What's Hot
- रोहित-गिल ओपनर, मोहम्मद सिराज-शिवम दुबे को मौका; वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती द्वारा छात्राओं के कथित उत्पीड़न के सिलसिले में यहां एक निजी संस्थान की एसोसिएट डीन और वरिष्ठ संकाय सदस्य सहित तीन महिला अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एसोसिएट डीन श्वेता शर्मा, कार्यकारी निदेशक भावना कपिल और वरिष्ठ संकाय सदस्य काजल के रूप में हुई है. उनपर अपराध के लिए उकसाने, धमकाने और सबूत नष्ट करने के आरोप हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन तीनों ने सरस्वती (62) के निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन और…
नयी दिल्ली. भारत और चीन इस महीने के अंत में सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के मद्देनजर इसे बहाल नहीं किया गया था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दष्टि स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक पुन: शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दष्टि विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक…
लेह. लेह में हाल ही में हुई हिंसा की न्यायिक जांच की मांग बृहस्पतिवार को तेज हो गई. दो शक्तिशाली बौद्ध धार्मिक संगठनों और कारगिल बार एसोसिएशन ने हिंसा की न्यायिक जांच पर जोर दिया. लेह में बृहस्पतिवार को आम जनजीवन पटरी पर लौटता दिखा, जब अधिकारियों ने एक हफ्ते में पहली बार कफ्र्यू में पूरे दिन के लिए ढील दी और हिरासत में लिये गए 26 लोगों को रिहा कर दिया. लेह में हिंसा में कथित संलिप्तता को लेकर 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था. लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए) और अखिल लद्दाख गोंपा संघ (एएलजीए)…
सिंगापुर. भारतीय गायक जुबीन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हुई थी न कि स्कूबा डाइविंग के दौरान, जैसा कि पहले बताया गया था. मीडिया में आयी खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी. भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ तथा भारत-आसियान पर्यटन वर्ष, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजन के लिए सिंगापुर आए जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को मौत हो गयी थी. ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की एक खबर के मुताबिक, सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने कहा कि उन्होंने भारत के उच्चायोग को गर्ग की मौत से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों के साथ-साथ पोस्टमार्टम…
फरीदाबाद. हरियाणा के पलवल में पुलिस ने वसीम अकरम नामक एक यूट्यूबर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-र्सिवसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) और उसके उच्चायोग के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पलवल जिले के कोट गांव निवासी अकरम को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने यूट्यूब पर मेवात के इतिहास पर वीडियो पोस्ट किया था. अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था और उन्हें सिम कार्ड कथित तौर पर मुहैया कराया था. उन्होंने बताया कि पुलिस को अकरम के फोन…
संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र की जातीय अल्पसंख्यक समूह की स्थिति पर पहली उच्च-स्तरीय बैठक में रोहिंग्या मुसलमानों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह म्यामां में हो रही सामूहिक हत्याओं को रोके और इस उत्पीड़ित समूह के लोगों को सामान्य जीवन जीने में मदद करे. ‘वूमेंस पीस नेटवर्क’-म्यामां की रोहिंग्या संस्थापक और कार्यकारी निदेशक वाई वाई नू ने महासभा हॉल में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के मंत्रियों और राजदूतों से कहा, “यह म्यामां के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है लेकिन इसमें बहुत देर हो चुकी है.” उन्होंने कहा कि रोहिंग्या और म्यामां के अन्य अल्पसंख्यकों ने दशकों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कर हस्तांतरण (Tax Devolution) अंतर्गत 3,462 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह आबंटन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वास्तव में एक अनमोल उपहार है. यह राशि राज्य की वित्तीय संसाधनों को और अधिक सुदृढ़ करेगी, विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी तथा लोककल्याणकारी योजनाओं को नई ऊर्जा देगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य…
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण के पात्रों और समकालीन सामाजिक बुराइयों का जिक्र करते हुए बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर कहा कि रामायण एवं महाभारत काल के बाद से नाम और परिस्थितियां बदली हैं, लेकिन नकारात्मक पात्र आधुनिक समाज में अब भी मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “स्थिति और पात्र रामायण एवं महाभारत काल जैसे हैं. ताड़का और शूर्पनखा अब भी मौजूद हैं तथा ये ताकतें समाज को प्रभावित कर रही हैं. हमें इनसे सतर्क रहना होगा.” मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उन लोगों से चेताया जो जात-पात और छुआछूत के आधार पर समाज को बांटने…
कीव. रूस द्वारा यूक्रेन की बिजली आपूर्ति प्रणाली (पावर ग्रिड) पर लगातार बमबारी करने से यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. यह चिंता तब और गहरी हो गई है जब एक ड्रोन हमले के कारण 1986 के चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना स्थल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. चेरनोबिल और रूसी कब्जे वाले ज़ापोरिज़्ज़यिा परमाणु ऊर्जा संयंत्र दोनों काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन दोनों को लगातार बिजली की आपूर्ति की जरूरत होती है ताकि वे अपने महत्वपूर्ण शीतलन प्रणाली को चला सकें. शीतलन प्रणाली ‘ईंधन रॉड्स’ को ठंडा रखने के लिए जरूरी हैं, ताकि…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारीकांकेर गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण मड़कम भीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. वहीं सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने ग्रामीण रवा सोना की हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि बुधवार रात लगभग नौ बजे हथियारबंद नक्सलियों का दल बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
