Author: atulpradhan

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की. इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए. मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया. मुख्यमंत्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के उद्बोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि…

Read More

नयी दिल्ली. प्राधिकारी मध्यप्रदेश के वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य को चीतों के नये आवास के रूप में विकसित करने पर विचार कर रहे हैं. आधिकारिक दस्तावेजों से यह बात सामने आई है. दस्तावेजों के मुताबिक, वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य में चीतों को बसाने के विचार पर पहली बार दिसंबर 2024 में चीता परियोजना संचालन समिति की बैठक में चर्चा की गई थी. वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य को भारत में चीतों का तीसरा ठिकाना बनाने के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि “भारत में चीता लाने के लिए कार्य योजना” में…

Read More

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 53 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में आज दोपहर एक बाराती बस गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार तीन लोगों– ममेश बड़ा (13), महिला महंती कुजूर (30) और बनेशरा तिर्की (18) की मौत हो गई तथा 53 अन्य बाराती घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली है कि बस शंकरगढ़…

Read More

श्रीनगर. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के हाथ में परमाणु आयुधों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में लिया जाना चाहिए. रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान के कुछ दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान द्वारा किये जाने वाले ”न्यूक्लियर ब्लैकमेल” को सहन नहीं करेगा तथा सीमापार आतंकवाद का करारा जवाब दिया जायेगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जम्मू कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर आए रक्षा मंत्री ने सैनिकों से बातचीत में कहा कि इस अभियान ने…

Read More

बीजापुर/दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जवानों के हौसले और बहादुरी के साथ-साथ अब शिक्षा, रोजगार और विकास के जरिए लड़ी जाएगी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने आज बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों का दौरा कर हाल में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में संपन्न हुए देश के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान के बाद जवानों से मुलाकात की तथा उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जब गलगम स्थित सीआरपीएफ शिविर पहुंचे, तब उन्होंने जवानों की सराहना करते हुए कहा,”अब यह जंग…

Read More

ब्रसेल्स: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सैन्य उपकरणों की खरीदारी से जुड़े भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच कर रही पुलिस के साथ संगठन की खरीद एजेंसी सहयोग कर रही है। नाटो सहायता और खरीद एजेंसी (एनएसपीए) दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन के 32 सदस्यों और उनके सहयोगियों को रक्षा उपकरण और अन्य सुरक्षा प्रणालियां और साजोसामान खरीदने में मदद करती है। एक संगठन के रूप में नाटो के पास कोई हथियार नहीं है। यूरोपीय संघ की आपराधिक न्याय एजेंसी ‘यूरोजस्ट’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्तमान और…

Read More

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांवों में जनजीवन सामान्य हो रहा है और ग्रामीण अपने घरों को वापस आ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बाद सीमावर्ती गांवों के लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। दस मई को दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के समझौते के बाद सीमावर्ती गांवों के लोग वापस घरों को आने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित जल्लो के गांव के मलकीत ंिसह ने कहा, ‘‘लोग वापस आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है…

Read More

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सशस्त्र बलों पर गर्व है। सिन्हा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इन शब्दों को भी दोहराया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में लिया जाना चाहिए। उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, राष्ट्र को हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है, जिन्होंने बहादुरी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक विजय गाथा लिखी और पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लिया। उन्होंने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी…

Read More

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की करीब 100 कब्रों को अपवित्र करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस नवीनतम घटना के साथ ही इस वर्ष देश भर में अहमदिया समुदाय के लोगों की अपवित्र की गयी कब्रों की संख्या 250 से अधिक हो गई है। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता आमिर महमूद ने कहा कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर दो दिन पहले लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर खुशाब जिले में अहमदिया समुदाय के लोगों की कब्रों के पत्थर तोड़ने का संदेह है। खुशाब जिले के मिट्ठा…

Read More

भारत की तरफ से पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई। इस तनाव के दौरान पाकिस्तान को तुर्किये और अजरबैजान जैसे देशों ने खुले तौर पर समर्थन किया। इतना ही नहीं भारतीय सेना द्वारा गिराए गए ड्रोन और हथियार भी तुर्किये और चीन ने ही पाकिस्तान मुहैया कराए थे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारत में तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ भारी नाराजगी देखी गई है। 7 मई के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार बॉयकॉट तुर्किये और बॉयकॉट अजरबैजान जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया में…

Read More