Author: atulpradhan

लंदन: भारत के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ंिसह केंट लौटकर खुश हैं जहां उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेली है और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले वह पारंपरिक प्रारूप में लय हासिल करने की कोशिश में होंगे। 26 वर्ष के अर्शदीप को भारतीय टीम में चुना गया है और उनकी नजरें पहला टेस्ट खेलने पर लगी होंगी। भारतीय टीम 13 जून से भारत ए के खिलाफ केंट में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। सीमित ओवरों के प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप दो साल पहले केंट के लिये…

Read More

इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर, उनकी हत्या की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की मां ने मंगलवार को दावा किया कि उसका बेटा बेकसूर है और उसे इस मामले में फंसाया गया है। बहुर्चिचत वारदात के कथित साजिशकर्ता की मां ने यह भी कहा कि रघुवंशी की अंत्येष्टि से घर लौटने के बाद उसका बेटा बुरी तरह रोया था और उसने उसे ढाढ़स बंधाया था। मेघालय पुलिस के मुताबिक] पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी…

Read More

Nicholas Pooran: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पूरन ने एक लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की। पूरन ने अपने नोट में क्या लिखा?पूरन ने लिखा- यह काफी मुश्किल था, लेकिन मैंने इस पर काफी सोच विचार किया और इसके बारे में काफी गहनता से सोचा। आप सभी को मेरा…

Read More

भवानीपटना/भुवनेश्वर. ओडिशा में एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के एक दिन बाद, युवा आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को सोमवार को एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सतर्कता अधिकारियों ने रविवार को कालाहांडी जिले में उनके आवास से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए. वह धर्मगढ़ के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) एम. राधाकृष्ण ने एक बयान में कहा कि चकमा को भवानीपटना के विशेष सतर्कता न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे 14 दिनों की…

Read More

नयी दिल्ली/अगरतला. दिल्ली पुलिस ने वजीरपुर और नयी सब्जी मंडी इलाकों में एक अभियान के दौरान 66 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हिरासत में लिए गए ये लोग 11 परिवारों से हैं और राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे. यह अभियान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद छह जून को चलाया गया. पुलिस के अनुसार, ये विदेशी नागरिक हाल ही में हरियाणा के नूंह (पूर्व में मेवात) से यहां आए थे, जहां वे ईंट भट्ठों में काम करते थे.…

Read More

चेन्नई. द्रमुक के वरिष्ठ नेता ए राजा ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे ‘साधारण लोगों’ से नहीं डरती और उनकी पार्टी की विचारधारा भाजपा को तमिलनाडु में पैर नहीं जमाने देगी. रविवार को मदुरै में सत्तारूढ़ द्रमुक की अमित शाह द्वारा की गई आलोचना के जवाब में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा ने दावा किया कि विभिन्न मुद्दों पर भाजपा नेता की टिप्पणियां ‘सरासर झूठ, घृणित और विभाजनकारी’ हैं. लोकसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा दिल्ली या महाराष्ट्र के विपरीत तमिलनाडु में पैर नहीं…

Read More

नयी दिल्ली/मुंबई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल में कोई जवाबदेही नहीं बल्कि सिर्फ प्रचार हुआ है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार वर्तमान के बारे में बात करना छोड़ अब 2047 के सपने बेच रही है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर चार यात्रियों की मौत और नौ के घायल होने की घटना के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर यह हमला किया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने ‘एक्स’ पर कहा, ”जब मोदी सरकार…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार शाम को बताया कि मौसम की स्थिति के कारण भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के लिए कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के फाल्कन-9 रॉकेट को मंगलवार शाम को अमेरिका में फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (केएससी) से उड़ान भरनी थी. इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा, ”मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण…

Read More

कोच्चि. केरल तट के पास एक कंटेनर में विस्फोट होने के बाद सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में भीषण आग लग गई. हालांकि, चालक दल के 18 सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि चार अब भी लापता हैं. रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई. रक्षा सूत्रों ने बताया कि सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को भारतीय नौसेना…

Read More

मॉस्को. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन के बीच तनाव में “काफी” कमी आई है और त्रिपक्षीय समूह’आरआईसी’ का रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. यहां ‘2050 भविष्य का मंच’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरआईसी प्रारूप में संयुक्त कार्य की बहाली बहुध्रुवीय ढांचे के निर्माण समेत यूरेशियाई प्रक्रियाओं की दिशा में पहला कदम हो सकता है. रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार लावरोव ने कहा, ” मुझे वाकई उम्मीद है कि हम ‘रूस-भारत-चीन’ त्रिपक्षीय समूह के काम को फिर से शुरू कर पाएंगे. पिछले कुछ वर्षों…

Read More