लेखक: atulpradhan

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष राज्य के उत्तरी भाग में बा­ढ़ और भूस्खलन प्रभावित दुआर क्षेत्र के दौरे के दौरान भीड़ के हमले में घायल हो गए. इस घटना से एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है. जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा इलाके में हुए संघर्ष के बाद भाजपा ने सत्तारू­ढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर क्षेत्र में असंतोष को दबाने के लिए हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया और इस घटना को ”टीएमसी के जंगल राज” का एक और उदाहरण बताया. वहीं, राज्य की सत्तारू­ढ़ पार्टी ने कहा कि व्यापक पीड़ा के…

Read More

जयपुर. जयपुर के सरकारी सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में रविवार देर रात आग लगने से गंभीर रूप से बीमार कम से कम छह मरीजों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि जब स्टोर रूम में आग लगी, तब न्यूरो गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में 11 मरीजों का इलाज हो रहा था. उन्होंने कहा, “छह की मौत हो गई और पांच का इलाज चल रहा है.” उन्होंने बताया कि आग लगने का संदिग्ध कारण ‘शॉर्ट र्सिकट’ माना जा रहा है. राज्य सरकार ने…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई से बात कर एक वकील द्वारा उन पर जूता फेंकने के प्रयास की निंदा की और कहा कि इस हमले से हर भारतीय नाराज है. उन्होंने कहा, “हमारे समाज में इस तरह के निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है.” उन्होंने घटना के बाद शांति बनाए रखने के लिए गवई की प्रशंसा की. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई जी से बात की. आज सुबह उच्चतम न्यायालय परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय…

Read More

कासरगोड. कुम्बाला सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (जीएचएसएस) के छात्रों ने सोमवार को फलस्तीन समर्थक ‘माइम शो’ का फिर से मंचन किया, जिसे पिछले सप्ताह इस जिले में शिक्षकों ने बाधित कर दिया था. काले कपड़े पहने छह छात्रों द्वारा प्रस्तुत यह ‘माइम शो’ स्कूल के कला महोत्सव का हिस्सा था तथा इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आए. ‘माइम शो’ एक ऐसा नाटक या प्रस्तुति होता है जिसमें कलाकार बिना कोई बोल बोले केवल शारीरिक हाव-भाव और इशारों के माध्यम से कहानी या संदेश प्रस्तुत करते हैं. इस बार छात्रों ने दिशानिर्देशों का पालन किया और फलस्तीन का…

Read More

कोलंबो. पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ महिला विश्व कप मैच के दौरान आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने फटकार लगाई और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जुड़ गया.अमीन ने रविवार को भारत के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में 81 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम जीत के लिए 247 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर आउट हो गयी. अमीन की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के बावजूद भारत ने मैच 88 रन से जीता. आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ”सिदरा को खिलाड़ियों…

Read More

भोपाल/तिरुवनंतपुरम/छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश में को्ड्रिरफ कफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत के बाद कई राज्यों ने सोमवार को इसकी खपत और आपूर्ति को रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी. सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया और औषधि नियंत्रक का तबादला कर दिया. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महीने में 14 बच्चों की गुर्दे की खराबी के कारण हुई मौत की बात सामने आई है. तमिलनाडु में निर्मित कफ सिरप में अत्यधिक जहरीले पदार्थ डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) की खतरनाक मिलावट पाई गई.इन मौतों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया, जिसके…

Read More

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और उनके परिवार के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट बहुत ‘नुकसानदेह’ है. शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस रिपोर्ट पर अनौपचारिक रूप से चर्चा हुई और ”हम इसे बाद में पत्रकारों के सामने सार्वजनिक करेंगे.” मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ”बेहद खराब” रिपोर्ट है और इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा किया जाना चाहिए. शर्मा ने कहा, ”चूंकि वह (गोगोई) लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए सोमवार को कहा कि इस प्रतियोगिता में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा. भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित रिकॉर्ड 22 पदक जीते जो जापान के कोबे में 2024 में में जीते 17 पदक के उसके पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी पदक विजेताओं की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ”हमारे पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन! इस साल की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप…

Read More

मनेंद्रग­. छत्तीसग­ढ़ के मनेंद्रग­ढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल- एक केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम) की एक खुली खदान में सोमवार को विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम तीन श्रमिक घायल हो गए. कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना चिरमिरी खुली खदान में दोपहर दो से तीन बजे के बीच हुई, जब श्रमिक खदान में एक जगह पर कोयला तल पर विस्फोटक बिछाकर विस्फोट करने की तैयारी कर रहे थे.उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोटक बिछाने के बाद जब सात…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई की ओर कथित रूप से जूता फेंकने का प्रयास करने के मामले में आरोपी वकील राकेश किशोर को सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. अदालती कार्यवाही के दौरान हुई इस अभूतपूर्व घटना से अविचलित रहे प्रधान न्यायाधीश ने अदालत के अधिकारियों और अदालत कक्ष में मौजूद सुरक्षार्किमयों से इसे नजरअंदाज करने और राकेश किशोर नामक दोषी वकील को चेतावनी देकर छोड़ देने को कहा. न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन के साथ पीठ में बैठे प्रधान न्यायाधीश ने मामलों की सुनवाई जारी रखते हुए वकीलों…

Read More