लेखक: atulpradhan

 रायपुर शहर की सफाई में काम करने वाले कर्मियों का अब आठ घंटे की पूरी ड्यूटी करनी पड़ेगी। प्रतिदिन आठ घंटे की ड्यूटी होने पर ही उन्हें सैलरी मिलेगी। नगर निगम द्वारा जोन स्तर अनुबंधित किए जाने वाले ठेका सिस्टम को भी खत्म करने जा रहा है। अब निगम हेड ऑफिस से ठेका एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जो पूरे शहर में सफाई के लिए कर्मचारी, उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराएगी। नगर निगम की शहरी सरकार ने हाल ही में एमआइसी की बैठक में इस प्रस्ताव पर प्रारंभिक चर्चा की। बैठक में यह भी तय किया गया कि शहर की सफाई…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 32 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है. नवंबर महीने से उन्हें PDS योजना के तहत मुफ्त में मिलने वाला राशन मिलना बंद हो सकता है. दरअसल, इन सभी 32 लाख हितग्राहियों के राशन कार्ड का अब तक E-KYC नहीं हो पाया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इनमें से ज्यादातर कार्ड फर्जी हो सकते हैं. इस आधार पर खाद्य विभाग ने ऐसे हितग्राहियों को नवंबर से राशन नहीं देने की बात कही है.छत्तीसगढ़ में लंबे समय से राशन कार्ड धारकों से E-KYC कराने के लिए कहा जा रहा है. खाद्य विभाग…

Read More

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं सात अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं. हादसे के बाद प्लांट में अफरा तफरी मच गई।घायलों को रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था. इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे.लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना…

Read More

रायपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है।खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID) प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नगा विद्रोही संगठन एनएससीएन-आईएम की स्वयंभू कैबिनेट मंत्री अलेमला जमीर को आतंकवाद वित्तपोषण के एक कथित मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि वह इस समय जमानत देने के पक्ष में नहीं है क्योंकि मुकदमा जारी है. पीठ ने कहा, ”आरोप बेहद गंभीर हैं और हमारी अंतरात्मा को झकझोरने वाले हैं.” शीर्ष अदालत ने अधीनस्थ अदालत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा अपनाने और मुकदमे को आगे ब­ढ़ाने का निर्देश दिया. अदालत ने जमीर को जांच में सहयोग करने…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने पीली मटर के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि इसके ‘सबसे बड़े आयातक’ अदाणी समूह को भारी फायदा हुआ है. कांग्रेस के इस आरोप पर अदाणी समूह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मोदानी की पीली दाल में कुछ तो काला है. 2024-25 में भारत ने 67 लाख टन से ज़्यादा दालों का आयात किया, जिनमें से लगभग 30 लाख टन पीली…

Read More

राउरकेला. ओडिशा के सुंदरग­ढ़ जिले में एक व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने बड़े भाई और भाभी की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान एनएम मुंडा (57) और उनकी पत्नी शोभा मुंडा (50) के रूप में हुई है.पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात जिले के बिश्रा प्रखंड के चिरुबेड़ा गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि गांव में ही रहने वाले नामजंग मुंडा (35) ने लंबे समय से जारी जमीन विवाद में अपने बड़े भाई एनएम मुंडा और भाभी शोभा की हत्या कर दी. स्थानीय लोगों से…

Read More

सीतापुर. जिले के महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि उसकी पत्नी रात में ‘नागिन’ बनकर उसे डराती है और सोने नहीं देती. शिकायतकर्ता की पहचान महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के मेराज के रूप में हुई है. शिकायतकर्ता ने चार अक्टूबर को आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई. मेराज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रात को ”नागिन” बनकर फुफकारती है तथा उसे डराती रहती है. उसने कहा कि उसके बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय पुलिस…

Read More

नयी दिल्ली. देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक सुर में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई पर अदालत की कार्यवाही के दौरान हुए हमले की कोशिश की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र व संविधान पर “आक्रमण” बताया. सोमवार को हुई इस घटना पर मंगलवार को भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. उल्लेखनीय है कि सोमवार को 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने अदालत में सुनवाई के दौरान सीजेआई पर कथित तौर पर जूता फेंकने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षार्किमयों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी वकील के पास…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने 80 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 42.49 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान महेंद्र कुमार वैष्णव (37), विशाल कुमार (25) और श्याम दास (25) के रूप में हुई. सभी राजस्थान के निवासी हैं. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से अपने बैंक खातों को एक साइबर सिंडिकेट के साथ साझा किया था, जिसने इन खातों के माध्यम से पीड़ितों के से वसूले गए धन का शोधन किया.…

Read More