What's Hot
- रोहित-गिल ओपनर, मोहम्मद सिराज-शिवम दुबे को मौका; वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
चेन्नई: चेन्नई स्थित एक कंपनी की फैक्टरी में निरीक्षण के दौरान वहां से एकत्र किए गए ‘कफ सिरप’ के नमूने में मिलावट पाई गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने तमिलनाडु की कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे यहां के समीप स्थित अपनी फैक्टरी में सिरप का उत्पादन रोकने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत ‘कफ सिरप’ – ‘कोल्ड्रिफ’ से जुड़े होने का संदेह होने के बाद तमिलनाडु सरकार ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और…
रायपुर छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें रायपुर राजधानी 19,574 फर्जी राशन कार्ड के साथ पहले और दुर्ग 18,112 के साथ दूसरे नंबर पर है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत तैयार आंकड़ों की जांच में पता चला कि 46 लाख से अधिक सदस्य संदिग्ध हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे परिवारों की है, जिन्होंने डुप्लीकेट आधार कार्ड, मृत व्यक्तियों के नाम और फर्जी दस्तावेजों से राशन कार्ड में सदस्य जोड़ रखे थे। खाद्य विभाग की ओर से शुरू किए गए भौतिक सत्यापन अभियान में अब तक 1 लाख 93 हजार 67 फर्जी सदस्य…
रायपुर राजधानी में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सराफा व्यापारी से करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की है। बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वॉइंट पर बंधक बनाया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेहोश करने के लिए संदिग्ध वस्तु सुंघा दी। इसके बाद ज्वेलरी शॉप से भारी मात्रा में चांदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी का नाम राहुल गोयल है और उनकी दुकान शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स के नाम से संचालित होती है। बताया जा रहा है कि…
हैदराबाद: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना की ग्रामीण जनता अक्टूबर और नवंबर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराने का इंतजार कर रही है। संजय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनाव कराने के लिए “इच्छुक नहीं” थी और उसने पंचायतों को धन से वंचित करते हुए “समाज के हर वर्ग को धोखा दिया”। संजय कुमार ने दावा किया कि ह्लहालांकि बीआरएस सत्ता से हाथ धो बैठी है लेकिन उसका घमंड बरकरार है। महिलाओं, किसानों,…
जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। जैजैपुर से कांग्रेस विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि विधायक जब सहकारी समिति में प्रबंधक थे, तब उन्होंने किसान परिवार से करीब 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी पर थाना चांपा में धोखाधड़ी के इस प्रकरण से राजनीतिक गलियारो में हलचल है। साहू पर ये मामला उस समय का है जब वो सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। मामले के मुताबिक फरसवानी के राजकुमार शर्मा ने…
खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत के हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दीपक (20) को दो दिन तक फरार रहने के बाद घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर धूलकोट वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह घटना बृहस्पतिवार को नवदुर्गा उत्सव के समापन पर विजयादशमी के दिन पंधाना तहसील के पाड़ला फाटा गांव में हुई थी।तारणेकर ने बताया कि दीपक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105…
नयी दिल्ली: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें पांच साल बाद आखिरकार पासपोर्ट वापस मिल गया है। मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा चक्रवर्ती के दिवंगत साथी और अभिनेता सुशांत ंिसह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में उनके (चक्रवर्ती के) पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद उन्हें पासपोर्ट वापस मिला है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (33) ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह हवाईअड्डे पर पासपोर्ट हाथ में लिए नजर आ रही है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘पिछले पांच वर्षों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था। अनगिनत लड़ाइयां, अंतहीन आशाएं। आज…
रायपुर छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहाँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे बड़ा माध्यम माना जाने लगा है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो किसी भी व्यक्ति, समाज और राज्य को नई दिशा देती है। लेकिन उच्च शिक्षा तक पहुँचना हमेशा से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक चुनौती रहा है। आर्थिक तंगी के कारण कई मेधावी छात्र अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस समस्या को गहराई से समझा और समाधान के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की अहमदाबाद में बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान नहीं होंगे और उनकी जगह शुभमन गिल इस प्रारूप में भी भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया…
जगदलपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वह बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंच चुके है। बस्तर दौरे की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद स्थानीय लोगों से संवाद किया। इसके पश्चात उन्होंने मूरिया दरबार में पारंपरिक प्रतिनिधियों मांझी, चालकी और गायता से भेंट की। अब वे लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला पहुंचे हैं, जहां वे जनसमूह को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
