लेखक: atulpradhan

न्यूयॉर्क. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि आज की बदलती दुनिया को वैश्विक कार्यबल की आवश्यकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र इस वास्तविकता से बच नहीं सकते कि राष्ट्रीय जनसांख्यिकी के कारण कई देशों में वैश्विक कार्यबल की मांग पूरी नहीं की जा सकती. उनकी यह टिप्पणी व्यापार और शुल्क चुनौतियों के साथ-साथ आव्रजन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख के बीच आई है, जिसमें एच-1बी वीजा पर 100,000 अमेरिकी डॉलर का नया शुल्क भी शामिल है, जो मुख्य रूप से भारतीय पेशेवरों को प्रभावित करता है. भारतीय इन अस्थायी कार्य वीजा के…

Read More

दुबई. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल…

Read More

बिलासपुर रायपुर के बहुचर्चित फारूक खान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की उम्रकैद की सजा घटाकर 10-10 साल कर दी है। कोर्ट ने माना कि यह हत्या अचानक हुए झगड़े में गुस्से का नतीजा था, इसमें पहले से कोई साजिश या योजना नहीं थी। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की खंडपीठ में हुई। दरअसल, 14 फरवरी 2022 की रात रायपुर के बैजनाथपारा में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर बहस शुरू हुई। आपसी विवाद बढ़ा तो गुस्से में राजा उर्फ…

Read More

रायपुर. जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है. जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है. प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है. उन्होंने कहा कि जल…

Read More

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना के वास्ते 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ 62,370 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) द्वारा इस बड़ी खरीद को हरी झंडी दिए जाने के लगभग एक महीने बाद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों की आपूर्ति 2027-28 में शुरू होगी और आपूर्ति छह वर्षों की अवधि में पूरी करनी होगी.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एचएएल द्वारा विमानों की आपूर्ति से भारतीय वायु…

Read More

काठमांडू. नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों सहित 74 व्यक्तियों की मौत के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद, टीवी पर प्रसारित अपने पहले संबोधन में कार्की ने कहा कि सरकार ने आगामी पांच मार्च को संसदीय चुनाव कराने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है. ‘जेन जेड’ उस पी­ढ़ी को कहा जाता है, जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है. प्रधानमंत्री कार्की ने देश के सभी वर्गों से कानून व्यवस्था बनाए…

Read More

भिलाई। दुर्ग के लापता राइस मिल कारोबारी अनिल बंसल का शव शिवनाथ नदी से बरामद किया गया है। उनकी सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डोमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।बता दें कि दुर्ग के कादंबरी नगर निवासी 48 वर्षीय कारोबारी अनिल बंसल बुधवार सुबह से ही लापता थे। बुधवार सुबह पौने दस बजे वह रायपुर जाने की बात बोलकर घर से निकले थे, जो वापस घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर 12:40 बजे अपने दोस्त से…

Read More

ग्रेटर नोएडा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जीएसटी दरों में कटौती पर लोगों को ‘गुमराह’ करने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा और टूथपेस्ट से लेकर ट्रैक्टर तक सभी चीजों की कीमतों में कमी का उदाहरण देकर उनके बयान को गलत ठहराया. मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के दौरान ‘कर लूट’ होती थी और लोगों पर भारी करों का बोझ डाला जाता था.प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-3 का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि तीन…

Read More

दुबई. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने लगातार दूसरे दिन उमस भरी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप टी20 के सुपर चार चरण के करो या मरो मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत का सामना करेगी. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मैच की शुरूआत से शिकंजा कसे रखा. तस्कीन अहमद (28 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में बांग्लादेश के गेंदबाजों में मैच शुरुआती 12 ओवर में पूरी तरह से शिकंजा कसे रखा. लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 18 रन…

Read More

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दोपहर यात्री बस पलटने से घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई. वहीं 6 यात्री घायल हुए हैं. यह हादसा नगरी-सिहावा रोड पर हुआ. घटना की सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, डीआरडी कंपनी की बस धमतरी से नगरी जा रही थी. इस दौरान केरेगांव थाना क्षेत्र के खड़ादाह गांव के पास स्टेट हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. स्थानीय नागरिकों ने घायल यात्रियों…

Read More