Author: atulpradhan

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मृत्यु के दूसरे दिन बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मंगलवार को घटनास्थल का जायजा लिया. इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल नक्सलियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा घटनास्थल पर लगाई गई एक और बारूदी सुरंग भी बरामद कर ली गई है. सुकमा के कोंटा क्षेत्र में सोमवार को एक पत्थर खदान में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग (आईईडी) विस्फोट…

Read More

ब्रसेल्स. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेतावनी दी है कि अगर आतंकवादी हमलों से उकसाया गया, तो भारत पाकिस्तान में अंदर तक हमला करेगा. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले जैसी जघन्य घटनाओं के मामले में आतंकवादी संगठनों और उनके नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध के लिये जवाबी कार्रवाई की जाएगी. पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के एक महीने बाद यूरोप की यात्रा पर आए जयशंकर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ‘हजारों’ आतंकवादियों को ‘खुले में’ प्रशिक्षित कर रहा है और उन्हें भारत में भेज रहा है.उन्होंने समाचार संस्थान ‘पोलिटिको’ से सोमवार को…

Read More

मुंबई. मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बैंक और ऊर्जा शेयरों में मुनाफावसूली होने से स्थानीय शेयर बाजार में चार दिनों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मानक सूचकांक सेंसेक्स 53 अंक गिरकर बंद हुआ जबकि निफ्टी लगभग स्थिर रहा. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 53.49 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,391.72 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 15 लाभ में रहे और एक अपरिर्वितत रहा. सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और सुबह के कारोबार में 235.58 अंक चढ़कर 82,680.79 पर पहुंच…

Read More

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘साहसिक और दूरदर्शी’’ नेतृत्व के 11 वर्षों के दौरान भारत का रक्षा क्षेत्र बड़े पैमाने पर आयात-आधारित मॉडल से ‘‘विश्वसनीय वैश्विक निर्यातक’’ के रूप में तब्दील हो गया है। ंिसह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी रेखांकित किया कि इन वर्षों का उत्सव भारत की ‘‘शक्ति, आत्मनिर्भरता और रणनीतिक वैश्विक नेतृत्व” की दिशा में प्रगति के प्रति सम्मान को दर्शाता है। रक्षा निर्यात पर कुछ आंकड़े साझा करते हुए सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल पर सरकार के ध्यान को…

Read More

इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद उनके पिता ने मंगलवार को मांग की कि उनके नव विवाहित बेटे की जघन्य हत्या के सभी दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे। अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले…

Read More

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा कश्मीर के लोगों की जिम्मेदारी है। अगले महीने शुरू होने वाली यात्रा से पहले मुफ्ती ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर विभिन्न हितधारकों और पीडीपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा करना हर हितधारक की जिम्मेदारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों से ज्यादा आपको उन्हें सुरक्षित रखना है।” पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने यात्रा मार्ग पर रहने…

Read More

दुबई: ईरान ने 2018 में हुये हमले के बाद गिरफ्तार किये गये इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के नौ आतंकवादियों को फांसी दे दी है। ईरानी न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिजान ने मंगलवार को फांसी की घोषणा की। समाचार एजेंसी ने खबरों में कहा है कि आतंकवादियों को ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के साथ झड़प में शामिल होने के बाद पकड़ा गया था। इस झड़प में तीन सैनिक मारे गए थे।

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट में जान गंवाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे का मंगलवार को राजधानी रायपुर में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आकाश राव के सात वर्षीय पुत्र ने जब अपने पिता को मुखाग्नि दी तब श्मशान घाट में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। राजधानी रायपुर में मंगलवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया जब देशभक्ति के नारों के बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव की शव यात्रा श्मशान घाट पर पहुंची। सुकमा जिले के कोंटा इलाके में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम…

Read More

लखनऊ: उप्र के श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उप्र सरकार की ओर से मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी करके यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने मेरठ, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर और ग्रेटर नोएडा में नए अस्पतालों के निर्माण के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में ईएसआई निगम मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बयान के मुताबिक, ईएसआई योजना के तहत वर्तमान में श्रमिकों को प्राथमिक…

Read More

वियना: ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल में गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कई लोगों की मौत हुई है। हालांकि, मृतकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वारदात को किसने अंजाम दिया, इस बारे में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

Read More