What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष रिचर्ड मार्लेस के बीच कैनबरा में ”सकारात्मक” वार्ता के बाद अपने द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य संबंधों को और विस्तार देने के लिए सूचना साझा करने समेत तीन प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किये. सिंह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विदेश मंत्री पेनी वोंग से भी मुलाकात की, तथा संबंधों को और अधिक गतिशीलता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया. दोनों रक्षा मंत्रियों ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में मदद…
नयी दिल्ली/वाशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की और उन्हें उनकी गाजा शांति योजना की सफलता पर बधाई दी. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी.” उन्होंने कहा, ”व्यापार वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की भी समीक्षा की. आने वाले हफ्तों में निकट संपर्क में रहने पर सहमति बनी.” ट्रंप का फिर से दावा, भारी शुल्क लगाने की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
रायपुर, “जल है तो कल है, और जल से ही कल संवरेगा। जल संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे।”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘सुजलाम भारत’ के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित ओमाया गार्डन में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने जल कलश पर जल अर्पित कर जल संचयन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक अवसरों पर जल संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की…
मुंबई. खुद को ‘परिवारवाद की उपज’ बताते हुए, अभिनेता रणबीर कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें हमेशा से एक फिल्मी परिवार में जन्म के फायदों का एहसास था, लेकिन वंशवाद कभी सफलता की गारंटी नहीं देता. कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य, रणबीर ने कहा कि उन्हें फिल्म जगत में बने रहने के लिए एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण विकसित करना पड़ा और स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा साबित करनी पड़ी. रणबीर कपूर (43) ने कहा, ”मैं परिवारवाद की देन हूं और मुझे जिंदगी में यह बहुत आसानी से मिल गया, लेकिन मुझे हमेशा कड़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि मुझे…
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वैश्विक कंपनियों का भारत की वृद्धि गाथा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि देश दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि समानता का माध्यम भी है. उन्होंने कहा, ”इस समावेशी दृष्टिकोण ने भारत की बैंकिंग प्रणाली को बदल दिया है. पहले बैंकिंग एक विशेषाधिकार थी, लेकिन डिजिटल प्रौद्योगिकी ने इसे सशक्तीकरण का साधन बना दिया है. आज डिजिटल भुगतान हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा…
विशाखापत्तनम. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के ताबड़तोड़ अर्धशतक और स्नेह राणा के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बृहस्पतिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विषम परिस्थितियों से उबरते हुए 251 रन का स्कोर खड़ा किया. बाएं हाथ की स्पिनरों क्लो ट्रायोन (32 रन पर तीन विकेट) और नोनकुलुलेको मलाबा (46 रन पर दो विकेट) ने बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर शिकंजा कसते हुए स्कोर छह विकेट पर 102 रन कर दिया लेकिन ऋचा (94 रन, 77 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और स्नेह (33 रन, 24 गेंद, छह चौके) ने…
भिलाई नगर। नृत्यधाम कला समिति द्वारा 4 से 12 अक्टूबर तक एसएनजी भिलाई में चल रहे इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी “देश राग” में एक बार फिर से श्री शंकरा विद्यालय की नन्ही छात्रा अद्रिजा दत्ता ने प्रथम पुरस्कार जीता है। अद्रिजा ने सब जूनियर ग्रुप के सेमी क्लासिकल कैटेगरी में “शिव तांडव” की प्रस्तुति देकर पालकों और आयोजकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अद्रिजा ने पिछले वर्ष भी इस कॉम्पटीशन में प्रथम पुरस्कार जीता था।6 वर्ष की नन्ही बालिका अद्रिजा ने अपने नृत्य कौशल से अपनी अलग पहचान बनानी शुरु कर दी है। गुरु अन्वेषा भाटिया के डांस एकेडमी की छात्रा अद्रिजा…
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों के हमले में मानसिक रूप से अवस्थ्य एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव के करीब जंगली हाथियों के हमले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि जब यह व्यक्ति बुधवार-बृहस्पतिवार की रात लगभग 12:30 बजे रामपुर गांव के करीब था तब उसका सामना जंगली हाथियों से हो गया जिसके बाद हाथियों ने जमीन पर पटक कर उसकी जान ले ली. अधिकारियों ने बताया…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ के लिए बर्फबारी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में जम्मू-कश्मीर में कड़ी निगरानी रखी जाए. इस केंद्र शासित प्रदेश की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों को यह सुनिश्चित करने के लिए ”पूरी तरह तैयार रहना चाहिए” कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में सीमा पार घुसपैठ के लिए बर्फबारी का फायदा न उठा सकें. इस समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद…
मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिसंबर में अजरबैजान के एक विमान को मार गिराने के लिए रूस की वायु रक्षा प्रणाली जिम्मेदार थी. इस घटना में 38 लोग मारे गए थे. उन्होंने दुर्घटना के लिए पहली बार जिम्मेदारी स्वीकार की.पुतिन ने यह बयान ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव के साथ बैठक में दिया, जहां दोनों पूर्व सोवियत राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान 25 दिसंबर, 2024 को बाकू से रूसी गणराज्य चेचन्या की क्षेत्रीय राजधानी ग्रोज्नी के लिए उड़ान भरते समय…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
