Author: atulpradhan

भोपाल. मध्यप्रदेश के सीहोर में एक सरकारी स्कूल की उस शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों के लिए दुआ करने वाली पड़ोसी देश की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. सीहोर के जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर मेहतवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका शहनाज परवीन को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बजरंग दल की शिकायत और आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई…

Read More

अहमदाबाद. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि स्वदेश निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को नष्ट कर दिया, जबकि चीन से उधार ली गई उसकी वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल नहीं हो पाया.शाह ने यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अतीत में र्सिजकल स्ट्राइक और हवाई हमले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) तक ही सीमित थे, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नष्ट किया. उन्होंने कहा, ”हमारी स्वदेशी रूप से विकसित ब्रह्मोस (सुपरसोनिक क्रूज…

Read More

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना में 12वीं कक्षा की छात्रा जब बोर्ड परीक्षा दे रही थी, तभी उनके पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी.हालांकि, गम के दौर से गुजरने के बावजूद महक ने असाधारण हिम्मत का परिचय दिया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया, तथा कुल मिलाकर 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. ऊना जिले के गगरेट स्थित सेंट डी आर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा महक के पिता नसीब कुमार को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी मार्च में 49 साल की उम्र में मौत हो गई. महक ने इस…

Read More

रायपुर. हसदेव-बांगो जलाशय के डूबान क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एक्वा पार्क विकसित किया जा रहा है, जो राज्य में मछली पालन, प्रसंस्करण एवं पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करेगा. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 37 करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह एक्वा पार्क कोरबा जिले के एतमानगर और सतरेंगा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. एतमानगर में स्थापित किए जाने वाले एक्वा पार्क में फीड मिल, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, हेचरी एवं रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम की स्थापना की जाएगी. इसके माध्यम से मछलियों…

Read More

503 Service Unavailable The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later. Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.

Read More

हैदराबाद. हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आग संभवत: शॉट र्सिकट से लगी और इस घटना में जान गंवाने वालों में कई बच्चे हैं.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “अस्पताल ले जाए गए सभी 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.” इस इमारत से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता एक लंबी और संकरी सीढ़ी थी, लेकिन लोग उस रास्ते से तेजी से बाहर नहीं निकल सके. पुलिस ने बताया कि इमारत के भूतल…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार सोमवार को चीन की यात्रा करेंगे, जहां उनके चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है. ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भी डार और वांग के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए 20 मई को चीन पहुंचेंगे. खबर में कहा गया है, ”तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और हाल में पाकिस्तान-भारत संघर्ष के मद्देनजर क्षेत्र में उभरती स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है.”…

Read More

रायपुर. रात्रिकाल में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आकड़ों को देखते हुए यातायात विभाग सुकमा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी श्री एसबी रावटे के नेतृत्व में बसों, ट्रकों और पिकअप वाहनों में लगी तेज रोशनी वाली एलईडी लाइट्स को हटाने की मुहिम शुरू की गई है. उक्त कार्रवाई में वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया गया, जिनमें कुल मिलाकर पांच हजार रूपए का चालान किया गया. साथ ही दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को समझाईश भी दी गई. वाहन चालकों को चेतावनी दी…

Read More

मेष– ऐसा कोई कार्य बनेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति दृष्टिकोण और समृद्धि में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, अधिक जल्दबाजी न करें. वृषभ– आर्थिक एवं व्यवसायिक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा, सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने का योग है. मिथुन– मित्रों का समागम होगा, यथेष्ठ सहयोग मिलेगा, मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे, नवीन कार्यो की योजना पर विचार विमर्श होगा. कर्क– किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से विवाद होगा, मांगलिक कार्यो के प्रति उत्साह बना रहेगा, विरोधी वर्ग पराजित होगा, शुभ सूचना मिलेगी. सिंह- भूमि भवन के क्रय विक्रय से लाभ…

Read More

नई दिल्ली: वैश्विक मंच पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा करेगा। इन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सांसदों में सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नाम की हो रही है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की एक टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पर सांसद शशि थरूर ने खुशी जताई है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत सरकार ने हालिया घटनाओं पर देश का पक्ष रखने के लिए पांच प्रमुख देशों की यात्रा के लिए…

Read More