Author: atulpradhan

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बजट विधेयक प्रतिनिधि सभा में अंतिम मतदान के बाद कानून बनने के लिए तैयार है। अब राष्ट्रपति आज यानी शुक्रवार को एक समारोह के दौरान इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बनाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप प्रशासन के लिए इस विधेयक को पारित करना आसान नहीं रहा है। इस विधेयक के कारण सामाजिक कार्यक्रमों और व्यय के स्तर को लेकर ट्रम्प की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों से भी ठन गई है, जो कांग्रेस के दोनों सदनों को नियंत्रित करते हैं। अमेरिका का संघीय घाटा 10 वर्षों में 3.3 ट्रिलियन डॉलर…

Read More

जगरेब: विश्व चैम्पियन डी गुकेश के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने कहा कि उन्हें अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। भारत के 19 वर्ष के ग्रैंडमास्टर गुकेश ने पूर्व विश्व चैम्पियन को सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में हराया । इससे पहले नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में उन्होंने क्लासिकल प्रारूप में मात दी थी। कार्लसन ने हार के बाद ‘टेक टेक टेक’ से कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। जब मैं खेल रहा हूं तो…

Read More

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने मौसम संबंधी जानकारी की सुलभता बढ़ाने के उद्देश्य से एक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए ‘स्काईमेट वेदर र्सिवसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के कृषि एवं किसान सशक्तीकरण विभाग ने मौसम सूचना नेटवर्क डेटा प्रणाली (ंिवड्स) परियोजना के कार्यान्वयन के लिए स्काईमेट के साथ बृहस्पतिवार को एक समझौता किया।उपमुख्यमंत्री और कृषि विभाग के प्रभारी के वी ंिसह देव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी की सुलभता तथा कृषि, बीमा और आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में जोखिम…

Read More

कहते हैं कि रिश्तों की डोरी काफी नाजुक होती है। इसे संभाले रखने के लिए हम सभी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। जिंदगी में कई बार इन रिश्तों की खुशी के लिए हमें खुद से समझौते भी करने पड़ते हैं, तभी ये डोरी और मजबूत होती है। ऐसे ही हमारी और आपकी जिंदगी के रिश्तों की अहमियत समझाती है अनुराग बसु की नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’। साल 2007 में अनुराग बसु ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ लाए थे, जिसमें मुंबई में रहने वाली अलग-अलग कहानियां थीं। लेकिन अब लगभग 18 साल बाद अनुराग बसु की ये रिश्तों की मेट्रो…

Read More

कोरबा: कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक नशे में था, उसने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा गुरुवार रात को हुआ। नशे में धुत कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ आगे एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, उसने नियंत्रण खो दिया…

Read More

पटना: पटना के किदवईपुरी इलाके में 34 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान पेशे से चिकित्सक अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि श्रेया (34) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि श्रेया के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पिछले 12 घंटों में गौरेला पेंड्रा मरवाही में हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। बारिश की वजह से बिलासपुर पेंड्रा गौरेला को मध्यप्रदेश के जबलपुर डिंडोरी अमरकंटक से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे मार्ग कई जगहों से बह जाने से इस मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई गांव का संपर्क टूटा जिला मुख्यालय से जोगीसार, बेलपत, डुगरा, कोटमीखुर्द, बस्ती बगरा, इलाकों में आज सुबह मूसलाधार बारिश हुई। कई पुल पुलिया रपटा से पानी बह रहा है। बिलासपुर को पेंड्रा जिला मुख्यालय से होते हुए मध्यप्रदेश के अमरकंटक जबलपुर से जोड़ने वाले…

Read More

चेन्नई: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार यह झूठ बोल रही है कि उसके शासनकाल में राज्य को कांग्रेस सरकार की तुलना में अधिक धनराशि उपलब्ध कराई गई है। द्रविड़ पार्टी के आधिकारिक मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने द्रमुक के ‘ओरानियिल तमिलनाडु’ (एक टीम के रूप में तमिलनाडु) सदस्यता नामांकन अभियान पर अपने संपादकीय में कहा कि पार्टी हमेशा खुद को नया रूप देती रही है और यही कारण है कि यह अब भी युवा है, हालांकि इसने 75 साल का मील का पत्थर पार कर लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। अगले सप्ताह तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इस दौरान विभिन्न भागों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से मध्य मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाती है। दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में गंगा पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी और 5.8…

Read More

हिमांचल: मंडी जिले की सराज घाटी में सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। कई इलाकों में न बिजली है न पानी। फोन भी ठप हैं। जानमाल के भारी नुकसान के बीच कई जगह खाने का संकट हो गया है। आपदा प्रभावित सराज की करीब 38 पंचायतें अलग-थलग पड़ गई हैं। सड़कें-पुल बह जाने के कारण कई इलाकों में वीरवार को चौथे दिन भी राहत एवं बचाव टीमें नहीं पहुंच पाई हैं। संचार व्यवस्था ध्वस्त होने से कई गांवों में कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रशासन के पास भी बादल फटने के बाद लापता हुए लोगों की सही…

Read More