What's Hot
- एनएमडीसी ने डोनिमलाई विस्तार के लिए ₹755 करोड़ निर्धारित किए हैं, वित्त वर्ष 2027 में 17 मीट्रिक टन लौह अयस्क उत्पादन का लक्ष्य – भारतीय पीएसयू
- 24 जून को सभी ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर मंथन
- केंद्र ने कोचीन शिपयार्ड में हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई; ओएफएस छह महीने के भीतर लॉन्च हो सकता है – भारतीय पीएसयू
- हरदीप सिंह पुरी ने असम में ओआईएल के एआई-पावर्ड वीआर सेंटर ‘कल्पलोक’ का दौरा किया, ऊर्जा सुरक्षा में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला – भारतीय पीएसयू
- एनएचएआई राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन मरम्मत और पंचर सेवा सुविधाओं पर जोर दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया एसबीआई के साथ उन्नत कॉर्पोरेट वेतन पैकेज की खोज कर रही है; दुर्घटना बीमा कवर बढ़कर ₹1.5 करोड़ हो सकता है – भारतीय पीएसयू
- स्कोप, आईसीएफ यूएसए ने ‘राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए कोचिंग’ पर गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया; पीएसयू में नेतृत्व उत्कृष्टता के निर्माण पर ध्यान दें – भारतीय पीएसयू
- भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन ने गति पकड़ी: 56 खनिज ब्लॉक और 11 अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम हुए – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ‘ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025’ में भारत पिछले साल की तुलना में दो स्थान फिसलकर 148 देशों की सूची में 131वें स्थान पर पहुंच गया है. बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मात्र 64.1 प्रतिशत के स्कोर के साथ भारत दक्षिण एशिया में सबसे निचली रैंक वाले देशों में से एक है. पिछले साल भारत 129वें स्थान पर था. रिपोर्ट में कहा गया है, “वर्ष 2025 में भारत 64.4 प्रतिशत के समग्र लैंगिक समानता स्कोर के साथ 131वें स्थान पर रहा. वर्ष 2024 की तुलना में दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के बेहतर प्रदर्शन के कारण…
नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पिछले तीन दिन में दो महिला नक्सली समेत तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पूर्व बस्तर डिवीजन में कंपनी नंबर छह में सक्रिय नक्सली भीमा उर्फ ढोलू उर्फ दिनेश पोड़ियाम (40) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है. उन्होंने बताया कि इससे पहले मंगलवार को जिले में दो महिला नक्सली सुकली कोर्राम उर्फ सपना और देवली मंडावी ने भी आत्मसमर्पण किया. अधिकारियों ने बताया…
चंडीगढ. कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने की बात खुलेआम स्वीकार की है और दावा किया है कि पंजाबी गायक ने “कुछ गलतियां कीं जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था” और “उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ा.” जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी बराड़ ने बीबीसी वर्ल्ड र्सिवस की एक डॉक्यूमेंट्री में यह बात कबूल की. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने बुधवार को मूसेवाला की जयंती पर दो भागों वाली डॉक्यूमेंट्री ‘द किलिंग कॉल’ को बुधवार को यूट्यूब पर जारी किया. सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर गायक…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है. लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. ‘बोइंग’ विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने बताया कि साय ने गुजरात के अहमदाबाद…
मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक पूर्व सैनिक ने कथित तौर पर अपनी विधवा बहू की इस बात को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी कि उसने दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया. महिला के परिजनों और पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर (65) बुधवार रात करीब 10 बजे देसी कट्टे से अपनी बहू प्रियंका (38) की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए. महिला ने एक साल पहले अपने पति को खो दिया था. उन्होंने बताया कि यह…
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अद्यतन के मामले में ग्राहकों को राहत देते हुए कदम उठाया है. इसके तहत बैंकों और आरबीआई के दायरे में आने अन्य वित्तीय संस्थानों से अपने ग्राहकों को केवाईसी के समय-समय पर अद्यतन करने के लिए उपयुक्त तरीके से नोटिस देने को कहा गया है. आरबीआई ने बृहस्पतिवार एक परिपत्र में कहा कि उसने अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) के समय-समय पर अद्यतन में बड़ी संख्या में लंबित मामलों को देखा है. इसमें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी)/इलेक्ट्रॉनिक लाभ अंतरण (ईबीटी) के तहत राशि प्राप्त के लिए खोले गए खाते और प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई)…
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने 37 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को मैनपाट थाना क्षेत्र के माझापारा-नर्मदापुर गांव में हुई. उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील कुमार मांझी ने विवाद के बाद गांव में अपने घर के बाहर अपनी पत्नी संझाई (32) की पिटाई शुरू कर दी. उनके मुताबिक, आरोपी को संदेह था…
अहमदाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान का तापमान ईंधन जलने के कारण इतना अधिक था कि किसी को बचा पाने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी. शाह ने संवाददाताओं से कहा, ”विमान के अंदर 1.25 लाख लीटर ईंधन था. विमान गर्म हो गया था, इसलिए किसी को भी बचाने की गुंजाइश नहीं थी.” उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के बाद पूरा देश गहरे सदमे में है. शाह ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, ”अधिकारी मृतकों की संख्या डीएनए…
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को लोगों से चीन एवं तुर्किये में निर्मित और अन्य विदेशी वस्तुओं व सेवाओं का बहिष्कार करने की अपील करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया. एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि व्यापारियों, उद्योग जगत, किसानों, छात्रों और श्रमिकों सहित 50 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और अपना पूर्ण समर्थन दिया. महाजन ने कहा, ”बैठक में प्रतिनिधियों ने चीन और तुर्किये की वस्तुओं के…
एम्सटेलवीन. भारत का आखिरी मिनटों में पेनल्टी पर किया गया गोल नाटकीय परिस्थितियों में खारिज कर दिया गया और फिर जुगराज सिंह गोल करने में विफल रहे जिससे टीम को एफआईएच प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की इस दौरे पर यह चार मैचों में चौथी हार है. ड्रैग फ्लिकर जुगराज ने चौथे मिनट में ही मैच के पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को बढ़त दिलाई लेकिन टॉमस डोमेने (नौवें और 49वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिला…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
