What's Hot
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन
- बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- CG में बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट
- अलका याज्ञनिक की सेहत पर आया बड़ा अपडेट – |
- नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया की जीत – |
- छत्तीसगढ़ ने संपीड़ित बायोगैस उत्पादन, हरित ऊर्जा और ग्रामीण आय को बढ़ावा देने के लिए सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी दी – भारतीय पीएसयू
- आरवीएनएल के सीएमडी सलीम अहमद को इरकॉन के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा क्योंकि हरि मोहन गुप्ता 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे – भारतीय पीएसयू
- एआईयूबीईए ने यूनियन बैंक में कर्मचारियों की कमी को हरी झंडी दिखाई, तत्काल भर्ती अभियान की मांग की – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने पीटीआई—भाषा को बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत कोटरी नदी के किनारे आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के…
नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने पिछले तीन महीने में विभिन्न एससी/एसटी/ओबीसी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लंबित आवेदनों में से 52 प्रतिशत का निपटारा कर दिया है। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज ने यह जानकारी दी। इंद्राज ने बताया कि इन छात्रवृत्तियों में 2023-24 और 2024-25 के लिए ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना, डॉ. बी.आर. आंबेडकर राज्य टॉपर पुरस्कार, 10वीं कक्षा से पहले एवं इसके बाद की कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए योग्यता छात्रवृत्ति और विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों के…
नई दिल्ली: दिल्ली से पुणे जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार को पक्षी टकरा गया। इस वजह से एयरलाइन को अपनी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पक्षी टकराने का पता पुणे में उतरने के बाद चला। पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद चला पता चला आगे एयरलाइन ने कहा कि विमान को आगे की यात्रा के लिए रोक दिया गया। इंजीनियरिंग टीम की ओर से विमान की व्यापक जांच की जा रही है। एयरलाइन ने कहा, ’20 जून को पुणे से दिल्ली के…
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज को लेकर भारतीय फैंस बेहद उत्सुक हैं, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद यह टीम इंडिया का पहला असाइनमेंट है। नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में एक युवा भारतीय टीम इंग्लैंड का सामना करेगी। हालांकि, इससे पहले इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तानों ने 21वीं सदी की भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों से बनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 चुनी है। इस टीम में चौंकाने वाली बात मौजूदा समय के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली…
नई दिल्ली: एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई है। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। एयरलाइन ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसों की वापसी या यात्रा…
नयी दिल्ली. केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को अमरनाथ की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को उच्च स्तर की सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया. दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के मट्टन में मार्तण्ड सूर्य मंदिर के दर्शन करने के बाद शेखावत ने तीर्थयात्रियों से घाटी के पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करने की भी अपील की. शेखावत ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ”लोगों को अमरनाथ यात्रा के लिए आना चाहिए. अमरनाथ यात्रा सुरक्षित है, भारत सरकार और राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और आपको एक खरोंच तक नहीं आएगी.” अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिर्विसटी रैंकिंग’ 2026 भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आई है. इस रैंकिंग में भारत के 54 संस्थानों को शामिल किया गया है. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “क्यूएस वर्ल्ड यूनिर्विसटी 2026 रैंकिंग हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आई है. हमारी सरकार भारत के युवाओं के लाभ के लिए अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.” बृहस्पतिवार सुबह जारी रैंकिंग के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली सर्वोच्च रैंकिंग वाला भारतीय संस्थान है. संस्थान ने…
गुवाहाटी. सोशल मीडिया पर ”पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट” साझा करने के आरोप में असम में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इसके साथ ही अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर राज्य में ऐसे मामलों में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 94 हो गई है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी. शर्मा ने बताया कि आरोपी पर लगातार नजर रखी जा रही थी और उसे नलबाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बुधवार को लिखा, ”राष्ट्र विरोधी तत्वों पर कार्रवाई जारी…
नयी दिल्ली. भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा है कि समाज के बड़े हिस्से को हाशिए पर रखने वाली संरचनात्मक असमानताओं पर ध्यान दिए बिना कोई भी राष्ट्र वास्तव में प्रगतिशील या लोकतांत्रिक होने का दावा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक स्थिरता, सामाजिक सामंजस्य और सतत विकास प्राप्त करने के लिए सामाजिक-आर्थिक न्याय एक व्यावहारिक आवश्यकता है. बुधवार को मिलान में ‘देश में सामाजिक-आर्थिक न्याय प्रदान करने में संविधान की भूमिका : भारतीय संविधान के 75 वर्षों के प्रतिबिंब” विषय पर एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्याय एक अमूर्त…
नयी दिल्ली. युद्धग्रस्त ईरान से सुरक्षित निकाले जाने के बाद बृहस्पतिवार को वापस लौटे छात्रों ने वहां के भयावह मंजर को बयां किया.वापस लौटे एमबीबीएस छात्र मीर खलीफ ने कहा, ”हमारे पड़ोस में ही आसमान से मिसाइलें गिर रही थीं, बमबारी हो रही थी.” खलीफ, उन 110 भारतीय छात्रों में से एक हैं जो बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह पहली निकासी उड़ान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इन छात्रों को भारत लाया गया. जम्मू-कश्मीर के 90 छात्र सहित इन सभी को ईरान के शहरों में विस्फोट और हवाई हमले के मद्देनजर इस सप्ताह की शुरुआत…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
