What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दी है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ‘डबल इंजन सरकार’ के सर्मिपत प्रयासों से राज्य विकास की पटरी पर तेजी से अग्रसर है. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय की 24,634 करोड़ रूपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है. स्वीकृत परियोजनाओं में 2,223 करोड़ रूपए लागत की गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल…
गुवाहाटी. कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा गायक जुबिन गर्ग की मौत से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं और वह मामले में गिरफ्तार आरोपी ‘नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ (एनईआईएफ) के आयोजक श्यामकानु महंत को बचाने के ”मिशन” पर हैं. मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि गायक की मौत पर लोगों को भड़काने वाले बयान देने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे और कांग्रेस नेता का नाम उस सूची में शामिल होगा. गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय डूबने से…
कोलकाता/रायपुर. छत्तीसगढ़ की एक कंपनी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा सीधे जारी 50,000 टन का पहला अंतरराष्ट्रीय चावल आयात की निविदा हासिल की है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लि. को यह ऑर्डर मिला है. पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार, भारत, सिंगापुर, यूएई और इंडोनेशिया के बोलीदाताओं ने इस प्रक्रिया में भाग लिया और बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 359.77 डॉलर प्रति टन की दर से ऑर्डर हासिल किया. बागड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के एजीएम (सहायक महाप्रबंधक) एसपी जायसवाल ने कहा, ”हमें ऑर्डर मिल गया है. हमें 40 दिनों…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया. भारत की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मोदी ने पुतिन को फोन किया और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी तथा अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. अगस्त की शुरुआत से दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई यह चौथी बातचीत थी.पुतिन ने भी 17 सितंबर को मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज जांजगीर-चांपा जिले के चार नगरीय निकायों में तीन करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसरों तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने नवागढ़ में दो करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एसटीपी का भूमिपूजन भी किया. साव ने आज पामगढ़ नगर पंचायत पामगढ़ में 19 लाख 95 हजार रुपए, राहौद नगर पंचायत के बुंदेला चौक में 19 लाख 95 हजार रुपए, खरौद नगर पंचायत में 19 लाख 93 हजार रुपए एवं नवागढ़ नगर पंचायत के हाट-बाजार परिसर में 19 लाख 95…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि रामायण एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है. पूर्व विधायक दिवंगत डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है, जो मर्हिष वाल्मीकि और मीराबाई की जयंती के साथ-साथ स्वर्गीय डी.पी. बोरा की जयंती के रूप में भी मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर मर्हिष वाल्मीकि और मीराबाई को नमन करता हूं और स्वर्गीय डी.पी. बोरा को प्रदेश सरकार तथा…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि माता कौशल्या की जन्मस्थली होने के साथ-साथ प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी है — यह हमारे लिए परम सौभाग्य और गर्व का विषय है. प्रभु श्रीराम ने अपने चौदह वर्षों के वनवास काल का अधिकांश समय इसी पावन छत्तीसगढ़ की धरती पर व्यतीत किया, जिससे यह भूमि भक्ति, त्याग और मर्यादा की दिव्यता से आलोकित हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बड़े जुंगेरा स्थित माँ कौशल्या धाम, जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत रामकृष्णदास महात्यागी एवं…
नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए एक वैश्विक प्रशासन ढांचे की वकालत की. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जयशंकर ने एआई के जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया और तर्क दिया कि भारत जैसे देश के लिए इसका अर्थ स्वदेशी उपकरणों का विकास, नवप्रवर्तकों के लिए स्व-मूल्यांकन प्रोटोकॉल और प्रासंगिक दिशानिर्देश स्थापित करना है. उन्होंने कहा, “अब, विभिन्न समाजों ने एआई के लाभों और जोखिमों पर अलग-अलग स्तर पर ज.ोर दिया है. ज.ाहिर है, कुछ विमर्श उन लोगों से प्रभावित हैं जो इस…
नयी दिल्ली. ‘बरसात’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी देओल को फिल्म उद्योग में 30 साल पूरे हो चुके हैं. उनका करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है, जिसमें ऐसी ऊंचाईयां और गिरावटें आईं जिन पर अपने आप में एक फिल्म की पटकथा लिखी जा सकती है. अब ऐसा लगता है जैसे एक अभिनेता का पुनर्जन्म हुआ है, उन्हें नए प्रशंसक वर्ग का प्यार मिल रहा है और अब वह हर तरह के जटिल किरदार निभा रहे हैं. ‘बरसात’ फिल्म छह अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी, जिसमें बॉबी देओल को ट्विंकल खन्ना के साथ परदे पर देखा गया था.…
गुवाहाटी. सोफी एक्लेसटन की अगुवाई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अपने अपार अनुभव का इस्तेमाल करके शानदार अर्धशतक लगाते हुए इंग्लैंड को बांग्लादेश के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के मैच में मंगलवार को चार विकेट से जीत दिलाई . पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेशी टीम 178 रन पर आउट हो गई . इसके बाद लेग स्पिनर फाहिमा खातून (दस ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट) और तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर (पांच ओवर में 28 रन देकर दो विकेट) ने किला लड़ाने की कोशिश की और एक समय 23वें ओवर में इंग्लैंड…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
