Author: atulpradhan

मुंबई. फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि संघीय एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के बाद मोरिया सुबह करीब 10.30 बजे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. अधिकारी ने बताया कि अभिनेता का बयान दर्ज किया जाएगा क्योंकि कुछ वित्तीय लेनदेन कथित तौर पर उनके और कुछ आरोपियों से जुड़े पाए गए हैं. इन…

Read More

लंदन. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत उन देशों के साथ व्यापार वार्ता कर रहा है जिनके साथ उसकी सीधी प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि जिनकी अर्थव्यवस्थाएं पूरक बन सकती हैं. गोयल ने विज्ञान संग्रहालय में ब्रिटेन-भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सहयोग पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए व्यापार समझौतों से खुलने वाले द्विपक्षीय और व्यापक वैश्विक अवसरों का उल्लेख किया. गोयल ने कहा, “हमारा ध्यान विकसित देशों के साथ मजबूत व्यापार समझौते करने पर है.” उन्होंने अपने संबोधन में ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के साथ ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और…

Read More

सिंगापुर. भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुरुवार को यहां एशिया कप के दूसरे चरण में पांच स्पर्धाओं के फाइनल में प्रवेश किया. दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने एकतरफा सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त बांग्लादेश को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त जापान से होगा. विष्णु चौधरी, पारस हुड्डा और जुयेल सरकार की तिकड़ी ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए पहला सेट 55-48 से जीता. दूसरा सेट 55-55 से बराबर रहा, लेकिन भारतीय टीम ने अच्छी वापसी की और तीसरे सेट में सिर्फ एक अंक गंवाकर…

Read More

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने कहा है कि वह वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत आदिवासी समुदायों को दी गई वन भूमि का प्रबंधन तब तक करेगा जब तक कि केंद्र सरकार इन वनों के प्रबंधन के लिए कोई योजना उपलब्ध नहीं कराती. पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम कानून के विरुद्ध है, जो वनवासियों को अपने वनों की सुरक्षा और प्रबंधन का अधिकार देता है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख वी श्रीनिवास राव ने 15 मई को जारी एक पत्र में 2020 के एक आदेश का हवाला दिया, जिसमें वन विभाग…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का पिछला एक साल बेटियों के लिए खौफनाक रहा है और गत 11 माह के दौरान प्रदेश की लगभग 28,000 महिलाओं पर अत्याचार हुआ. पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा ने यह भी कहा कि प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म के औसतन 15 मामले सामने आ रहे हैं. ओडिशा में दो दशक से सत्तारूढ. नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल को हटाकर पिछले साल भाजपा सत्ता में आई. प्रदेश में पहली बार भाजपा की अपने बलबूते सरकार बनी है. अलका ने संवाददाताओं…

Read More

सेंट पीटर्सबर्ग. रूस के आर्थिक मामलों के मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ‘मंदी’ में जा रही है. रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेशेतनिकोव ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकनॉमिक फोरम में यह बात कही. यह रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर में आयोजित होने वाला वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश की आर्थिक ताकत को उजागर करना और विदेशी निवेशकों को आर्किषत करना है. रूस के मीडिया समूह आरबीसी ने मंत्री के हवाले से कहा कि आंकड़े नरमी का संकेत देते हैं, लेकिन हमारे सभी आंकड़े ‘रियरव्यू मिरर’ की तरह हैं. वर्तमान में कंपनियों की…

Read More

मुंबई. “पंचायत” सीरीज. में नीना गुप्ता और सुनीता राजवार भले ही एक दूसरे की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन असल जिंदगी में उनके बीच गहरी दोस्ती है, जो उनके थिएटर के दिनों से चली आ रही है. दोनों ने 2020 की फिल्म, “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” और प्राइम वीडियो सीरीज, “पंचायत” में एक साथ काम किया है. ‘पंचायत’ में गुप्ता मंजू देवी की भूमिका निभाती हैं जबकि राजवार क्रांति देवी के किरदार में हैं. गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “हम थिएटर में मिले, हमने साथ में एक नाटक किया. हम साथ मिलकर काम करते रहे, और जब…

Read More

नयी दिल्ली. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला के लिये ट्रॉफी का नाम बदला जा रहा है, उन्होंने दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी के परिवार से संपर्क किया और उन्हें आश्वस्त किया कि इस श्रृंखला से पूर्व कप्तान का जुड़ाव खत्म नहीं होगा . पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर तेंदुलकर और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम पर एंडरसन – तेंदुलकर ट्रॉफी रखा गया है . यह फैसला इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने मिलकर लिया है…

Read More

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. इस दौरान वह यहां नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. शर्मा ने बताया कि शाह बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के एक शिविर का भी दौरा करेंगे तथा अपने दौरे के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. शर्मा जिनके पास गृह विभाग भी है, ने संवाददाताओं को बताया कि शाह दो दिवसीय दौरे पर 22 जून (रविवार) को रायपुर…

Read More

तिरूवनंतपुरम. केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने उनकी आलोचना किये जाने को लेकर राज्य के राज्यपाल पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित एक आधिकारिक समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील कर संविधान का उल्लंघन किया है. मंत्री ने यह बात राजभवन के उस बयान के जवाब में कही, जिसमें राज्यपाल आर्लेकर की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवनकुट्टी पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. एक बयान में, मंत्री ने कार्यक्रम से अचानक उनके चले जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद राजभवन द्वारा…

Read More