What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नित्यानंद राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ “सब कुछ सकारात्मक” है. उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब चिराग पासवान की पार्टी संकेत दे रही थी कि सीटों के बंटवारे को लेकर वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. सीट बंटवारे को लेकर लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बातचीत करने के बाद राय ने कहा, “हमारे चेहरों की मुस्कान ही सब कुछ बता रही है.” उन्होंने चिराग के आवास से बाहर संवाददाताओं से कहा, “सब कुछ सकारात्मक है.…
पटना. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ 42 पन्नों का एक विस्तृत ‘आरोपपत्र’ जारी करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 20 साल के शासन ने राज्य को “विनाश” की ओर धकेल दिया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नीतीश ”रिमोट कंट्रोल से संचालित मुख्यमंत्री’ हैं और उन्होंने बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर ठोस प्रयास नहीं किए. पार्टी ने सदाकत आश्रम स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ’20 साल विनाश काल’ शीर्षक वाली…
नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वाई. पूरण कुमार की कथित आत्महत्या के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा का मनुवादी तंत्र इस देश के अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग और कमज.ोर वर्गों के लिए अभिशाप बन चुका है. वाई. पूरण कुमार (52) 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और वह मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे. अधिकारी के सेक्टर 11 स्थित आवास के भूतल के एक कमरे में उनका शव मिला. उनके शरीर पर गोली लगने के निशान…
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि इजराइल एवं हमास ने युद्ध रोकने और कम से कम कुछ बंधकों एवं कैदियों को रिहा करने की उनकी शांति योजना के ”पहले चरण” पर सहमति व्यक्त की है. ट्रंप ने दो साल से जारी युद्ध में महीनों में मिली सबसे बड़ी सफलता की रूपरेखा की घोषणा की. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”इसका मतलब है कि सभी बंधकों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा और इजराइल अपने सैनिकों को एक तय सीमा तक वापस बुला लेगा. यह एक मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक अहम फैसले में कहा कि 2021 के सरोगेसी कानून के तहत आयुसीमा उन इच्छुक जोड़ों पर लागू नहीं होगी, जिन्होंने 25 जनवरी, 2022 को कानून लागू होने से पहले भ्रूण ‘फ्रीज’ करने जैसी प्रक्रिया शुरू कर दी थी. अधिनियम में इच्छुक दंपति और सरोगेट (किराये की कोख देने वाली) माताओं के लिए आयुसीमा निर्धारित की गई है. न्यायालय सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021 के एक प्रावधान पर विचार कर रहा था, जिसमें कहा गया है कि इच्छुक जोड़े के लिए “पात्रता प्रमाण पत्र” आवश्यक है जो यह प्रमाणित करता हो कि वे विवाहित…
स्टावेंगर. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की दावेदारी ने इस साल के पुरस्कार विजेता को लेकर अटकलों के खेल को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. नोबेल पर लंबे समय से नजर रखने वालों का कहना है कि ट्रंप का नाम चुने जाने की संभावनाएं कमजोर हैं, जबकि पहले भी कई बार उन्हें नामांकित किया जा चुका है और कुछ उल्लेखनीय विदेश नीतिगत हस्तक्षेपों का श्रेय लेकर वह खुद भी इस पुरस्कार की दावेदारी कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नॉर्वे की नोबेल समिति आमतौर पर शांति की स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे को बढ़ावा…
नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि “चाहे हम इसे पसंद करें या नहीं”, पाकिस्तान आज भी प्रासंगिक बना हुआ है. उनका कहना था कि धर्म आधारित राष्ट्र न केवल “बचे” रहे हैं, बल्कि “फलते-फूलते” भी रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को दिवंगत लॉर्ड मेघनाद देसाई की अंतिम कृति, ‘मोहन एंड मुहम्मद: गांधी, जिन्ना एंड ब्रेक अप इंडिया” के विमोचन के अवसर पर अपने वैचारिक दृष्टिकोण और वास्तविकताओं के बीच विरोधाभासों पर विचार किया. चंडीगढ. से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने कहा, ”पाकिस्तान, भू-रणनीतिक खेल को बड़ी ही कुशलता से खेलकर प्रासंगिक बना…
स्टॉकहोम. हंगरी के लेखक लास्लो क्रास्नाहोरकाई को इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. यह घोषणा बृहस्पतिवार को की गई. क्रास्नाहोरकाई (71) की प्रशस्ति में कहा गया है कि उन्हें उनके ‘सम्मोहक और दूरदर्शी रचनाकर्म के लिए चुना गया है जो सर्वनाशी भय के बीच कला की ताकत की पुष्टि करता है.” लास्लो क्रास्नाहोरकाई की पहली कृति ”सैटानटैंगो’ के साथ ही ”द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस” सहित कई कृतियों को हंगेरियन निर्देशक बेला टार ने फिल्मों में रूपांतरित किया है. नोबेल समिति के स्टीव सेम-सैंडबर्ग ने घोषणा के समय कहा, ”नोबेल निर्णायकों ने उनकी कलात्मक दृष्टि की प्रशंसा…
रायपुर. समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है. हमारी सरकार स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर और इंजीनियर बनते देखना ही हमारी मंशा है. मुख्यमंत्री साय आज कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक सम्मेलन एवं वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर शहीद सीताराम कंवर समाज का गौरव हैं. इस अवसर पर उन्होंने रामपुर चौक में 1857 के स्वतंत्रता…
अयोध्या. अयोध्या में पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के पगला भारी गांव में बृहस्पतिवार को शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद एक मकान ढह गया, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है. सिंह ने कहा, ”विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है, कुछ घायल हुए हैं. फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं. विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
