What's Hot
- कोल इंडिया ने ₹1,10,250 पीएलआर बोनस की घोषणा की; पूर्ण भुगतान के लिए 312 दिनों की उपस्थिति आवश्यक – भारतीय पीएसयू
- रोटी में लपेटकर खाएं या दाल-चावल में मिलाकर, थाली का जायका बढ़ा देगी मीठे नीम की सूखी चटनी; ऐसे करें तैयार – राष्ट्रवाणी
- हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदल लें यह एक आदत! डॉक्टर ने बताया 30 मिनट का लाइफ-सेविंग हैक – राष्ट्रवाणी
- झुमका या सुरमा ही नहीं, ‘बर्फी’ भी है UP के बरेली की पहचान; जानिए मुंह में मक्खन की तरह घुलने वाले स्वाद का राज – राष्ट्रवाणी
- समंदर, सुकून और कुदरत का अनोखा संगम है सेशेल्स, हर द्वीप पर मिलेगा एक नया अनुभव – राष्ट्रवाणी
- फेस्टिव सीजन में ट्रेन से करना है सफर? 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया नियम, टिकट के साथ ये चीज रखना जरूरी – राष्ट्रवाणी
- किसी इंसान के लिए नहीं, बल्कि एक ‘मिट्टी के मटके’ पर बना है ‘केसरियो रंग…’ गाना; बहुत मजेदार है ये गरबा गीत – राष्ट्रवाणी
- घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं! फेस्टिव सीजन से पहले नोट कर लें ये Home Decor Tips – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
दुबई. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप से मिलने वाली पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे . भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता . सूर्यकुमार ने मैच के बाद एक्स पर लिखा ,” मैने इस टूर्नामेंट से अपनी पूरी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करने का फैसला किया है . आप हमेशा मेरे ख्यालों में हैं . जय हिंद .” भारतीय खिलाड़ियों को टी20 प्रारूप में हर मैच में चार लाख रूपये मिलते हैं यानी टूर्नामेंट…
नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को यह पता चला है कि रोहिणी स्थित आश्रम में अपनी शिष्याओं से कथित बलात्कार और दुर्व्यवहार के मामलों में वांछित स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की 2023 में ही मृत्यु हो चुकी है और अब एजेंसी मुकदमे की सुनवाई समाप्त करने का अदालत से अनुरोध करेगी. दीक्षित के खिलाफ 2018 में ‘इंटरपोल ब्लू नोटिस’ जारी किया गया था. 2017 में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा उसके खिलाफ मामले दर्ज किए जाने के बाद से वह कथित तौर पर फरार था. सीबीआई उसकी तलाश कर रही थी और उसे नेपाल में…
नयी दिल्ली. भारत ने सोमवार को भूटान के शहरों समत्से और गेलेफू के साथ 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कुल 89 किलोमीटर लंबे दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित करने की एक संयुक्त योजना घोषित की. इस पहल का विवरण रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस वार्ता में सार्वजनिक किया. मिस्री ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और कोकराझार (असम) को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हुई हैं. उन्होंने कहा, ”भारत और भूटान के बीच असाधारण विश्वास,…
चेन्नई/करूर. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने विजय 27 सितंबर को “जानबूझकर” करूर जिले के वेलुसामीपुरम में अपनी रैली में देर से पहुंचे, जिससे भीड़ अधिक हो गई और लोगों में बेचैनी पैदा हो गई, जिसके कारण भगदड़ की घटना हुई. घटना को लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी में ये कहा गया है. भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए. प्राथमिकी में टीवीके प्रमुख का नाम नहीं है और यह तीन पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ है: मथियालगन (करूर जिला सचिव), बुस्सी एन आनंद (राज्य महासचिव), और…
दुबई. महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को उम्मीद है कि मंगलवार से भारत में शुरू हो रहा वनडे विश्व कप देश में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा. भारतीय महिला टीम के 2017 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से इस खेल को एक बड़ा बढ.ावा मिला था. भारत हालांकि अब भी वैश्विक ट्रॉफी से दूर है और तेंदुलकर को लगता है कि हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के घरेलू मैदान पर इस लक्ष्य को हासिल करने के साथ यह स्थिति बदल सकती है. तेंदुलकर ने आईसीसी के एक कॉलम में लिखा, ”मुझे लगता…
रायपुर। राजधानी रायपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात स्टेशन रोड के एवन लॉज में हुई, जहां अवैध प्रेम संबंधों में हुए विवाद ने खूनी शक्ल ले ली।जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सद्दाम (बिहार का मूल निवासी और रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र) और नाबालिग किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। दोनों 27 और 28 सितंबर को एवन लॉज में रुके थे। 27 सितंबर को दोनों को लॉज से बाहर निकलते देखा गया, लेकिन 28 सितंबर को केवल…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अवसाद से ग्रस्त एक छात्र ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सरकंडा थानाक्षेत्र के राजकिशोर नगर में सोमवार सुबह 21 वर्षीय छात्र संस्कार ठाकुर ने घर में रखी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली. सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली थी कि राजकिशोर नगर के निवासी चित्रसेन ठाकुर के बेटे संस्कार ने पूर्वाह्न लगभग 11 बजे अपने घर में बंदूक से अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली एक ”लघु भारत” है जहां विभिन्न राज्यों के लाखों लोग रहते हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से ”एक भारत श्रेष्ठ भारत” और देश की एकता की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ प्रमुख क्षेत्रीय त्योहार मनाने का आह्वान किया. मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली न केवल देश की राजधानी है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक विविधता की भी राजधानी है. उन्होंने कहा, “दिल्ली में एक छोटा भारत बसता…
हनोई. चक्रवात ‘बुआलोई’ से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मध्य वियतनाम में सड़कें जलमग्न हो गईं, छतें उड़ गईं और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. सरकारी मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी. बाद में यह चक्रवात कमजोर होकर तूफान के रूप में सोमवार को लाओस की ओर बढ़ गया. चक्रवात से भारी तबाही हुई, जिसने मकानों, स्कूलों और बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया, कई अस्थायी पुल बह गए और कई प्रान्तों में सड़कें एवं निचले जलमार्ग डूब गए. शहरों में बाढ़ के कारण वाहन पानी में डूब गए और…
उतर बस्तर कांकेर : प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील उतर बस्तर कांकेरनवरात्रि पर्व उपरांत मॉ दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन तथा दशहरा पर्व के सफल आयोजन को लेकर आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक तथा अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे उपस्थित थे। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दोपहर आहूत बैठक में मूर्ति विसर्जन…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
