What's Hot
- एनएमडीसी ने डोनिमलाई विस्तार के लिए ₹755 करोड़ निर्धारित किए हैं, वित्त वर्ष 2027 में 17 मीट्रिक टन लौह अयस्क उत्पादन का लक्ष्य – भारतीय पीएसयू
- 24 जून को सभी ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर मंथन
- केंद्र ने कोचीन शिपयार्ड में हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई; ओएफएस छह महीने के भीतर लॉन्च हो सकता है – भारतीय पीएसयू
- हरदीप सिंह पुरी ने असम में ओआईएल के एआई-पावर्ड वीआर सेंटर ‘कल्पलोक’ का दौरा किया, ऊर्जा सुरक्षा में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला – भारतीय पीएसयू
- एनएचएआई राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन मरम्मत और पंचर सेवा सुविधाओं पर जोर दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया एसबीआई के साथ उन्नत कॉर्पोरेट वेतन पैकेज की खोज कर रही है; दुर्घटना बीमा कवर बढ़कर ₹1.5 करोड़ हो सकता है – भारतीय पीएसयू
- स्कोप, आईसीएफ यूएसए ने ‘राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए कोचिंग’ पर गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया; पीएसयू में नेतृत्व उत्कृष्टता के निर्माण पर ध्यान दें – भारतीय पीएसयू
- भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन ने गति पकड़ी: 56 खनिज ब्लॉक और 11 अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम हुए – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ‘बिना पूर्व निर्धारित सवाल-जवाब’ के प्रेस वार्ता नहीं करते. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, ”कल हमने प्रधानमंत्री को सत्ता में 11 साल पूरे होने के मौके पर पहली बार बिना पूर्व निर्धारित सवाल-जवाब वाली अन्क्रिरप्टेड प्रेस वार्ता करने की खुली चुनौती दी थी.” उन्होंने कहा, ”लेकिन आज सामने आए हैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन्हें दोपहर 12 बजे प्रेस से बात करने के लिए भेजा गया है ताकि इन 11 वर्षों की उपलब्धियों का ढोल पीटा जा सके.” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा,…
नयी दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं. निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की. सिद्धू 2013 से 2016 के बीच ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में नियमित अतिथि थे. वह ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के पहले दो सीजन में भी दिखाई दिए थे. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के साथ घोषणा साझा की. नेटफ्लिक्स ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”एक कुर्सी पाज्जी के लिए…
बीजिंग. चीन के निर्यात में मई माह में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो उम्मीद से काफी कम है. इसकी वजह यह है कि इस अवधि में अमेरिका को चीन के निर्यात में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई है. सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. समीक्षाधीन अवधि में चीन का आयात भी 3.4 प्रतिशत घटा है. इस तरह व्यापार अधिशेष 103.2 अरब डॉलर रहा है. सीमा शुल्क विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने मई में अमेरिका को 28.8…
कीव. यूक्रेनी वायुसेना ने सोमवार को कहा कि रूस ने युद्ध के दौरान एक रात में सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए करीब 500 ड्रोन से बमबारी की. क्रेमलिन (रूसी सत्ता प्रतिष्ठान) ने प्रत्यक्ष शांति वार्ता के बीच ग्रीष्मकाल में अपना आक्रमण जारी रखा. इस वार्ता से युद्ध थमने की दिशा में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है. यूक्रेनी वायुसेना का कहना है कि मुख्य रूप से यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में 479 ड्रोन, विभिन्न प्रकार की 20 मिसाइल से हमला किया गया. वायुसेना ने कहा कि रविवार रात यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 277 ड्रोन…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में खनिज, वन सहित अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं. इसके फलस्वरूप कृषि के साथ-साथ उद्योग-धंधों सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं. आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी मौजूदा क्षमताओं का सही ढंग से उपयोग कर प्रदेश और देश के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विगत दिवस नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में दंतेवाड़ा के नवोदित उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के 50 युवाओं का एक बैच देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम में उद्यमिता का प्रशिक्षण प्राप्त…
नयी दिल्ली. भारत सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि आतंकवाद के संबंध में नयी दिल्ली की चिंताओं का समाधान नहीं हो जाता और संधि को पूरी तरह से नया रूप नहीं दे दिया जाता. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने कई बार भारत से सिंधु जल संधि को स्थगित करने के निर्णय पर पुर्निवचार करने का आग्रह किया है. सूत्रों के मुताबिक, अपनी भारतीय समकक्ष देबाश्री मुखर्जी को लिखे कई पत्रों में मुर्तजा ने बार-बार अपनी सरकार की…
मुंबई/नयी दिल्ली. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह बेहद व्यस्त समय के दौरान भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास उस समय घटी जब ट्रेन तीखे मोड़ पर एक-दूसरे को पार कर रही थीं. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि घटना में शामिल लोग दो ट्रेन के पायदान पर यात्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि एक ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी और दूसरी छत्रपति शिवाजी महाराज र्टिमनस…
मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 256 अंक के लाभ में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक चढ़ गया. वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार से बाजार बढ़त में रहा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,445.21 अंक पर बंद हुआ. मुख्य रूप से बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई. कारोबार के दौरान एक…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलिदान हो गई तथा दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरपुंजे और कोंटा के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भानुप्रताप चंद्राकर और निरीक्षक (थाना प्रभारी कोंटा) सोनल गवला, जिले के कोंटा क्षेत्र में एक अर्थ-मूवर मशीन को नक्सलियों द्वारा आग लगाने की सूचना मिलने के बाद आज सुबह जवानों के साथ पैदल मौके पर जा रहे थे. इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा गांव के पास…
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नक्सलियों द्वारा सुकमा के डोंड्रा के निकट किए गए IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे के बलिदान हो जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. राज्यपाल रमेन डेका ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है. मैं उनके बलिदान को नमन करता हूँ. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
