Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज के एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि इस फिल्म के लिए हमेशा उनके दिल में खास जगह रहेगी. कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज हुई थी. कबीर खान को ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ’83’ और ‘काबुल एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है. ‘चंदू चैंपियन’ में आर्यन ने भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था. आर्यन ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा. अभिनेता ने…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल के दौरान मजबूत आर्थिक वृद्धि, राजकोषीय स्थिति और महंगाई दर में नरमी के साथ भारत आज आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, लेकिन अच्छी नौकरी सृजित करने, विनिर्माण और अगली पीढ़ी के सुधारों को आगे बढाने के मोर्चे पर स्थिति अच्छी नहीं है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में 2014 में जब राष्ट्रीयज जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार सत्ता में आई थी, उस समय आर्थिक वृद्धि धीमी थी, महंगाई बढ़ी हुई थी, डॉलर के मुकाबले रुपये…

Read More

रायपुर. राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और सार्थक पहल की है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह दूरगामी सुधार, वास्तव में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक विसंगतियों के समाधान का कारगर प्रयास है. युक्तियुक्तकरण से पहले, छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण अंचल की शालाओं में शिक्षकों की कमी, नगरीय इलाकों और…

Read More

डिब्रूगढ़. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को धुबरी में जारी किए गए देखते ही गोली मारने के आदेश का बचाव करते हुए दावा किया कि आजादी के बाद से राज्य के खिलाफ एक ”बड़ी साजिश” चल रही है और ऐसी साजिशों को खत्म करने में समय लगेगा. कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने धुबरी शहर में सांप्रदायिक तनाव को नियंत्रित करने के लिए देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने पर सरकार की आलोचना की है. मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने धुबरी शहर में दीवारों पर आपत्तिजनक सामग्री लिखने…

Read More

यरुशलम. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चेतावनी दी कि इजराइल में नागरिकों को निशाना बनाने की ईरान को ”बहुत भारी कीमत” चुकानी होगी. नेतन्याहू ने यह टिप्पणी तेल अवीव के नजदीक बात याम शहर में सुबह-सुबह ईरानी मिसाइल हमले के स्थल का दौरा करते हुए की. इस हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और कई दर्जन अन्य घायल हो गए हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नेतन्याहू के हवाले से जारी बयान में कहा गया, ”ईरान को नागरिकों – महिलाओं, बच्चों – की हत्या के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसे उसने जानबूझकर…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह बाईपास केशकाल घाट खंड में यातायात बाधाओं को दूर कर सुगम, सुरक्षित व निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेगा. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार में तेजी से बस्तर अंचल का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित विकास…

Read More

देहरादून. उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसे या हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं . रविवार सुबह आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते समय गौरीकुंड के ऊपर हादसे का शिकार हो गया. यह इस साल चारधाम यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसे की पांचवीं घटना है. इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच श्रद्धालुओं, एक पायलट और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के एक प्रतिनिधि समेत सात लोगों की मृत्यु हो गयी. इस साल तीस अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू…

Read More

जेरुशलम/तेहरान. इजराइल में अदाणी समूह के हाइफा बंदरगाह को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ, और परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान के परमाणु और अन्य लक्ष्यों पर तेल अवीव के हमले के जवाब में शनिवार की देर रात ईरान ने इजराइल के हाइफा बंदरगाह और पास की एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया. इस मामले से अवगत दो सूत्रों ने कहा कि बंदरगाह पर रासायनिक र्टिमनल में शार्पनेल गिरे और कुछ अन्य प्रक्षेपास्त्र तेल रिफाइनरी में गिरे. उन्होंने दावा किया कि कोई हताहत नहीं…

Read More

लंदन. भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंतिम मिनट में गोल खाकर 1-2 से हार गई. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की लगातार दूसरी हार है. टीम को इससे पहले शुक्रवार 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. वैष्णवी फाल्के के मैदानी गोल की मदद से भारतीय टीम ने मैच के तीसरे मिनट में ही बढ़त कायम कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने मैच के 37वें मिनट में एमी लॉटन के गोल से स्कोर बराबर कर लिया. मैच नियमित समय में बराबरी की तरफ बढ़ रहा लेकिन 60वें…

Read More

रायपुर. केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए 307.96 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन का बाईपास बनाने को मंजूरी दे दी है. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इस परियोजना की जानकारी दी. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केशकाल बाईपास के निर्माण को मंजूरी देने के लिए राज्य की जनता, विशेषकर बस्तर क्षेत्र के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय…

Read More