What's Hot
- कोल इंडिया ने ₹1,10,250 पीएलआर बोनस की घोषणा की; पूर्ण भुगतान के लिए 312 दिनों की उपस्थिति आवश्यक – भारतीय पीएसयू
- रोटी में लपेटकर खाएं या दाल-चावल में मिलाकर, थाली का जायका बढ़ा देगी मीठे नीम की सूखी चटनी; ऐसे करें तैयार – राष्ट्रवाणी
- हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदल लें यह एक आदत! डॉक्टर ने बताया 30 मिनट का लाइफ-सेविंग हैक – राष्ट्रवाणी
- झुमका या सुरमा ही नहीं, ‘बर्फी’ भी है UP के बरेली की पहचान; जानिए मुंह में मक्खन की तरह घुलने वाले स्वाद का राज – राष्ट्रवाणी
- समंदर, सुकून और कुदरत का अनोखा संगम है सेशेल्स, हर द्वीप पर मिलेगा एक नया अनुभव – राष्ट्रवाणी
- फेस्टिव सीजन में ट्रेन से करना है सफर? 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया नियम, टिकट के साथ ये चीज रखना जरूरी – राष्ट्रवाणी
- किसी इंसान के लिए नहीं, बल्कि एक ‘मिट्टी के मटके’ पर बना है ‘केसरियो रंग…’ गाना; बहुत मजेदार है ये गरबा गीत – राष्ट्रवाणी
- घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं! फेस्टिव सीजन से पहले नोट कर लें ये Home Decor Tips – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी प्रबंधन संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को सोमवार को जांच के सिलसिले में उसके संस्थान ले जाया गया. उसे उन स्थानों की जानकारी देने के लिए संस्थान ले जाया गया जहां वह पीड़ितों को कथित तौर बुलाता था. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस बीच पुलिस ने सरस्वती के एक सहयोगी हरि सिंह कोपकोटी को भी गिरफ्तार कर लिया है. उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी हरि सिंह (38) ने 14 सितंबर को एक पीड़िता के पिता को कथित तौर पर धमकी दी थी. सरस्वती को रविवार…
काठमांडू. नेपाल की नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को कहा कि उनकी अंतरिम सरकार निर्धारित समय पर आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्की(73) ने 12 सितंबर को देश की बागडोर संभाली थी. इसी के साथ प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के पद से इस्तीफा देने के बाद कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का दौर समाप्त हो गया था. भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे पर युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन जेड'(1997 से 2012 के बीच जन्मे) समूह ने ओली की सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया था. ‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार के मुताबिक ‘बड़ा दशईं’…
कवर्धा के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला रायपुर मुख्यमंत्री सुशासन तिहार, जनदर्शन, भारतीय किसान संघ और अन्य संगठनों द्वारा लंबे समय से गैर-अंशधारी किसानों को सदस्य बनाने की मांग की जा रही थी। इसलिए पिछले पेराई सत्र में जिन किसानों ने गन्ना दिया है, उन्हें सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही, आने वाले पेराई सीजन में सर्वे के अनुसार जो भी गन्ना किसान कारखाने की आवश्यकता अनुसार गन्ना आपूर्ति करेंगे, उन्हें भी अगले वर्ष सदस्यता दी जाएगी। कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता देने…
करूर. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष अभिनेता-नेता विजय जोसेफ़, 27 सितंबर को वेलुसामीपुरम में अपने प्रचार वाहन के अंदर काफी देर तक रुके रहे, जिससे उनकी रैली में शामिल होने के लिए जुटी भीड़ और उसकी बेताबी बढ़ने से भगदड़ की घटना हुई. घटना को लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी में ये कहा गया है. भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए. टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ने संवेदनशील कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण विजय से कहा है कि वह भगदड़ के पीड़ितों से मिलने सरकारी…
मुंबई. विदेशी पूंजी निकासी जारी रहने और बैंक शेयरों में बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली गिरावट के साथ लगातार सातवें दिन नुकसान के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में 61 अंक और निफ्टी में 20 अंक की गिरावट रही.विश्लेषकों के मुताबिक, इस सप्ताह के मध्य में नीतिगत ब्याज दरों पर आरबीआई का निर्णय आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. इसके अलावा लगातार विदेशी पूंजी निकासी से भी निवेशक धारणा कमजोर रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स सीमित कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद 61.52 अंक…
नयी दिल्ली. ओजस्वी ठाकुर की अगुआई में भारत ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर महिला एयर राइफल स्पर्धा में पदकों का क्लीन स्वीप किया. ओजस्वी के स्वर्ण के अलावा हृदया श्री कोंदुर और शंभावी क्षीरसागर ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया. ओजस्वी ने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में फाइनल में अपने आठवें और 16वें शॉट में 10.9 के परफेक्ट स्कोर के साथ कुल 252.7 अंक के साथ खिताब जीता. हृदया श्री 250.2 अंक के साथ दूसरे जबकि क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही शंभावी 229.4 अंक के आथ तीसरे स्थान पर रही. भारतीय…
20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प, सिंचाई और मछलीपालन से बदल रही है ग्रामीणों की जिंदगी रायपुरकोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम किशोरी में मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हुआ तालाब आज ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे रहा है। कभी अनुपयोगी हो चुका यह तालाब अब ग्रामीणों के लिए दैनिक निस्तार, पशुओं के पेयजल, खेती-बाड़ी और आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्पग्राम पंचायत किशोरी में लगभग 20 वर्ष पुराना तालाब लंबे समय तक उपेक्षा के कारण अनुपयोगी हो गया था। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में पंचायत के…
रायपुर. उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया. उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. राज्य की विष्णु देव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रूपए की सहायता देगी. उन्होंने बताया कि सरकार…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पंच प्रण’ ही विकसित भारत की आधारशिला है. योगी 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सोमवार को मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ. व ओडिशा के प्रतिभागियों से संवाद कर रहे थे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘पंच प्रण’ की चर्चा की और कहा कि यह विकसित भारत की आधारशिला बनेंगे. इस दौरान खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे. 25 सितंबर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम एक अक्टूबर तक चलेगा. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में…
ओटावा. कनाडा ने सोमवार को बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया. कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा, ”बिश्नोई गिरोह द्वारा आतंकवाद, हिंसा और धमकी के लिए विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाया गया है. आपराधिक आतंकवादियों के इस समूह को सूचीबद्ध करने से हमें उनके अपराधों का सामना करने तथा उन्हें रोकने के लिए और अधिक शक्तिशाली व प्रभावी उपकरण मिलते हैं.” कनाडा में किसी संगठन को आतंकवादियों की सूची में डाले जाने से संघीय सरकार को उसकी संपत्ति, वाहन और धन को ज.ब्त करने का अधिकार मिल जाता है, साथ ही कनाडा के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
