- CG में बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट
- अलका याज्ञनिक की सेहत पर आया बड़ा अपडेट – |
- नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया की जीत – |
- छत्तीसगढ़ ने संपीड़ित बायोगैस उत्पादन, हरित ऊर्जा और ग्रामीण आय को बढ़ावा देने के लिए सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी दी – भारतीय पीएसयू
- आरवीएनएल के सीएमडी सलीम अहमद को इरकॉन के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा क्योंकि हरि मोहन गुप्ता 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे – भारतीय पीएसयू
- एआईयूबीईए ने यूनियन बैंक में कर्मचारियों की कमी को हरी झंडी दिखाई, तत्काल भर्ती अभियान की मांग की – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने 2030 तक कोकिंग कोल उत्पादन और वॉशरी क्षमता में बड़े विस्तार की योजना बनाई है – भारतीय पीएसयू
- एनएलसी इंडिया ने तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए आईओसीएल के साथ हाथ मिलाया – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक सरकार को कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ के राज्य में प्रदर्शन में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि किसी फिल्म, ‘स्टैंड-अप कॉमेडी’ या कविता पाठ को सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता कि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं. न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा, “भारत में भावनाएं आहत होने का कोई अंत नहीं है. यदि कोई स्टैंड-अप कॉमेडियन कुछ कहता है, तो भावनाएं आहत हो जाती हैं और तोड़फोड़ व विरोध प्रदर्शन होते हैं. हम कहां जा रहे…
मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक नीचे आ गए. बीएसई सेंसेक्स जहां 83 अंक के नुकसान में रहा, वहीं एनएसई निफ्टी 19 अंक नीचे आया. ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ घरेलू बाजार में गिरावट आई. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने के निर्णय से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,361.87 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की. प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया. उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है. बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत चंदन यात्रा के साथ 11 जून से हो चुकी है. प्रतिनिधियों ने जानकारी…
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के तत्कालीन आधिकारिक आवास से जले नोट बरामद किये जाने के मामले में उनकी साजिश की ‘थ्योरी’ को खारिज करते हुए पूछा कि उन्होंने (न्यायमूर्ति वर्मा ने) पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई.न्यायमूर्ति वर्मा के अनुसार, जिस भंडार कक्ष में यह बरामदगी हुई थी, उसका इस्तेमाल अप्रयुक्त फर्नीचर, बोतलें, कालीन और लोक निर्माण विभाग की सामग्री सहित विविध वस्तुओं को रखने के लिए किया जाता था और संपत्ति के सामने तथा पीछे दोनों प्रवेश द्वारों से पहुंचा जा सकता था, जिससे बाहरी लोगों के लिए वहां पहुंचना आसान हो जाता था.…
नयी दिल्ली. भारत ने अपने उन नागरिकों को इजराइल से निकालने का फैसला किया है जो ईरान के साथ जारी संघर्ष के कारण इजराइल में उत्पन्न सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर वहां से निकलना चाहते हैं. इजराइल के बीरशेबा इलाके में एक अस्पताल पर ईरानी मिसाइल के हमले के कुछ घंटों बाद भारत ने अपने नागरिकों को निकालने का फैसला किया. विदेश मंत्रालय ने कहा, ”इजराइल और ईरान के बीच हाल में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर, भारत सरकार ने उन भारतीय नागरिकों को इजराइल से निकालने का फैसला किया है जो वहां से वापस आना चाहते हैं.” मंत्रालय ने कहा कि…
मुंबई. ‘मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (एमएआई) ने अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को विशेष रूप से सिनेमाघरों में ही रिलीज करने के फैसले की बृहस्पतिवार को सराहना करते हुए इसे सिनेमाघर में विश्वास को मजबूत करने के मकसद से एक दूरदर्शी और दृढ. कदम बताया. आमिर की 2007 में आई फिल्म ‘तारे ज.मीन पर’ की सीक्वेंस ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. भारत में 11 से अधिक मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एमएआई ने कहा कि बड़े पर्दे के प्रति खान की प्रतिबद्धता एक शक्तिशाली संदेश देती…
मुंबई. दिल्ली से 130 यात्रियों को लेकर वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर जा रहा एअर इंडिया का उड़ान एआई388 रवाना होने के तुरंत बाद ‘एहतियाती उपाय’ के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया. विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 19 जून को विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की और सभी यात्रियों को उतार लिया गया. एक सूत्र ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा. उन्होंने बताया कि विमान में 130 से अधिक यात्री सवार थे. उड़ानों पर वास्तविक…
शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे, जवानों से मिलेंगे
रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और इस दौरान वह छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए एक सुरक्षा शिविर का दौरा करेंगे तथा एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शाह अपने दौरे के पहले दिन (रविवार) नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह अपने दौरे के दौरान राज्य…
नयी दिल्ली. कनाडा की एक खुफिया एजेंसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्सी के दशक के मध्य से कनाडा में राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक चरमपंथ का खतरा खालिस्तानी चरमपंथियों के माध्यम से प्रकट हुआ है, जो भारत के पंजाब प्रांत के भीतर खालिस्तान नामक एक स्वतंत्र राष्ट्र के गठन के वास्ते हिंसक साधनों का उपयोग करना चाहते हैं. एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि खालिस्तानी चरमपंथियों का एक छोटा समूह कनाडा का इस्तेमाल धन जुटाने और मुख्य रूप से भारत में हिंसा की योजना बनाने के लिए अड्डे के तौर पर कर रहा है.…
बीरशेबा. ईरान के मिसाइल हमलों में दक्षिणी इजराइल का एक मुख्य अस्पताल क्षतिग्रस्त होने और तेल अवीव के निकट कई अन्य आवासीय इमारतों को भारी नुकसान होने के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता को धमकी दी.इस बीच, इजराइल ने ईरान के एक भारी जल संयंत्र पर हमला किया, जो उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा है. इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ईरान के मिसाइल हमलों से कम से कम 240 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं. मिसाइल हमले के बाद दक्षिणी शहर बीरशेबा में स्थित ‘सोरोका मेडिकल…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
