What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रविवार को राज्य की आर्थिक अपराध शाखा/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ईओडब्ल्यू/एसीबी) पर कथित कोयला घोटाला मामले में सबूत गढ़ने और न्यायिक प्रक्रियाओं में हेरफेर करने का आरोप लगाया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि एक आरोपी सूर्यकांत तिवारी की जमानत के मामले में, ईओडब्ल्यू/एसीबी ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष सह-आरोपी निखिल चंद्राकर के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत जाली बयान वाला एक दस्तावेज प्रस्तुत किया. दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत…
मुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ. जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला को बुरी आत्माओं से मुक्त करने का वादा करके उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. खालापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि स्वयंभू काला जादू करने वाले अब्दुर रशीद उर्फ बाबाजान (40) के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में यह दूसरा बलात्कार का मामला है. अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने महिला से कहा कि वह कुछ अनुष्ठानों और आध्यात्मिक उपचारों के माध्यम से उसे बुरी आत्माओं से मुक्त कर देगा.…
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह सरकारी वित्त पोषण रुकने के कारण हुए ‘शटडाउन’ के बावजूद अमेरिकी सैनिकों को बुधवार को वेतन देने के लिए ”सभी उपलब्ध धनराशि” का उपयोग करे. ट्रंप ने कहा कि यह एक अल्पकालिक उपाय है जो उन लाखों संघीय कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है.राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह इसलिए कदम उठा रहे हैं अन्यथा ”हमारे बहादुर सैनिकों को निर्धारित 15 अक्टूबर को उनका वेतन नहीं मिल पाएगा.” ट्रंप ने…
कांकेर कांकेर में चारामा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से वन अधिकार पट्टा लेने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम पंचायत मयाना की पूर्व सरपंच का पति जीवन ठाकुर, उसका पुत्र नीरज पोया और ग्राम के पूर्व में रहे सरपंच शोप सिंह शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार मयाना के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा के पास शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से वन अधिकार पट्टा प्राप्त कर लिया है। शिकायत की जांच…
मुंबई. अभिनेता एवं निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने कहा कि फिल्म “कांतारा: चैप्टर 1″ तटीय कर्नाटक की समृद्ध लोककथाओं में निहित आस्था और आध्यात्मिकता के विषयों को दर्शाती है. शेट्टी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी विशिष्ट विचारधारा से जुड़ी फिल्म बनाना नहीं था, बल्कि एक ऐसी दमदार कहानी साझा करना था, जो सार्वभौमिक मानवीय अनुभवों से मेल खाती हो. कर्नाटक की पूर्व-औपनिवेशिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह कन्नड़ फिल्म, कांतारा जंगल के आदिवासियों और एक तानाशाही राजा के बीच संघर्ष को दर्शाती है. दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज. हुई थी और अब तक वैश्विक स्तर पर 600 करोड़ रुपये की…
विशाखापत्तनम. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराकर एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। रविवार को विशाखापत्तनम में खेले गए महिला विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की 155 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर 48.5 ओवर में 330 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। टीम ने महिला वनडे क्रिकेट…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विस्फोटक बरामद किए जाने के बाद रविवार को आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें से तीन की गिरफ्तारी के लिए कुल तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने यह जानकारी दी. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उन्हें बासागुडा थाने की सीमा के अंतर्गत पोलमपल्ली गांव के पास एक वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि इनमें से कोसा सोदी की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये का इनाम था तथा वह नेंद्रा रिवोल्यूशनरी पीपुल्स…
केंद्र ने आश्वासन दिया कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि अब और नहीं बढ़ायी जायेगी: भाजपा विधायक
इंफाल. मणिपुर के भाजपा विधायक के एच इबोम्चा ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय नेताओं ने राज्य के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि राष्ट्रपति शासन की अवधि को और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. दिल्ली से लौटने के बाद यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए इबोम्चा ने कहा, ”हम मणिपुर की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराने गए थे. यही हमारा पहला उद्देश्य था.” कम से कम 26 भाजपा विधायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगने के लिए राष्ट्रीय राजधानी…
बीजिंग. चीन ने रविवार को संकेत दिया कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी के बावजूद पीछे नहीं हटेगा. उसने अमेरिका से आग्रह किया कि वह धमकियों के बजाय बातचीत के जरिये मतभेदों को सुलझाए. वाणिज्य मंत्रालय ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा, ”चीन का रुख स्पष्ट है. हम शुल्क युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हम इससे डरते भी नहीं हैं.” यह प्रतिक्रिया ट्रंप द्वारा एक नवंबर तक चीन से आयात पर कर बढ़ाने की धमकी के दो दिन बाद आई है. यह धमकी कई उपभोक्ता और सैन्य उत्पादों के लिए एक प्रमुख घटक, दुर्लभ मृदा…
रायपुर। पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा की सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आगामी 6 और 11 नवम्बर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भावना बोहरा को जिला एवं लोकसभा क्षेत्र सारण अंतर्गत सोनपुर विधानसभा क्रमांक 122 के विधानसभा प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और वे बिहार के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं जहां रविवार को भावना बोहरा पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय एवं सारण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुईं और चुनावी चर्चा में सहभागिता की। इस जिम्मेदारी के लिए विधायक भावना बोहरा ने पार्टी नेतृत्व के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
