What's Hot
- Bilaspur Today Crime News: बिलासपुर में बहू ने रची सास की हत्या की साजिश!.. सुन लिया था बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते, ये सनसनीखेज आरोप भी लगे – राष्ट्रवाणी
- Flight Ticket कीमत Hike: छठ-दीवाली से पहले एयरलाइन ने दिया झटका, ₹10000 तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; महंगे होंगे टिकट? – राष्ट्रवाणी
- कोई नहीं बनना चाहता था Devdas का ‘चुन्नीलाल’, 3 एक्टर्स ने ठुकराया था ऑफर; फिर कैसे राजी हुए जैकी श्रॉफ? – राष्ट्रवाणी
- एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव? – राष्ट्रवाणी
- 30 के होते ही करा लेने चाहिए ये टेस्ट, बीमारी आने से पहले चल जाएगा पता – राष्ट्रवाणी
- जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम? – राष्ट्रवाणी
- किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पान? जान लें काम की बात – राष्ट्रवाणी
- बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
गोरखपुर. गोरखपुर में चौथी कक्षा के एक लापता बच्चे की चार घंटे की तलाश नाटकीय ढंग से तब खत्म हुई जब पुलिस ने एक खोजी कुत्ते की मदद से उसे अपने ही घर में गहरी नींद में सोते हुए पाया. दस वर्षीय लक्ष्य प्रताप सिंह बुधवार शाम लगभग पांच बजे खेलने के लिए बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा, जिससे उसके परिवार को अपहरण का संदेह हुआ. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसके दादा सदानंद सिंह ने चिलुआताल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की तस्वीर सभी थानों और संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित…
हापुड़. हापुड़ के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने नशे की लत का इलाज करा रहे एक व्यक्ति के पेट से दो पेन, 19 टूथब्रश और 29 चम्मच निकाले हैं, जिससे उसकी जान बच गई. एक अस्पताल ने यह जानकारी दी. देवनंदनी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बुलंदशहर निवासी और वहां एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती सचिन नामक मरीज को पेट में तेज दर्द की शिकायत पर इस अस्पताल में लाया गया था. अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टरों ने उसके पेट में कुछ असामान्य चीजें देखीं.अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. श्याम…
बहराइच. बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र की एक तीन मंजिला इमारत में संचालित कथित अवैध मदरसे में निरीक्षण के दौरान उसके शौचालय में 40 नाबालिग बच्चियां संदिग्ध हालात में बंद पायी गयीं. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसे को तत्काल बंद कराने तथा बच्चियों को सुरक्षित उनके घर भिजवाने के निर्देश दिए हैं. पयागपुर तहसील के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पयागपुर तहसील के पहलवारा गांव में तीन मंजिला भवन में अवैध मदरसा संचालित होने की शिकायत पर वह अपनी टीम के साथ बुधवार को उसका निरीक्षण करने गये थे. उन्होंने बताया, ”मदरसा…
रायपुर. महिला आईटीआई भिलाई की स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी उमा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है. उमा ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय कौशल विकास के प्रति समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दिया है. भारत के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2025 को विभिन्न ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 प्रशिक्षणार्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ से स्थान बनाने वाली इकलौती प्रशिक्षणार्थी उमा हैं. अपने ट्रेड में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर…
नयी दिल्ली. भारत ने रेल आधारित मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली से 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जिससे देशभर में इस मिसाइल को तैनात करने की इसकी क्षमता प्रर्दिशत हुई है. अगली पीढ़ी की मिसाइल के परीक्षण के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि इससे भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास रेल नेटवर्क से मिसाइल प्रक्षेपण करने की क्षमता है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सामरिक बल कमान (एसएफसी) के सहयोग से बुधवार को…
रायपुर. प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों में लगातार ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिन पर हर किसी को गर्व हो सकता है. ताज़ा उदाहरण एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) के कार्डियोलॉजी विभाग में हुआ, जहाँ 68 वर्षीय महिला मरीज पर देश का छठा और किसी भी सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग सफलतापूर्वक किया गया. डॉक्टरों के अनुसार यह जटिल प्रक्रिया अब तक एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे…
कोच्चि. केरल उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बताया गया कि बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की पुस्तक ‘मदर मैरी कम टू मी’ के पिछले आवरण (कवर) पर धूम्रपान निषेध के खिलाफ एक चेतावनी (अस्वीकरण) दी गई है. पुस्तक के प्रकाशक ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ की ओर से यह दलील एक वकील की याचिका के जवाब में दी गई है, जिसमें उच्च न्यायालय से पुस्तक के वर्तमान कवर के साथ इसकी बिक्री, प्रसार और प्रदर्शन पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था क्योंकि कवर पर लेखिका को धूम्रपान (सिगरेट पीना) करते हुए दिखाया गया है. याचिकाकर्ता (कोच्चि के वकील राजसिम्हन)…
दुबई. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बृहस्पतिवार को आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक आधिकारिक सुनवाई के दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक बयान देने से परहेज करने की सलाह दी है.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय कप्तान की शिकायत की थी. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ बीसीसीआई द्वारा दायर शिकायत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी बृहस्पतिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना एशिया कप मैच खेल रहे हैं. समझा जाता है कि पीसीबी ने 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद निर्धारित…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित सामूहिक श्रमदान में सहभागिता करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय गार्डन और उसके आसपास के स्थानों की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया. उप मुख्यमंत्री साव ने इससे पूर्व एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया. उन्होंने दीनदयाल गार्डन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साव ने गार्डन में विधायक धरमलाल कौशिक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया. उन्होंने…
हैदराबाद. हैदराबाद में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को एक सरकारी बस को कथित तौर पर रोकने और वाहन के ऊपर खड़े होकर फलस्तीन का झंडा लहराने पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर की सुबह मुगलपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक धार्मिक जुलूस से पहले यह घटना हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद सरकारी अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने तथा उपद्रव पैदा करने के आरोप में पुलिस ने स्वयं ही मामला दर्ज कर लिया. बस के ऊपर खड़े होकर…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
