लेखक: atulpradhan

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजिम में नई रेल सेवा का शुभारंभ किया. उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवागमन सुविधा में वृद्धि करते हुए राजिम से रायपुर के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने राजिम-रायपुर-राजिम मेमू नई ट्रेन सेवा तथा रायपुर-अभनपुर 2 मेमू रेल सेवा का राजिम तक विस्तार भी प्रारंभ किया. भारी संख्या में यात्री इस अवसर पर ट्रेन में सवार हुए और उत्साहपूर्वक रायपुर की ओर रवाना हुए. सस्ती एवं सुलभ नई रेल सुविधा मिलने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा. मुख्यमंत्री साय…

Read More

नयी दिल्ली. पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रणनीतिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक दिन बाद, भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी कदम उठाएगा और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. पाकिस्तान-सऊदी अरब के एक संयुक्त बयान के मुताबिक, समझौते में कहा गया है कि “दोनों देशों में से किसी के भी खिलाफ किसी भी तरह के हमले को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा.” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले में संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को देश के लक्ष्यों और आर्थिक वृद्धि पर लगातार ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने आत्मनिर्भरता के नजरिये और वैश्विक उथल-पुथल से निपटने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की बात भी कही. सूचना प्रौद्योगिकी, रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने 12वें वार्षिक पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा कि आज हर नीति-निर्माता के मन में एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि इस समय वैश्विक स्तर पर हो रहे तेज बदलावों से प्रभावी ढंग से कैसे निपटा जाए. उन्होंने कहा, ”यह बहुत…

Read More

कोलकाता. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) स्लैब को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है लेकिन देश अभी एकल दर वाली जीएसटी प्रणाली के लिए तैयार नहीं है. हालांकि सीतारमण ने कहा कि भविष्य में एकल दर वाली जीएसटी प्रणाली की संभावना बनी हुई है. सीतारमण ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत की चार दरों वाली जीएसटी संरचना मनमाने ढंग से तय नहीं की गई थी, बल्कि यह विभिन्न राज्य-स्तरीय करों को उसके नजदीकी स्लैब में रखने की एक विस्तृत…

Read More

कन्नूर. केरल के कन्नूर जिले में कुछ युवकों ने प्राथमिक उपचार देकर एक बच्ची को दम घुटने से बचा लिया. यह घटना मंगलवार शाम पल्लिक्कारा में हुई. बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आई घटना की सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अपनी साइकिल के पास खड़ी होकर मुंह में ‘च्यूइंगम’ डालती नजर आती है. कुछ ही क्षणों बाद, वह परेशान दिखाई दी और साइकिल चलाकर उन पुरुषों की ओर बढ़ी जो सब्जी खरीदने के लिए रुके थे. उनमें से एक को तुरंत एहसास हो गया कि उसका दम घुट रहा है और उसने प्राथमिक उपचार किया. फुटेज में दिखा कि एक…

Read More

रायपुरछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 12 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादी मारे गए, जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है। दोनों ही मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दस्तावेज भी बरामद किए हैं। सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान 5 लाख की इनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों (35) मारी गई। वह मलांगीर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य (एसीएम) थी और सुकमा एवं दंतेवाड़ा में दर्ज 9 गंभीर मामलों…

Read More

The post सुकमा में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर appeared first on Navabharat News. सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा गांव के बीच जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रूपये की इनामी मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य बूस्की नुप्पो को मार गिराया है. अधिकारियों ने बताया कि आज जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा गांव के बीच जंगल में…

Read More

नयी दिल्ली. सेवानिवृत्त राजनयिक दीपक वोहरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लेडी श्री राम (एलएसआर) महिला कॉलेज की प्राचार्या से बिना शर्त माफी मांग ली है. वोहरा ने संस्थान में अपने व्याख्यान में कथित तौर पर शामिल “महिला विरोधी” और “अपमानजनक” टिप्पणियों को लेकर उपजे विवाद तथा छात्र संघ की तीखी आलोचना के बीच यह कदम उठाया. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैंने (एलएसआर की) प्राचार्या से बिना शर्त माफी मांग ली है. विभाग ने मेरे व्याख्यान की सराहना की, लेकिन छात्र संघ इसकी आलोचना कर रहा है. प्राचार्या ने भी मुझे मैसेज करके ‘धन्यवाद’ कहा. जाहिर है, कुछ छात्र…

Read More

खांजूर/ कांकेरकांकेर जिले में पुलिस ने अंदरूनी गांवों में वांछित माओवादियों के बैनर लगाकर उन पर इनाम घोषित किया है। पुलिस ने बुधवार को परलकोट क्षेत्र के अंदरूनी और माओवादी प्रभावित इलाकों में एक अनोखी पहल शुरू की। पुलिस ने यहां के गांवों और जंगलों में वांछित माओवादियों के पोस्टर और बैनर लगाए हैं, ताकि स्थानीय लोगों की मदद से इन माओवादियों को पकड़ा जा सके। इस कदम को माओवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया मोड़ माना जा रहा है। इन पोस्टरों में वांछित माओवादियों की तस्वीरें, उनके नाम और उन पर घोषित इनाम की जानकारी दी गई है।…

Read More

नयी दिल्ली/काठमांडू. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नेपाल की अपनी समकक्ष सुशीला कार्की से बात की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृ­ढ़ समर्थन की पुष्टि की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कार्की के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने पड़ोसी देश में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई जनहानि पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने कहा, ”नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई. हाल ही में हुई जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और…

Read More