What's Hot
- रोहित-गिल ओपनर, मोहम्मद सिराज-शिवम दुबे को मौका; वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
हैदराबाद. एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी जानकारी के अनुसार आरएसएस के गठन के बाद इसके किसी भी सदस्य ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति नहीं दी और न ही जेल गया. ओवैसी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका की सराहना करने के बाद आई है. यहां एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार की जीवनी का हवाला देते हुए दावा किया कि हेडगेवार ने 1930 में दांडी मार्च में हिस्सा लिया था और जेल भी…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिका ने युद्धग्रस्त गाजा में शांति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की “दूरदर्शी” योजना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित “वैश्विक समर्थन” का उल्लेख किया है. राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गाजा में शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की योजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है. इस पहल को वर्षों के विनाशकारी युद्ध के बाद संभावित निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है. इसमें कहा गया, “विभिन्न देशों ने एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदम के रूप में इसकी प्रशंसा की है. राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापक रूपरेखा में शत्रुता को…
रायपुर. राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए. उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई. राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी.
मध्यप्रदेश के खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली,10 श्रद्धालुओं की मौत
इंदौर/खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में विजयादशमी पर बृहस्पतिवार को दुर्गा देवी की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे को लेकर ‘एक्स’ पर शोक जताया और अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की. इंदौर (ग्रामीण) रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब पंधाना क्षेत्र में दुर्गा देवी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए…
नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि मौजूदा समय में भारत में “लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला” हो रहा है और यह ऐसा बड़ा जोखिम है जिससे देश को पार पाना होगा. कोलंबिया दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए यह जरूरी है कि विभिन्न परंपराओं को पनपने दिया जाए, क्योंकि “हम चीन जैसा नहीं कर सकते जहां लोगों का दमन किया जाता है और एक अधिनायकवादी व्यवस्था चलाई जाती है”. राहुल गांधी ने कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में कहा कि चीन की…
रायपुर. राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही. कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया. राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…
शिमला. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को राज्य की ‘जेन जेड’ पीढ.ी के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि वे दूसरे देशों की ‘जेन जेड’ से अलग होते हैं, क्योंकि वे परंपराओं से जुड़े रहते हैं और विरासत के संरक्षक होते हैं. जेन जेड का इस्तेमाल जनरेशन जेड यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ.ी के लिए किया जाता है. कुल्लू शहर के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा में भाग लिया और कहा, ”हिमाचल के ‘जेन…
मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए दिसंबर में भारत आएंगे, जिसकी तैयारियां “जोर-शोर से” जारी हैं. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बृहस्पतिवार ने यह जानकारी दी. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक साक्षात्कार में कहा, “हां, हमने राष्ट्रपति की भारत यात्रा की समय-सीमा तय कर ली है. यात्रा नए साल की शुरुआत से पहले होगी.” पेसकोव ने कहा, “यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं.” रूसी राष्ट्रपति ने आखिरी बार 2021 में नयी दिल्ली का दौरा किया था. भारत और रूस के बीच एक व्यवस्था है जिसके तहत भारत…
नयी दिल्ली. गत पैरालम्पिक चैम्पियन धरमबीर नैन और अतुल कौशिक ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के छठे दिन बृहस्पतिवार को भारत के लिये क्रमश: पुरूषों के क्लब थ्रो और चक्का फेंक में रजत और कांस्य पदक जीते . पेरिस पैरालम्पिक 2024 में स्वर्ण पदक और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले धरमबीर ने 29 . 71 मीटर के प्रयास के साथ पुरूषों के क्लब थ्रो एफ51 में दूसरा स्थान हासिल किया . र्सिबया के अलेक्जेंडर रेडिसिच को स्वर्ण और तटस्थ पैरालम्पिक खिलाड़ी उलादजिस्लाउ हरीब को कांस्य पदक मिला. भारत के प्रणव सूरमा पांचवें स्थान पर रहे…
रायपुर. राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के विशाल मैदान में इस वर्ष भी परंपरा और आस्था के साथ भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया. 55 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह उत्सव इस बार और भी ऐतिहासिक रहा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल हुए. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल रमेन डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद से बाहर निकलते हुए शांति और विकास की ओर अग्रसर है. प्रदेश की जीडीपी वृद्धि और देश को 5…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
