What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर, बैंक सखी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की एक प्रशिक्षित महिला सदस्य होती है, जो सखी के रूप में काम करती है, वह बैंक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती है । सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम पंचायत लोसंगी की रहने वाली बालेश्वरी यादव बैंक सखी के रूप में कार्य कर रहीं हैं। उनके द्वारा पांच पंचायतों लोसंगी, लोसगा, रेमहला, लब्जी, कटिन्दा में लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जा रहीं हैं, ग्रामीण उन्हें बैंक वाली दीदी कहते हैं। क्योंकि बैकिंग सम्बन्धी जिन कार्यों के लिए…
मुंबई/लंदन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि का खाका (रोडमैप) है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवसायों से ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने का आह्वान किया जहां वे वैश्विक मानक स्थापित कर सकें. उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के साथ कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के एक मंच को संबोधित करते हुए भारत की नीतिगत स्थिरता, अनुमान-योग्य नियमन और व्यापक मांग पर प्रकाश डाला.उन्होंने ब्रिटिश कंपनियों को बुनियादी ढांचा, दवा, ऊर्जा और वित्त जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया. मोदी…
नयी दिल्ली. जनवरी में न्यूजीलैंड वनडे श्रृंखला से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के कम से कम तीन या चार विजय हजारे ट्रॉफी मैचों में खेलने की उम्मीद है बशर्ते उनका लक्ष्य 2027 विश्व कप में खेलने का हो. दक्षिण अफ्रीका वनडे के समापन और न्यूजीलैंड वनडे श्रृंखला के शुरु होने के बीच दिल्ली और मुंबई के लिए विजय हज.ारे ट्रॉफी के कम से कम छह दौर के मैच होंगे. राष्ट्रीय चयनकर्ता उम्मीद करेंगे कि यह उम्रदराज. जोड़ी 50 ओवरों के इन मैचों में खेले. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक फिट और…
मुख्यमंत्री से दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग रायपुर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में विभागीय अपर संचालक श्री संजीव तिवारी के साथ हुई अभद्रता, झूमा-झटकी, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और धमकी की घटना की कटु शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जनसंपर्क अधिकारी पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का ही मामला नहीं हैं, बल्कि पूरे जनसंपर्क विभाग की संस्थागत गरिमा पर सीधा आघात है। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री तंबोली ने इस घटना को योजनाबद्ध और सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत को पुलिस अत्याचार का नतीजा मानते हुए राज्य सरकार को मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि यह सुनिश्चित करना राज्य की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है कि पुलिस हिरासत में किसी भी व्यक्ति को यातना, क्रूरता या अपमान का सामना न करना पड़े. उच्च न्यायालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभू दत्त गुरु की पीठ ने अपने फैसले में कहा, “जहां किसी व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो जाती है,…
लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां के बसपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि वह कभी भी किसी से छिपकर नहीं मिलतीं. माना जा रहा है कि मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित रैली में यह टिप्पणी उन चर्चाओं को खारिज करने के लिए की, जिनके तहत आजम के बसपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, आजम के अगले कदम को लेकर अटकलों पर बुधवार को ही विराम लग गया था, जब वह 23…
बीजिंग. चीन ने बृहस्पतिवार को पांच साल के अंतराल के बाद भारत के साथ सीधी उड़ानें बहाल किये जाने को सकारात्मक कदम करार दिया. चीन ने कहा कि इससे पता चलता है कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच बनी सहमति पर ‘ईमानदारी से काम’ कर रहे हैं. चीन के आठ दिवसीय राष्ट्रीय अवकाश के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उड़ानें अक्टूबर के अंत तक पुन? शुरू हो जाएंगी.भारत ने दो अक्टूबर को घोषणा की थी…
रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को संसद की एक महत्वपूर्ण समिति Estimates Committee का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस समिति के गठन की घोषणा की है, जिसमें अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।प्राक्कलन समिति संसद की सबसे प्रभावशाली समितियों में से एक है। इसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के व्यय, बजट उपयोग और कार्यप्रणाली की जांच करना होता है। समिति प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत करती है।इस…
मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 398 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 136 अंक की बढ़त रही. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच आईटी कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.44 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 82,172.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 474.07 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 82,247.73 अंक पर पहुंच गया था. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.65 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 25,181.80 अंक पर पहुंच गया. तिमाही नतीजों की घोषणा से…
रायपुर राजधानी रायपुर में नर्स की हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई है. खून से लथपथ युवती की लाश घर के कमरे में मिली है. यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर पटेल चौक की है. लव ट्रायंगल में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, युवती की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी. चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से फ्रेंडशिप थी. युवती का बॉयफ्रेंड से विवाद चल रहा था. युवती के सीने में…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
