लेखक: atulpradhan

मुंबई. ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत वर्ष 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और ब्रिटेन इस सफर में साझेदार बनने के लिए उपयुक्त स्थिति में है. स्टार्मर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ब्रिटेन को प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व ब­ढ़ाने का अवसर देगा. उन्होंने कहा कि दोनों देश ‘ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल’ को भी गहरा कर रहे हैं. बुधवार को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंचे स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

9 से 12 अक्टूबर  तक गोवा में आयोजित पर्पल फेस्ट में करेंगे योगा प्रदर्शन रायपुर, मनोविकास केन्द्र बलौदाबाजार के 5 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित पर्पल फेस्ट 2025 में भाग लेने के लिए हुआ है। यह आयोजन  9 से 12 अक्टूबर 2025 तक गोवा मे  किया जा रहा है।  फेस्ट में हिस्सा लेने  गोवा रवाना होने से पहले गुरुवार को कलेक्टर दीपक सोनी से चयनित बच्चों ने मुलाक़ात की। कलेक्टर श्री सोनी ने मनोविकास केंद्र के बच्चों का फेस्ट के लिए चयन होने पर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनायें दी। मनोविकास केन्द्र  के नोडल अधिकारी आशा शुक्ला…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा जिले के लिए कुल ₹140.96 करोड़ के 47 विकास कार्यों की सौगात दी. इनमें 27 कार्यों का भूमिपूजन और 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए, राज्य सरकार चहुंमुखी और समावेशी विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी और पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संकल्पबद्धता के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बच्चों को छोटी उम्र से ही यौन शिक्षा दी जानी चाहिए, न कि कक्षा नौ से. न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि यौन शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम का हिस्सा होनी चाहिए, ताकि बच्चों और किशोरों को यौवन के साथ आने वाले हार्मोनल बदलावों के बारे में जागरूक किया जा सके. पीठ ने कहा, ”हमारा मानना ??है कि बच्चों को यौन शिक्षा छोटी उम्र से ही दी जानी चाहिए, न कि कक्षा नौ से. यह संबंधित प्राधिकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने विवेक का…

Read More

संयुक्त राष्ट्र. भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा तथा वैश्विक शांति एवं सुरक्षा में सार्थक योगदान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि वह अपने संविधान में निहित कानून के शासन को अपने राष्ट्रीय शासन की आधारशिला मानता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति एजेंडा मद 84 के 80वें सत्र में भारत का वक्तव्य देते हुए, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने बुधवार को राष्ट्रीय शासन प्राथमिकताओं में कानून के शासन के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, ”भारत अपने संविधान में निहित कानून के शासन को अपने राष्ट्रीय शासन की आधारशिला मानता है जो न्यायपालिका की…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सियासत गरमाने लगा है. माड़ डिवीजन के 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इस मामले में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, यह डबल इंजन सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है. पिछली सरकार में नक्सलवाद फला, फूला और बढ़ता गया. कांग्रेस की सरकार में इच्छाशक्ति की कमी थी. इच्छाशक्ति होती तो नक्सलवाद का सफाया हो जाता. वहीं नक्सलवाद को लेकर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि 5 साल तक नक्सलवाद को सिमटते हुए एक पिनपॉइंट पर हमने ला दिया था. अगर हमारी सरकार बनती तो उस पिनपॉइंट को खत्म कर देते. डबल इंजन सरकार…

Read More

समन्वित प्रयासों और संतुलित आहार से मिला कुपोषण पर विजय रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में चल रहे प्रयासों का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर दिख रहा है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के ग्राम चौनपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा से जुड़े बालक शिवांश ने आंगनबाड़ी सेवाओं और परिवार के समन्वित प्रयासों से कुपोषण पर विजय पाई। शिवांश का जन्म 12 जुलाई 2024 को हुआ था। जन्म के समय उसका वजन 2.700 किलोग्राम था। जन्म के बाद  पोषण की उचित देखभाल न होने से उसका वजन घटकर कुपोषण की श्रेणी में पहुँच गया था।…

Read More

रायपुर. “जल है तो कल है, और जल से ही कल संवरेगा. जल संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे.” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सुजलाम भारत’ के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित ओमाया गार्डन में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही. इस अवसर पर उन्होंने जल कलश पर जल अर्पित कर जल संचयन का संदेश दिया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक अवसरों पर जल संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. जल संरक्षण…

Read More

अहमदाबाद/नयी दिल्ली. गुजरात उच्च न्यायालय ने कहा है कि धर्म परिवर्तन का शिकार होने का दावा करने वाले व्यक्ति यदि बाद में दूसरों का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. न्यायमूर्ति निर्जर देसाई की अदालत ने कई व्यक्तियों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एक अक्टूबर को कहा,”अन्य व्यक्तियों को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रभावित करने, उन पर दबाव डालने और उन्हें प्रलोभन देने” के उनके कृत्य के कारण उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध बनता है. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि वे मूल रूप से…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने देश के एक राजनयिक को चीनी महिला से कथित रोमांटिक संबंध रखने के कारण बर्खास्त कर दिया है. महिला पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध होने का आरोप है. इस मामले को पिछले साल बाइडन प्रशासन के दौरान लागू किए गए उस प्रतिबंध के तहत पहली कार्रवाई माना जा रहा है, जिसमें अमेरिकी र्किमयों के चीनी नागरिकों से ऐसे व्यक्तिगत संबंध पर रोक लगाई गई थी. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम दिनों में यह प्रतिबंध लगाया गया था. इसके…

Read More