लेखक: atulpradhan

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के एक मंदिर में कथित तौर अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के अशोक नगर स्थित एक मंदिर में कथित तौर पर अभद्र और अश्लील हरकत कर उसे अपवित्र करने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश अशरफ खान (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात की है। शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निमितेश ंिसह ने बताया कि शुक्रवार की रात में सरकंडा थाना पुलिस को एक…

Read More

बलिया: बलिया जिले में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण बलिया-छपरा रेलखंड पर मिट्टी के कटाव के चलते रेल यातायात बाधित हो गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी विवेकानंद यादव ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण सहतवार और बांसडीह रेलवे स्टेशनों के बीच और रेवती व दल छपरा के बीच रेलवे लाइन पर एक पेड़ गिर गया था। गिरे हुए पेड़ को हटाने के बाद रेल यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बकुल्हा और मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच…

Read More

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जदगलपुर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने बस्तर के लोगों से बातचीत की। इसके बाद गृहमंत्री ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद यहां से सीधे पास स्थित सिराहसारा भवन में मुरिया दरबार में मांझी, चालकी, गायता, पे से मिलकर उन्हें संभोधित कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी पहुंचे…

Read More

अहमदाबाद: उपकप्तान रवींद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही एक पारी और 140 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली। भारत ने पहली पारी कल के स्कोर पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित करके 286 रन की बढत बना ली थी। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 45 . 1 ओवर में 146 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाजी में नाबाद शतक जमाने वाले जडेजा ने दूसरी पारी में 54 रन देकर चार विकेट लिये। दूसरा टेस्ट…

Read More

पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराने और मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर पहुंचने वाली महिलाओं के चेहरे का मिलान मतदाता पहचान पत्र से करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में बिहार दौरे पर आई आयोग की टीम से मुलाकात करने के बाद जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने आयोग से आग्रह किया है कि चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं। चुनाव प्रक्रिया को अधिक खींचने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही यह भी जरूरी है कि मतदान करने…

Read More

हमास ने गाजा शांति समझौते पर बातचीत शुरू करने पर अपनी सहमति दे दी है। संगठन ने शनिवार को कहा कि वह समझौते के सभी शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है। इसका प्रस्ताव इस सप्ताह के शुरू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रखा था। हमास की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस्राइल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील को दरकिनार कर गाजा पट्टी पर ताजा हवाई हमले किए हैं। इस बीच, अमेरिका तनाव कम करने के प्रयास जारी रखे हुए है। स्थानीय अधिकारियों ने…

Read More

रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत भांड़ी में उल्टी-दस्त की समस्या से प्रभावित ग्रामीणों से  मुलाकात की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रभावित मरीजों से अस्पताल एवं घर जाकर हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभावी उपचार, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तथा पीड़ितों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और किसी भी…

Read More

रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज महिला और बाल कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नई रणनीतियों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में देश के सभी राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्रीगण और विभागीय सचिव उपस्थित रहे। बैठक में महिला और बाल कल्याण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं, पोषण अभियान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण नीतियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यों से प्राप्त…

Read More

Zubeen Garg: इन दिनों सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस दौरान सिंगर के एक बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नया खुलासा किया है। उन्होंने जांच एजेंसियों को बताया है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी को दिए गए अपने बयान में आरोप लगाया कि जुबीन गर्ग के शो के आयोजक श्यामकानु महंत ने सिंगर को जहर दिया।

Read More

Live Cricket Score Today IND vs WI 1st Test Day 3 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त ले ली है और अब उसकी नजरें वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में जल्द समेटने पर टिकी होंगी। Live Score IND vs WI: भारत जीत से तीन विकेट दूरभारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने से तीन विकेट दूर है। मोहम्मद सिराज…

Read More