What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. कीनिया के लंबी दूरी के धावक एलेक्स मटाटा और लिलियन कासैट रेंगरुक ने रविवार को वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की एलीट दौड़ जीतीं. पिछले साल यहां दूसरे स्थान पर रहे मटाटा ने रविवार को 59 मिनट 50 सेकंड का समय निकालकर बोयेलिन टेशागर (एक घंटा 22 सेकंड) और जेम्स किपकोगी (एक घंटा 25 सेकंड) को पछाड़ा. दोनों विजेताओं को 27,000 डॉलर का पुरस्कार मिला. कीनिया के रेंगरुक ने एक घंटे सात मिनट 20 सेकंड का समय निकालकर महिला वर्ग का खिताब जीता. इथियोपिया की जोड़ी मेलाल सियूम बिरातु (एक घंटा सात मिनट…
खैरागढ़ खैरागढ़ जिले के छुईखदान में बीते 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात में शामिल एक नाबालिग मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। यह मामला नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दुकान संचालक परमेश्वर राम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम…
नयी दिल्ली/बीजापुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित बीहड़ कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर जवानों के लिए एक कमांडो प्रशिक्षण स्कूल स्थापित करने की योजना बना रहा है. अब तक के सबसे बड़े नक्सल रोधी अभियानों में से एक का यहां पर संचालन किया गया था जिसमें इस साल अप्रैल और मई के बीच 31 माओवादी मारे गए थे. आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग 60 किलोमीटर लंबे, 5-20 किलोमीटर चौड़े इस भूभाग पर उपयुक्त स्थान खोजने के लिए एक सर्वेक्षण किया जा रहा है, जहां गुफाएं और बंकरों के अलावा मधुमक्खियां, चमगादड़, भालू और विभिन्न प्रकार…
नयी दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एमफिल की डिग्री प्राप्त करने वाले 32 वर्षीय एक युवक को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में दो आभूषण की दुकानों में हुई लूटपाट में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला आरोपी दीप शुभम वर्तमान में हरियाणा के सोहना में रहता है और वह डकैती के दो मामलों में घोषित अपराधी है. पुलिस के मुताबिक, शुभम को 2017 में अपने गृह राज्य में एक बैंक में डकैती के मामले में भी दोषी…
नयी दिल्ली. दो दिन पहले अपने मीडिया संवाद में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति को लेकर उठे विवाद को शांत करते हुए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को कहा कि ऐसा इरादतन नहीं किया गया था. मुत्तकी ने यह बात नयी दिल्ली में तीन दिनों में दूसरे संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही, जिसमें कई महिला पत्रकारों ने भाग लिया. शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में महिला पत्रकारों को शामिल न करने के लिए भारत के विपक्षी दलों और पत्रकारों की ओर से अफगान विदेश मंत्री की कड़ी आलोचना की गई थी. दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान…
भिलाई। बैकुंठपुर कोरिया जिला में आयोजित दो दिवसीय साहित्य महोत्सव कोसम में सरस्वती बुक्स को कोसम सम्मान प्रदान किया गया. यह सम्मान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी साहित्य प्रकाशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रकाशन हेतु छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया. यह सम्मान सरस्वती बुक्स के युवा प्रकाशक आकाश महेश्वरी ने ग्रहण किया. इस अवसर पर आकाश महेश्वरी ने कहा कि सम्मान के मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.
विशाखापत्तनम. भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला विश्व कप ग्रुप मैच के दौरान महिला वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं. उनतीस साल की इस सलामी बल्लेबाज ने महिला वनडे में 5,000 रन भी पूरे किए और मिताली राज के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल पांचवीं और दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गईं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं और उन्होंने सबसे कम पारियों में 1,000 रन बनाए. मंधाना ने 112 पारियों और 5,569 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की जिससे…
मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को समयबद्ध कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहा रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक तय किए गए. बैठक की शुरुआत निर्धारित समय से पहले हुई, जिसने पूरे प्रशासन को मुख्यमंत्री की वर्क-डिसिप्लिन और परिणाम केंद्रित कार्यशैली का सीधा संदेश दिया. बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने प्रारंभ से ही स्पष्ट कर दिया कि शासन की नीतियों और योजनाओं का अंतिम लाभ जनता तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना ही सुशासन का वास्तविक अर्थ है — और इस दिशा…
नयी दिल्ली. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष का अफगानिस्तान शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, लेकिन यदि प्रयास सफल नहीं होते हैं तो उसके पास अन्य विकल्प भी हैं. उन्होंने कहा कि उनका देश किसी भी ”बाहरी आक्रमण” का सामना करने के लिए पूरी तरह एकजुट है. बृहस्पतिवार को काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है. भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आये मुत्तकी ने कहा कि कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है और उनका देश अपनी संप्रभुता का किसी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
