानी में एसआईटी से कराने का अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी है. उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है,”नक्सल रोधी अभियान राज्य या केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा नियमित सशस्त्र संघर्ष-निवारण उपायों का हिस्सा हैं. इसे एसआईटी की जांच के दायरे में तबतक नहीं रखा जा सकता, जैसा कि याचिकाकर्ता की ओर से अनुरोध किया गया है, जब तक कि असाधारण परिस्थितियां न हों.”…

Read More

सिवनी. मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हवाला राशि लूट मामले में एक और हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजेश जंघेला को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया. उसे पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पूजा पांडे समेत दस आरोपियों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. आठ और…

Read More