लेखक: atulpradhan

खनिज न्यास की योजनाओं से होगा जनजीवन में सुधार – सूरजपुर में शासी परिषद की बैठक संपन्न रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है, जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आज अपने निवास बीरपुर जिला सूरजपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँचे नागरिकों की समस्याएँ और सुझाव सुनी। उन्होंने अधिकारियों को हर आवेदन पर आवश्यक और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की…

Read More

गुवाहाटी. जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने बृहस्पतिवार को कहा कि गायक ने अपने दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को कुछ पैसे दिए थे और इस संबंध में जांच चल रही है. पुलिस को पीएसओ नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य के खातों से 1.1 करोड़ रुपये से ज़्यादा के लेन-देन का पता चला है जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है. गरिमा ने संवाददाताओं को बताया कि जुबिन ने अपने सामाजिक कार्यों के लिए पीएसओ को कुछ पैसे दिए थे. उन्होंने कहा,”जांच चल रही है. पीएसओ के पास सभी बैंक विवरण हैं. उन्होंने विभिन्न लेन-देन की…

Read More

रायपुर, भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री कैरेलिन खोंगवार देशमुख आज आकांक्षी जिला कांकेर पहुंची। उन्होंने यहां शुरू किए गए मावा मोदोल कोचिंग संस्थान और सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन किया। तदुपरांत वे ग्राम कोदाभाट स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय पहुंची जहां उन्होंने निःशक्त, मुक-बधिर बच्चों से बातचीत की। भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख ने कांकेर की सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन किया और वहां आने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की। कांकेर में स्थानीय युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण एवं स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने नवा रायपुर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की छात्राओं के फोटो को कृत्रिम मेधा (एआई) ‘टूल्स’ की मदद से अश्लील तस्वीरों में बदलने के आरोप में 21 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नवा रायपुर) विवेक शुक्ला ने बताया कि संस्थान के कुलसचिव (प्रभारी) डॉक्टर श्रीनिवास के जी की शिकायत के बाद द्वितीय वर्ष के छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली को उसके पैतृक जिले बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.शुक्ला ने बताया, ”मामला सामने आने…

Read More

नयी दिल्ली. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति में जहां व्यापार एवं शुल्क हथियार बन गए हैं… भारत अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश को वैश्विक बाजारों पर निर्भर हुए बिना खाद्य सुरक्षा को और मजबूत करना चाहिए. पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 120वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत, ‘विश्व में भाई’ की भूमिका निभाने में विश्वास रखता है और दुनिया के बारे में चिंतित है…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत हुई प्रगति पर उन्हें बधाई दी. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुन? पुष्टि की कि किसी भी तरह का आतंकवाद विश्व में कहीं भी अस्वीकार्य है. मोदी ने कहा, ”हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ.ाने पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं.” इससे पहले मोदी ने ट्रंप से भी बात की और गाजा शांति योजना पर उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने…

Read More

  बिल्हा के 25 स्कूलों में स्मार्ट टीवी वितरण, डिजिटल एवं ई-क्लास को मिलेगा बढ़ावा    रायपुर, शासकीय विद्यालयों में विशेष कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उसे रुचि कर बनानें के उद्देश्य से जन सहयोग के माध्यम से जिले के लगभग 1100 विद्यालयों में स्मार्ट टी०व्ही उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा में डिजिटल क्रांति के तहत बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के 25 स्कूलों में स्मार्ट टीवी वितरण किया गया, जिससे बच्चे मनोरंजक ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेगें।            बिल्हा विकासखण्ड में 50 स्मार्ट टी०व्ही श्री नरेश अग्रवाल…

Read More

नयी दिल्ली. अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर ”लालची” होने का आरोप लगाया और उन्हें ”सिंड्रेला की सौतेली मां” जैसी बताया. समायरा और कियान राज की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष यह दलील उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान दी. वॉल्ट डिज्नी की 1950 की फिल्म ”सिंड्रेला” में, एक युवती के साथ उसकी सौतेली मां दुर्व्यवहार करती है और अपना सारा ध्यान…

Read More

कोलकाता. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को भारत की एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपने के फैसले का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को इसे ‘उचित फैसला’ बताया. गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा को एकदिवसीय कप्तान के पद से हटाने का फैसला संभवत? चैंपियन्स ट्रॉफी और टी20 विश्व कप विजेता कप्तान के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद किया गया होगा. टेस्ट कप्तान के रूप में गिल की पहली श्रृंखला में भारत ने इंग्लैंड में पांच मैच की श्रृंखला ड्रॉ कराई थी. गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ”मुझे लगता है कि यह रोहित के साथ सलाह-मशविरा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में नया खुलासा हुआ है. EOW ने विशेष अदालत में 1,500 पन्नों का पूरक चलन पेश किया है, जिसमें कई खुलासे हुए हैं. आरोप पत्र में बताया गया है कि कोल लेवी से जुड़ा लेन-देन कांग्रेस ‘भवन’ में किया जाता था. जब्त हुए दस्तावेजों में भवन नाम से दर्ज एंट्री से कांग्रेस भवन रायपुर में अवैध लेन-देन की पुष्टि हुई है. वहीं पेश चालान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अकाउंटेंट आरोपी देवेन्द्र डड़सेना को कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का निजी सहायक बताया गया है. Eow का आरोप है कि देवेंद्र डडसेना और सूर्यकांत…

Read More