What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है. यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियाँ भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के जनसम्पर्क विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह चयन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, लोक…
कोलकाता. ओडिशा के बालासोर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता से मंगलवार को पश्चिम बर्धमान जिले के एक निजी अस्पताल में मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की. ममता बनर्जी ने छात्रा के देर रात कॉलेज परिसर से बाहर निकलने पर टिप्पणी की थी. सारंगी ने दावा किया कि इस तरह की टिप्पणियां अपराधियों को बचाने के लिए की गयीं. मंगलवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम के साथ दुर्गापुर पहुंचे सारंगी को अस्पताल के सुरक्षार्किमयों ने…
जोहोर. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां सुल्तान जोहोर कप के अपने ग्रुप चरण के तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला. भारत ने रोमांचक मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बढ़त बनाई लेकिन पाकिस्तान ने गोल करके अंक बराबर कर लिए. इस परिणाम का मतलब है कि भारत को अब तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल (43वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (47वें मिनट), मनमीत सिंह (53वें मिनट) ने गोल दागे. पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (5वें मिनट) के…
रायपुर. बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा बस्तर संभाग के सभी जिला खेल अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में बस्तर ओलंपिक के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने खेल मैदानों की उपलब्धता, उनकी मैपिंग, भोजन, यातायात, आवास, प्राथमिक चिकित्सा, निर्णायकों एवं रेफरियों की व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने को कहा. खेल एवं युवा कल्याण विभाग…
पटना. बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर असंतोष की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव के टिकट सौंपे. इस बार पार्टी ने संवाददाता सम्मेलन में नामों की घोषणा की परंपरा को दरकिनार करते हुए सीधे मुख्यमंत्री आवास से टिकट वितरण किया. इस बीच, जदयू सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए कई चौंकाने वाले फैसले किये हैं. उसने मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष और सात बार के विधायक नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया, जबकि उपमुख्यमंत्री…
कोलंबो. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले को लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा जिससे दोनों टीमों को एक एक अंक मिला. मेजबान टीम दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए छह विकेट पर 258 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. लेकिन न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा शुरू करने से ठीक पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश आ गई और मैच फिर से शुरू नहीं हो सका. मैच के बाद अटापट्टू ने कहा, ”हमने परिस्थितियों का आकलन कर अच्छा क्रिकेट खेला. दुर्भाग्य से हम मैच पूरा नहीं कर सके. अगला मैच बेहद अहम…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा रही है और इसके माध्यम से मिलावट व नकली वस्तुओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगी है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को गुणवत्ता शपथ दिलाते…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार विधानसभा के अगले सत्र में अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए एक विधेयक पेश करेगी, जिसमें ‘चंगाई सभा’ पर अंकुश लगाने का प्रावधान होगा. गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि नया कानून देश के अन्य राज्यों में मौजूद ऐसे कानूनों से एक कदम आगे होगा. धर्मांतरण पर एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा, “आगामी (विधानसभा) सत्र में एक अधिनियम पेश किया जाएगा, जो मेरा मानना है कि अन्य राज्यों के मौजूदा कानूनों से एक कदम आगे होगा, क्योंकि इसमें…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा से सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में घटना के तार जोड़ने के लिए गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों और पीड़िता के दोस्त को मंगलवार को अपराध स्थल पर ले गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. गिरफ्तार किए गए लोगों को जंगल में स्थित अपराध स्थल पर ले जाया गया और उनसे कथित अपराध के समय उनकी भूमिकाओं के बारे में बताने को कहा गया. जांच दल में शामिल पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”उन्हें अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया. एक आईपीएस अधिकारी की…
रायपुर छत्तीसगढ़ में अब 32 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलेगा. राज्य सरकार ने इन हितग्राहियों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है. खाद्य विभाग के सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, पिछले एक सालों से ये लोग राशन लेने नहीं आ रहे हैं न ही इन लोगों ने केवाईसी हुई है. KYC होने पर फिर से राशन दिया जाएगा. उन्होंने कहा, प्रदेश में लगभग 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं. 2 करोड़ 73 लाख राशन हितग्राही हैं, जिसमें से 32 लाख लोगों का राशन कार्ड सस्पेंड किया गया है. नवंबर से नहीं मिलेगा राशन छत्तीसगढ़ में…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
