लेखक: atulpradhan

रायपुर। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन की ओर से लगाए परिवाद पर सुनवाई करते हुए रायपुर कोर्ट ने EOW/ACB के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने कोर्ट में परिवाद दाखिल कर यह आरोप लगाया था कि ईओडब्लू/एसीबी गलत तरीके से CrPC की धारा 164 या BNSS की धारा 183 के तहत बयान दर्ज करवाकर कथित कोल घोटाले व अन्य मामले में अभियुक्तों को खिलाफ झूठे बयान गढ़ रही है।इस मामले में भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, अदालत व जांच एजेंसी ईओडब्लू/एसीबी के बीच आपराधिक सांठगांठ की शिकायत पर…

Read More

कोरबा दिवाली से पहले यात्री ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। स्लीपर व एसी बोगी में सफर के लिए सीटें नहीं मिल रही है। प्रतीक्षा सूची लंबी गई है। यही स्थिति छठ महापर्व तक बनी हुई है। इस कारण पर्व पर घर जाने को लेकर यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। त्योहारी सीजन से पहले यात्री ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है।  यात्रियों में सीटें कंफर्म होने का इंतजार ऐसे में जिले के सार्वजनिक व निजी कंपनियों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को दिवाली व छठ महापर्व पर घर जाने…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति हुरेलसुख उखना के साथ व्यापक वार्ता के बाद मंगलवार को कहा कि मंगोलिया के विकास में भारत एक “विश्वसनीय साझेदार” रहा है और दोनों देश एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हैं. उखना सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे. राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है. उखना के साथ बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि भारत मंगोलिया के लोगों को मुफ्त ई-वीजा उपलब्ध कराएगा. उन्होंने कहा, “भारत की 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता से कार्यान्वित तेल…

Read More

चंडीग­ढ़. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के पुलिस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की मौत सभी दलितों के सम्मान का मामला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की. पिछले हफ्ते चंडीग­ढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार से मिलने के बाद, गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि कुमार का मनोबल तोड़ने और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके साथ सुनियोजित भेदभाव किया जाता रहा. भारतीय पुलिस सेवा…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो की याचिका पर सुनवाई स्थगित करते हुए इसके लिए 15 अक्टूबर की तारीख तय की है. याचिका में वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिये जाने को चुनौती दी गई है और उनकी तत्काल रिहाई का अनुरोध किया गया है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की ओर से सुनवाई स्थगित किये जाने का अनुरोध किये जाने के बाद न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने इसे बुधवार के लिए टाल कर दिया. पीठ ने…

Read More

मानेसर/जम्मू. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों, प्रशिक्षण केंद्रों और ‘लॉन्च पैड्स’ को तबाह कर दिया गया तथा अब आतंकवादियों के लिए कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है.आतंकवाद-रोधी ‘ब्लैक कैट’ कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस पर यहां उसके मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि भारतीय सुरक्षा बल जमीन के अंदर घुसकर हर आतंकवादी कृत्य की सजा देने के लिए कृतसंकल्प हैं. उन्होंने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में आतंकवादी मुख्यालयों, उनके प्रशिक्षण केंद्रों…

Read More

चंडीग­ढ़. हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने मंगलवार को रोहतक जिले में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एएसआई ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दिवंगत अधिकारी वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए छह मिनट का एक कथित वीडियो और तीन पन्नों का एक ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है. वीडियो और ‘सुसाइड नोट’ की सत्यता की तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकी है. पुलिस ने बताया कि एएसआई संदीप कुमार ने रोहतक जिले में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूरण कुमार के सहयोगी व हेड कांस्टेबल सुशील कुमार की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी. पूरण…

Read More

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का ”खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं” जबकि कई अन्य देश अपने खुद के मानदंड बनाना चाहते हैं और अगली सदी में वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भारत ”पुरानी पड़ चुकी” अंतरराष्ट्रीय संरचनाओं में सुधार की वकालत करते हुए अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को कायम रखने में मजबूती से खड़ा है. रक्षा मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए सैनिक भेजने वाले देशों के सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन देशों का नाम नहीं लिया जो वैश्विक मानदंडों का…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा रही है और इसके माध्यम से मिलावट व नकली वस्तुओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगी है. मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए मानकीकृत…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की प्रशंसा करने को लेकर मंगलवार को सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्रंप को खुश करने की ‘बेताब कोशिशों’ के बावजूद अमेरिकी नेता भारत को किस तरह का संकेत दे रहे हैं. विपक्षी पार्टी ने ट्रंप के मुनीर की प्रशंसा और दोनों के बीच पिछली मुलाकातों का हवाला देते हुए पूछा कि ट्रंप और मोदी के बीच यह कैसी दोस्ती है. कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार राष्ट्रपति ट्रंप को अपना अच्छा दोस्त…

Read More