Author: atulpradhan

यह एक अविश्वसनीय, लगभग जादुई यात्रा रही है: आईएसएस से शुभांशु शुक्ला आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गौरव से भरा दिखता है : शुक्ला. अंतरिक्ष से भारत अब भी ‘सारे जहां से अच्छा’ दिखता है: शुक्ला शुभांशु शुक्ला और ‘एक्सिओम-4’ अंतरिक्ष यात्रियों के लिए दावत एवं विदाई का समय नयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन के गहन वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद शुभांशु शुक्ला और ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विदाई और दावत का समय आ गया है, जो सोमवार को पृथ्वी के लिए अपनी वापसी यात्रा शुरू करने को…

Read More

सिंगापुर. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि वह सिंगापुर के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में ”लगातार प्रगति देखकर प्रसन्न हैं”. उन्होंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गैन किम योंग से मुलाकात की. जयशंकर सिंगापुर और चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “उप प्रधानमंत्री गैन किम योंग से मिलकर अच्छा लगा.” विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें “विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में लगातार प्रगति देखकर खुशी हुई.” जयशंकर ने यह भी कहा कि वह तीसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) का बेसब्री से इंतज.ार कर रहे हैं. इससे पहले, जयशंकर ने अपने…

Read More

हैदराबाद. तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का रविवार को निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. फिल्म जगत से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि कई वर्षों से अस्वस्थ राव ने रविवार तड़के अपने आवास पर अंतिम सांस ली.श्रीनिवास राव ने अपने चार दशक से भी अधिक के करियर में 750 फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने 1978 में ‘प्रणाम खरीदु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. ‘सत्रुवु’, ‘अहा! ना पेलंता’, ‘हेलो ब्रदर’, ‘मनी’, निर्देशक राम गोपाल वर्मा की ‘शिवा’ और…

Read More

लंदन. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रविवार को यहां तीसरे टेस्ट के चौथे दिन खराब होती पिच पर शानदार गेंदबाजी की जिससे लंच तक इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 98 रन हो गया. ब्रेक तक इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दो रन और जो रूट 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. चौथे दिन की शुरुआत में मैदान पर रोमांच बरकरार रहा. भारत के लिए सिराज ने दो जबकि नीतिश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने एक एक विकेट झटका. पिच की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए 250 से 300 रनों का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होगा. सिराज विपक्षी बल्लेबाजों के…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष अवसर उपलब्ध करा रही है. छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज खेल के मैदान से लेकर हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, निष्ठा और जज्बे से नया इतिहास रच रही हैं. राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बीजापुर जिले की धरती एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रही है. जिले के आवापली गांव की होनहार खिलाड़ी चंद्रकला तेलम का चयन भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप 2025…

Read More

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कुछ राज्यों में भाषा को लेकर विवाद और हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए रविवार को इसे ‘घातक’ प्रवृत्ति बताया और कहा कि धर्म, क्षेत्र, जाति व भाषा आदि की संकीर्ण राजनीति लोगों की देशभक्ति पर हावी होने का प्रयास करती है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को भारतीयता पर गर्व करके कार्य करना चाहिए. पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, मायावती ने यहां केंद्रीय कैंप कार्यालय में महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल की संगठनात्मक तैयारी और जनाधार बढ़ाने समेत…

Read More

ढाका. बांग्लादेश में एक कबाड़ व्यापारी की हत्या के सिलसिले में अब तक कम से कम सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और रविवार को देशव्यापी तलाश अभियान शुरू किया गया. गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने यह जानकारी दी. ‘प्रथम आलो’ के अनुसार, चौधरी ने कहा कि यह अभियान नौ जुलाई को मिटफोर्ड अस्पताल के पास लाल चंद उर्फ सोहाग की जघन्य हत्या के बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव पूर्व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है. उन्होंने कहा, ”मिटफोर्ड में हुई हत्या अत्यंत दुखद और बर्बर है.…

Read More

नई दिल्ली: देशभर के 47 शहरों में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लाखों युवाओं को ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी मिली है और वे आज राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है.. ‘बिना…

Read More

पुणे: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता क्योंकि पायलटों के बीच बातचीत बहुत संक्षिप्त थी। नागर विमानन राज्य मंत्री 12 जून को हुए विमान हादसे की जांच के बारे में यहां पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। लंदन के लिए रवाना हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराकर दुर्घटगनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार 242 लोगों में से एक…

Read More

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए केरल में मुख्यमंत्री होने से ज्यादा जरूरी यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में पार्टी कार्यालय ‘विकसित केरलम’ का केंद्र बने। शाह ने भाजपा के नए प्रदेश कमेटी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पुथरीकंदम मैदान में वार्ड स्तरीय नेतृत्व बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। शाह ने पार्टी के ‘विकसित केरलम’ मिशन का ‘लोगो’ और ‘मोटो’ भी जारी किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ का मार्ग ‘विकसित केरलम’ से होकर ही जाता…

Read More