What's Hot
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन
- बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- CG में बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट
- अलका याज्ञनिक की सेहत पर आया बड़ा अपडेट – |
- नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया की जीत – |
- छत्तीसगढ़ ने संपीड़ित बायोगैस उत्पादन, हरित ऊर्जा और ग्रामीण आय को बढ़ावा देने के लिए सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी दी – भारतीय पीएसयू
- आरवीएनएल के सीएमडी सलीम अहमद को इरकॉन के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा क्योंकि हरि मोहन गुप्ता 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे – भारतीय पीएसयू
- एआईयूबीईए ने यूनियन बैंक में कर्मचारियों की कमी को हरी झंडी दिखाई, तत्काल भर्ती अभियान की मांग की – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को दोपहर के भोज पर बुलाया जाना और तारीफ किया जाना भारतीय कूटनीति के लिए बड़ा झटका है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”फील्ड मार्शल आसिम मुनीर न तो किसी देश का राष्ट्राध्यक्ष है, न ही किसी सरकार का प्रमुख. वह पाकिस्तान का सेना प्रमुख है. इसके बावजूद उसे राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लंच पर आमंत्रित किया और उसकी जमकर तारीफ की.” उन्होंने कहा, ”आसिम मुनीर वही व्यक्ति है, जिसके भड़काऊ और आपत्तिजनक बयानों…
बीरशेबा. इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज. ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान के नवीनतम मिसाइल हमलों के बाद उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का ‘वजूद अब और नहीं रहेगा’. काट्ज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने इजराइल के दक्षिण में स्थित मुख्य अस्पताल पर मिसाइलों से सीधा हमला किया जिसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गए. इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा, ”खामेनेई जैसा तानाशाह, जो ईरान जैसे देश का मुखिया है और जिसने इजराइल के विनाश को अपना मिशन बना लिया है, अब उसका वजूद और नहीं रहेगा. ” उन्होंने कहा,…
कन्नूर. उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में पुरुषों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के बाद 40 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. महिला की पहचान रसीना के रूप में हुई है, जो मंगलवार को पिनराई गांव में अपने घर में मृत पाई गई. पुलिस के अनुसार, वह रविवार शाम को हुई घटना के बाद से बहुत परेशान थी. घटनास्थल से एक नोट बरामद होने के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के दो ”बहुत समझदार” नेताओं ने एक ऐसे युद्ध को रोकने का ”निर्णय” लिया जो परमाणु युद्ध में बदल सकता था. पिछले कुछ हफ्तों में यह पहली बार है जब ट्रंप ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष रोकने का श्रेय खुद नहीं लिया है. ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की दोपहर के भोजन पर मेजबानी करने के बाद ओवल कार्यालय में मीडिया से बातचीत में ये टिप्पणियां कीं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मुनीर से मुलाकात कर ”सम्मानित” महसूस…
भोपाल. मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जंगल की जमीन से बेदखल कर आदिवासियों का दमन करने के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अंदर आदिवासियों को उनके अधिकार वापस नहीं मिले तो कांग्रेस जन आंदोलन शुरु करेगी. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार पर आदिवासियों के साथ अन्याय, जल-जंगल-जमीन से बेदखली और झूठे आरोपों के जरिए आदिवासियों का दमन करने के आरोप लगाए.…
नयी दिल्ली/ज्यूरिख. स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों का धन 2024 में तीन गुना से अधिक होकर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 37,600 करोड़ रुपये) हो गया. स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों में रखे कोष में उछाल के साथ जमा राशि में वृद्धि हुई है. स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के सालाना आंकड़ों से यह जानकारी मिली. हालांकि, भारतीयों के ग्राहक खातों में जमा धन केवल 11 प्रतिशत बढ़ा और यह 34.6 करोड़ स्विस फ्रैंक (लगभग 3,675 करोड़ रुपये) रहा. यह कुल धन का लगभग दसवां हिस्सा है. इससे पहले, 2023 में भारतीय व्यक्तियों और फर्मों द्वारा स्विस बैंकों में…
रायपुर. भारत सरकार के “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड (One Nation One Ration Card)” योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है. इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है. वर्तमान में राज्य में 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं. इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है. भारत सरकार द्वारा 5…
शिलॉन्ग/इंदौर. शिलॉन्ग की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी, जबकि कथित तौर पर इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में हनीमून मनाते समय “लापता” हो गए थे. रघुवंशी का बुरी तरह सड़ चुका शव दो जून को एक खड्ड में पाया गया था. राज और हत्या में शामिल-आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और राज सिंह कुशवाह (21)…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे इजराइल के खिलाफ चल रहे युद्ध में ईरान से किसी भी “सैन्य सहायता” के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है. पाकिस्तान ने, हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि इस्लामिक गणराज्य को अपनी रक्षा करने का अधिकार है. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ”ईरान पर पाकिस्तान की स्थिति स्पष्ट और पारदर्शी है: हम ईरान को पूर्ण नैतिक समर्थन प्रदान करते हैं; हम ईरान के खिलाफ आक्रामकता की कड़ी निंदा करते हैं.” खान ने कहा कि ईरान की सीमा से लगे पाकिस्तान में…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 13 वर्षीय एक स्कूल छात्र समेत तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड को मंगलवार को अंजाम दिया गया और मृतकों में से दो माओवादी दिनेश मोडियाम के रिश्तेदार थे, जिसने इस वर्ष मार्च में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि 17 जून को गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दाकोरमा में नक्सलियों ने तीन लोगों जुगनू मोडियाम (45), सोमा मोडियाम (21) और अनिल माडवी (13)…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
