Author: atulpradhan

लाहौर. पूर्वी पाकिस्तान के लाहौर शहर में उस पालतू शेर के मालिकों को गिरफ्तार किया गया है जिसने एक फार्महाउस से भागने के बाद एक महिला तथा उसके दो बच्चों को घायल कर दिया था. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. शेर एक वीडियो फुटेज में एक रिहायशी इलाके में पीड़ितों पर हमला करने से पहले एक दीवार फांदते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद शेर मालिकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी फैसल कामरान ने बताया कि शेर ने बुधवार रात को अपने पिंजरे से भागने के बाद महिला और उसके पांच…

Read More

गोंडा. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता एवं गोंडा से चार बार के सांसद कुंवर आनंद सिंह का लखनऊ में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उनका स्वास्थ्य अचानक खराब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह ने अंतिम सांस ली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी के पूज्य पिता जी एवं उत्तर…

Read More

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नयी राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद एलन मस्क की आलोचना करते हुए उनके इस कदम को ”मूर्खतापूर्ण” करार दिया और कहा कि मस्क ”पूरी तरह से काबू से बाहर हो गए हैं.” कभी ट्रंप के सहयोगी माने जाने वाले अमेरिकी अरबपति मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने देश में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों को चुनौती देने के लिए ”अमेरिकन पार्टी” का गठन किया है. रविवार को एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ह्लमुझे लगता है कि तीसरी पार्टी शुरू करना मूर्खता…

Read More

फूलबनी. छत्तीसगढ़ की दो महिलाओं समेत तीन माओवादियों ने सोमवार को ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान भाकपा (माओवादी) संगठन के बीजीएन (बंसधारा-घुमसूर-नगाबली) डिवीजन की डिवीजनल कमेटी सदस्य मेड बेटी उर्फ चंपा, गैरकानूनी संगठन के केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन के राजू डोडी उर्फ अजय (क्षेत्र समिति सदस्य) और एडमो माडवी उर्फ मंजू (क्षेत्र समिति सदस्य) के रूप में की गई. उन्होंने यहां ओडिशा पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें दक्षिणी रेंज के आईजीपी नीति शेखर, कंधमाल के पुलिस अधीक्षक…

Read More

मुंबई. बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को गैंगस्टर अबू सलेम को राहत देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि प्रथम दृष्टया उसकी राय है कि उसने (सलेम) पुर्तगाल से प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत भारत की जेल में अभी तक 25 साल पूरे नहीं किए हैं. सलेम ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उसे जेल से रिहा करने का अनुरोध किया है. उसने दलील दी है कि अगर अच्छे आचरण के लिए छूट को शामिल किया जाए, तो वह पहले ही 25 साल के कारावास की सजा काट चुका है. याचिका में कहा गया है कि जब…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को विमानन नियामक बीसीएएस द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द करने को चुनौती देने वाली तुर्किये की कंपनी सेलेबी की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि इसमें “राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर पहलू” शामिल हैं.न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने 23 मई को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 15 मई को सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी. इससे कुछ दिन पहले तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था और पड़ोसी देश में आतंकवादी शिविरों पर भारत के हमलों की निंदा की थी. न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. छत्तीसगढ़ सरकार इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई हमारे वीर सुरक्षाबलों…

Read More

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ‘हिन्दू राष्ट्र’ लिखे एक बैनर को कथित तौर पर जलाने का मामला सामने आने के बाद तनाव फैल गया. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सैलाना के मस्जिद चौराहे के निकट हुई इस घटना की जांच शुरू कर चार लोगों को हिरासत में लिया है और तनाव के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि तनाव के चलते सोमवार को सैलाना में सारे बाजार बंद रहे. इस घटना…

Read More

रियो डी जेनेरियो. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जलवायु महत्वाकांक्षा और वित्तपोषण के बीच की खाई को पाटने में विकसित देशों पर विशेष जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में “मानवता सर्वप्रथम” दृष्टिकोण अपनाया जाएगा. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सोमवार को अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत (ब्रिक्स) समूह को एक नये स्वरूप में परिभाषित करने  के लिए काम करेगा और इसका उद्देश्य ”सहयोग एवं स्थिरता के लिए लचीलेपन एवं नवाचार का निर्माण करना” होगा. भारत अगले वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा. उन्होंने कहा, “जिस प्रकार हमने अपनी अध्यक्षता के…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को कथित शराब घोटाले में चौथा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें 29 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है. कथित तौर पर 2100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था. ईओडब्ल्यू के एक बयान में कहा गया है कि राजधानी रायपुर की एक विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया, जिसमें जिला आबकारी अधिकारियों, सहायक आयुक्तों और उपायुक्त आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों सहित 29 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है. इनमें सात सेवानिवृत्त हो चुके हैं. बयान में कहा…

Read More