लेखक: atulpradhan

लंदन. नॉटिंघम में दो वर्ष पहले चाकू से किए गए हमले में अपनी सहेली को बचाने का प्रयास करते समय जान गंवाने वाली ब्रिटिश-भारतीय किशोरी ग्रेस ओ’मैली-कुमार को सोमवार को जॉर्ज मेडल से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बहादुरी के लिए ब्रिटेन के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है. जून 2023 में यूनिर्विसटी ऑफ नॉटिंघम से लौट रही ग्रेस और बार्नाबी वेबर (दोनों की उम्र 19 साल) की एक चाकूधारी व्यक्ति ने हत्या कर दी थी. वाल्डो कैलोकाने नामक हमलावर ने दोनों पर हमला किया था. बाद में अदालत ने कैलोकाने को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण उच्च…

Read More

नयी दिल्ली. अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म जगत में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने इस लंबे करियर को सार्थक बनाने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद किया और कहा कि वह अभी शुरुआत कर रहे हैं. बॉबी देओल ने 29 सितंबर 1995 में राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित “बरसात” से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. नेटफ्लिक्स की सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” में अभिनय के लिए बॉबी देओल (56) को प्रशंसा मिल रही है. उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी…

Read More

इंदौर. सलामी बल्लेबाज ताज.मिन ब्रिट्स की पिछले पांच मैचों में चौथे शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे विश्व कप में मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को यहां छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की. बाएं हाथ की स्पिनर नोंकुलुलेको मलाबा ने चार विकेट लिये जिससे न्यूजीलैंड की पारी 47. 5 ओवर में महज 231 रन पर सिमट गयी. टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 69 रन पर ऑलआउट होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस मुकाबले में हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 232 रनों का लक्ष्य 40.5 ओवर में ही…

Read More

नई दिल्ली,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे  विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर को आरोपी बनाया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि कथित कस्टम मिलिंग घोटाले के संबंध में 1500 पृष्ठों का पूरक आरोपपत्र रायपुर स्थित विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के समक्ष प्रस्तुत किया गया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी, 384 और 409 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के…

Read More

नयी दिल्ली. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि सभी राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का कार्य प्रगति पर है और इसके क्रियान्वयन पर अंतिम निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा. बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में, सीईसी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 24 जून को बिहार में एसआईआर लागू करते समय अखिल भारतीय मतदाता सूची में संशोधन की अपनी योजना की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि यह कार्य जारी है और तीनों आयुक्त विभिन्न राज्यों…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने भारत में रह रहे एक इजराइली व्यवसायी को फटकार लगाते हुए सोमवार को सवाल किया कि जब उनका परिवार ”गुफा में रह रहा था”, उस समय वह गोवा में क्या कर रहे थे. न्यायालय ने यह भी पूछा कि उन्होंने अपनी दोनों ”बेटियों” को वापस भेजने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था, जो हाल में अपनी रूसी मां के साथ कर्नाटक के एक जंगल में मिली थीं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने अपनी असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश एक ”सुरक्षित आश्रय” बन गया है, जहां ”कोई भी…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति नई दिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का…

Read More

पुणे. प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और एआई आधारित भाषा उपकरण लेखकों के पेशे, खासकर गल्प (कथा) लेखन को प्रभावित करेंगे. उन्होंने कहा, “एआई एक कौशल होगा, लेकिन कला नहीं.” उन्होंने कहा कि ये उपकरण लेखन में सच्ची भावनाएं नहीं ला सकते, और मानवीय अनुभवों से प्राप्त रचनात्मकता अद्वितीय बनी रहेगी. भगत रविवार को पुणे में किताब की एक दुकान में अपनी नई किताब ’12 ईयर्स: माई मेस्ड-अप लव स्टोरी’ के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे, जहां राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने उनका साक्षात्कार लिया. यह पूछे…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि भारत में इले्ट्रिरक वाहनों (ईवी) की कीमतें अगले चार से छह महीनों में पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बराबर होने की उम्मीद है. मंत्री ने कहा कि जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल) पर भारत की निर्भरता एक आर्थिक बोझ है, क्योंकि ईंधन आयात पर सालाना 22 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं और यह पर्यावरण के लिए खतरा भी है. उन्होंने कहा कि ऐसे में देश की प्रगति के लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना महत्वपूर्ण हो जाता है. गडकरी ने 20वें फिक्की उच्च शिक्षा शिखर…

Read More