What's Hot
- फीफा विश्व कप 2026 में रोमांच, रिकॉर्ड और नई कहानियां » Fourth Eye News
- एनएमडीसी ने डोनिमलाई विस्तार के लिए ₹755 करोड़ निर्धारित किए हैं, वित्त वर्ष 2027 में 17 मीट्रिक टन लौह अयस्क उत्पादन का लक्ष्य – भारतीय पीएसयू
- 24 जून को सभी ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर मंथन
- केंद्र ने कोचीन शिपयार्ड में हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई; ओएफएस छह महीने के भीतर लॉन्च हो सकता है – भारतीय पीएसयू
- हरदीप सिंह पुरी ने असम में ओआईएल के एआई-पावर्ड वीआर सेंटर ‘कल्पलोक’ का दौरा किया, ऊर्जा सुरक्षा में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला – भारतीय पीएसयू
- एनएचएआई राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन मरम्मत और पंचर सेवा सुविधाओं पर जोर दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया एसबीआई के साथ उन्नत कॉर्पोरेट वेतन पैकेज की खोज कर रही है; दुर्घटना बीमा कवर बढ़कर ₹1.5 करोड़ हो सकता है – भारतीय पीएसयू
- स्कोप, आईसीएफ यूएसए ने ‘राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए कोचिंग’ पर गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया; पीएसयू में नेतृत्व उत्कृष्टता के निर्माण पर ध्यान दें – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक बांध के पास सड़क पार करते हुए पांच चीतों को देखा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वन विभाग के अधिकारियों ने हालांकि लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है. अधिकारियों के मुताबिक, इन चीतों को अफ्रीकी चीतों के घर कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 50 किलोमीटर दूर जौरा क्षेत्र में पगारा बांध को पार करते देखा गया. इन चीतों को सुबह करीब 6.45 बजे खुले में देखकर कुछ स्थानीय लोग घबरा गए जबकि अन्य ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. वन अधिकारियों को…
रायपुर. “हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं. आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे.” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में स्थान पाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का वितरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने…
नई दिल्ली: (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। लड़कों में महेश, तो लड़कियों में अविका ने किया टॉपइस साल राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर नीट यूजी 2025 के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान और महाराष्ट्र के…
गुवाहाटी: असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को पत्र लिखकर असम की एक महिला की मौत मामले की त्वरित जांच कराने का आग्रह किया है। महिला का शव ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे मिला था। महिला रोस्मिता होजाई असम के दीमा हसाओ जिले की निवासी थी। वह रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा देने दिल्ली गई थी और बाद में दो अन्य व्यक्तियों के साथ ऋषिकेश चली गई थी। वह छह जून को ऋषिकेश से लापता हो गई थी और पांच दिन बाद उसका शव गंगा नदी से बरामद…
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शांतनु के रूप में हुई है, जिसे शाहाबाद के मीना मार्केट के पास उस समय गोली मारी गई, जब वह अपनी कार रोककर कुछ सामान खरीदने उतरा था। हमलावर ‘स्पोर्ट्स बाइक’ पर सवार थे और उन्होंने उस पर सात गोलियां दागी। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने लगभग आठ राउंड गोलीबारी की। गोलीबारी से व्यस्त राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने हमलावरों…
अयोध्या: अयोध्या प्रशासन ने शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले में ‘दादा मिया उर्स’ के आयोजन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले दो दशकों से यहां आयोजित हो रहा उर्स समारोह शनिवार और रविवार को होना था। विश्व ंिहदू परिषद (विहिप) की शिकायत के बाद अयोध्या प्रशासन ने खानपुर मसोधा इलाके में दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय विहिप सदस्य लालजी शर्मा और सूर्यकांत पांडे ने…
नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में लोगों की मौत से वह बेहद दुखी हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहा ‘बोइंग 787-8’ विमान 12 जून को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा जिससे विमान में सवार 241 लोगों, जमीन पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों और कई अन्य की मौत हो गई। बच्चन ने अपने व्यक्तिगत ‘ब्लॉग’ पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने कहा, ‘‘एअर इंडिया विमान दुर्घटना से बेहद दुखी और व्यथित हूं… लोगों की…
चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले में परमाणु ऊर्जा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब ंिसह सैनी के साथ फतेहाबाद में उत्तर भारत के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र- गोरखपुर हरियाणा परमाणु विद्युत परियोजना (जीएचएवीपी) की प्रगति की समीक्षा की। मनोहर लाख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ह्लयह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल हरियाणा और उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा समाधानों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी। मंत्री ने कहा कि जीएचएवीपी जैसी परियोजनाएं…
दुबई: इजराइल के रक्षा मंत्री ने शनिवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने मिसाइलें दागना जारी रखा तो ‘‘तेहरान तबाह हो जाएगा।’’ सेना प्रमुख के साथ एक आकलन बैठक के बाद रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, ‘‘हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’ उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब शुक्रवार सुबह ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल के हमले के बाद ईरान ने शनिवार रात इजराइल पर जवाबी हमले शुरू किये।
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक और आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित ंिहदी शब्दों का उपयोग करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उदहारण के लिए हलफनामा की जगह शपथ पत्र, दफा की जगह धारा, फरियादी की जगह शिकायतकर्ता और चश्मदीद की जगह प्रत्यक्षदर्शी शब्द का इस्तेमाल किया जाना तय किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अब अपनी कार्यवाही में अदम तामील, इन्द्राज, खयानत और गोश्वारा जैसे आम लोगों को समझ न आने वाले…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
