What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक 10 अक्टूबर को पूर्वान्ह् 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित मंत्रीपरिषद कक्ष क्रंमाक एम-5/20 में आयोजित की गई है।
कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पार्टी के दो नेताओं, सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर एक दिन पहले जलपाईगुड़ी जिले में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं ने हमला किया तथा घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की. भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और वे राज्य में ऐसे तत्वों को हावी नहीं होने देंगे. यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने दावा किया, ”यह…
काहिरा. इजराइल और हमास के बीच शांति वार्ता मंगलवार को मिस्र के एक रिसॉर्ट शहर में फिर से शुरू हो रही है. लाल सागर के शर्म अल शेख रिसॉर्ट में अप्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दिन पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित योजना पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य गाजा में युद्ध को समाप्त करना है. सोमवार को कई घंटों की बातचीत के बाद, चर्चा की जानकारी रखने वाले मिस्र के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष पहले चरण की ज्यादातर शर्तों पर सहमत हो गए हैं, जिनमें बंधकों की रिहाई और युद्धविराम शामिल है. इस योजना को व्यापक…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा NHM कर्मचारियों और राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले पिछली बैठक 30 सितंबर को हुई थी। पिछली बैठक में लिए गए फैसले पिछली कैबिनेट बैठक में 100 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने दिव्यांगजनों…
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था सामने आई है, जहां सड़क हादसे में घायल पहाड़ी कोरवा समाज के युवक को इलाज के लिए रायपुर ले जाने समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके चलते युवक की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने कहा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई, जिससे समय पर इलाज नहीं मिलने से युवक की मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया है. उनकी मांग है कि…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या से संबंधित स्वत? संज्ञान मामले की सुनवाई नवंबर तक के लिए टाल दी। कोलकाता की एक निचली अदालत ने इस मामले में 20 जनवरी को दोषी संजय रॉय को ‘‘मृत्यु तक आजीवन कारावास’’ की सजा सुनाई थी। इस जघन्य अपराध के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया था और पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने इस मामले की सुनवाई स्थगित…
सरगुजा छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्ट होने से 10 लोग मलबे में दब गए। जो लोग दबे हैं उनमें से 4 ठेका मजदूर हैं जबकि वहीं 6 एसईसीएल के कर्मचारी हैं। घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद बारूद वाहन और एक दूसरी गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना…
जगदलपुर 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का आज पारंपरिक विधि-विधान से समापन हुआ। अंतिम रस्म के रूप में मावली माता की डोली विदाई का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के गीदम रोड स्थित जिया डेरा मंदिर में मावली माता की पूजा-अर्चना माटी पुजारी और बस्तर राजपरिवार के सदस्य राजकुमार कमलचंद भंजदेव की मौजूदगी में हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्थानीय ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर माता की डोली को विदाई दी। शहर में निकाली गई विशाल कलश यात्रा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। परंपरा…
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष स्टाफ और गुरुग्राम अपराध शाखा के संयुक्त दल ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क के पास मुठभेड़ के दौरान 50,000 रुपये के इनामी वांछित गैंगस्टर को मार गिराया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेपाल का मूल निवासी भीम महाबहादुर जोरा (39) मई 2024 में 63 वर्षीय चिकित्सक योगेश चंद्र पॉल की उनके जंगपुरा स्थित आवास में डकैती के दौरान हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया, ‘‘जोरा एक नेपाली गिरोह का मुख्य कर्ताधर्ता था, जो अपने सदस्यों को भारत के महानगरों में संपन्न परिवारों…
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने 5 लोगों को डकैती के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया. आरोपियों में एनएसयूआई का शहर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर भी शामिल है. इनके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया गया है. इस मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जांजगीर ही नहीं, जहां भी अपराध हुए हैं, कांग्रेस की संलिप्तता मिली है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो वायरल हुआ. एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में सहभागी रहे. एक विधायक शराब घोटाला मामले में जेल…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
